फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, गीता महोत्सव का आगाज आज, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 19 Nov 2022 06:21 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सनातन संस्कृति के दो पौराणिक केंद्रों के मिलन के अद्भुत आयोजन काशी तमिल संगमम का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों से आए करीब 12 हजार से ज्यादा अतिथियों व काशीवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शनिवार से होगा। इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। साथ ही केरल में एक 19 वर्षीय मॉडल के साथ कार में दुष्कर्म किया गया है और इस मामले में पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
काशी तमिल संगमम - फोटो : अमर उजाला
आज काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
सनातन संस्कृति के दो पौराणिक केंद्रों के मिलन के अद्भुत आयोजन काशी तमिल संगमम का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री तमिलनाडु के प्रमुख मठ मंदिरों के अधीनम (महंत) को सम्मानित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
ब्रह्मसरोवर का दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज शनिवार से होगा। छह दिसंबर तक धर्मनगरी में देश की लोक संस्कृति के अनेक रंग दिखाई देंगे। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार भी पहुंच चुके हैं। शिल्प और सरस मेले का उद्घाटन दोपहर 2.30 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
व्यापार मेला - फोटो : अमर उजाला
व्यापार मेले में आज से आम लोगों की एंट्री
ट्रेड फेयर शनिवार से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। देशभर के विभिन्न राज्यों और करीब सभी जिलों से आए देशी सामान मेले में बेहद खास हैं। आम लोगों को मेले में सुबह 10 बजे से शाम को 7.30 बजे तक प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर चार और 10 से एंट्री मिलेगी। वहीं आखिरी दिन 27 नवम्बर को शाम को 4.30 बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
कोच्चि में लिफ्ट देने के बहाने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म
केरल के कोच्चि से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय मॉडल के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस मामले में एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कार में वारदात को अंजाम दिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड व क्रिप्टो में निवेश करने में महिलाएं आगे
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए महिलाएं बचत के साधनों में निवेश करने में पुरुषों से आगे हैं। वे न सिर्फ निवेश के पारंपरिक साधन फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगा रही हैं बल्कि म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो में भी निवेश करने में पीछे नहीं हैं। बैंकबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, 59.92 फीसदी महिलाएं म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रही हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
एलन मस्क। - फोटो : ANI
नई नीति के तहत नकारात्मक ट्वीट को आगे नहीं बढ़ाएगा ट्विटर
एलन मस्क ने नई ट्विटर नीति के तहत नकारात्मक और घृणास्पद ट्वीट्स को आगे नहीं बढ़ाने और उनको डिमोनेटाइज करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नई ट्विटर नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : Twitter@byadavbjp
कॉप27 को एक दिन के लिए बढ़ाया गया
जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों को लेकर जारी गतिरोध के बीच मिस्र में आयोजित कॉप27 शिखर सम्मेलन की अवधि एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। ऐसा कार्बन न्यूनीकरण कार्यक्रम, नुकसान और क्षति और जलवायु से जुड़े वित्तपोषण जैसे प्रमुख मुद्दों पर जारी गतिरोध को खत्म करने के प्रयास के तहत किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की व्यक्तिगत पेशी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में 392 अस्थायी लिपिकों को नियमित करने के वर्षों पुराने मामले में मुख्य सचिव और इंस्पेक्टर जनरल (पंजीकरण) को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
रूस और भारत - फोटो : Agency (File Photo)
आतंकवाद से मुकाबला करने में विभिन्न मंचों पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-रूस
भारत और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुस्तरीय मंचों पर आतंकवाद से निपटने पर सहयोग गहरा बनाने पर सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और रूस के बीच संयुक्त राष्ट्र और बहुस्तरीय मुद्दों पर विचार विमर्श के स्तर पर गुरुवार को बैठक हुई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सम्मान पाकर खिले प्रधानों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला
सम्मान पाकर खिले प्रधानों के चेहरे, मंत्री ने की यूपी पुलिस की तारीफ
सीमित संसाधनों में ग्राम पंचायत का विकास करने वाले श्रेष्ठ प्रधानों का शुक्रवार को सम्मान हुआ। एशियन पेंट्स स्पार्क इमल्शन की मुहिम श्रेष्ठ प्रधान के तहत चयनित 30 प्रधानों को प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सम्मानित किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पाटर्नर रहा। मंत्री ने नवाचार संग गांव का विकास करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें