फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: 13 राज्यों में बिजली संकट के आसार, आरबीआई ने सरकार को चेताया, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 19 Aug 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारी-भरकम बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 13 राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बड़े पैमाने पर निजीकरण के मामले को लेकर आरबीआई ने सरकार को चेताया है। आरबीआई का कहना है कि इससे फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है। इस मामले में सरकार को ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों को फूल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

13 राज्यों में बिजली संकट के आसार
भारी-भरकम बकाये का भुगतान नहीं करने की वजह से 13 राज्यों में बिजली संकट पैदा हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरशन लिमिटेड (पोसोको) ने तीन बिजली बाजारों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज से 13 राज्यों की 27 विद्युत वितरण कंपनियों के बिजली कारोबार को प्रतिबंधित करने को कहा है। इन वितरण कंपनियों पर बिजली उत्पादक कंपनियों का भारी-भरकम बकाया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
आरबीआई - फोटो : अमर उजाला

बड़े पैमाने पर सरकारी बैंकों के निजीकरण पर आरबीआई ने सरकार को चेताया
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बड़े पैमाने पर निजीकरण से फायदे से अधिक नुकसान हो सकता है। आरबीआई ने इस मामले में सरकार को ध्यान से आगे बढ़ने की सलाह दी है। केंद्रीय बैंक ने एक लेख में कहा कि निजी क्षेत्र के बैंक (पीवीबी) लाभ को अधिकतम करने में अधिक कुशल हैं। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में बेहतर प्रदर्शन किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर में सुबह जुटे श्रद्धालु। - फोटो : ANI
आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी
देशभर में आज धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। मंदिरों को फूल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, ईस्ट आफ कैलाश, पंजाबी बाग, रोहिणी, द्वारका, बद्री भगत झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर, प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में कोरोना के रोकथाम के भी इंतजाम किए है। श्रद्धालुओं को मास्क के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोवा में होने वाले ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहेंगे। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंस्टीट्यूट मेनेजेस ब्रागांजा में आयोजित होगा।”   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
Lumpy skin disease - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में लंपी बेकाबू
हरियाणा के पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी बेकाबू होने लगी है। पिछले तीन दिन में 63 गायों की मौत हो चुकी है, जबकि 9560 और गायों में संक्रमण के लक्षण मिले हैं। प्रदेश में औसतन रोजाना 3186 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और रोजाना 21 गाय दम तोड़ रही हैं। अब प्रदेश में लंबी संक्रमण के कुल 27 हजार मामले सामने आ चुके हैं और कुल 150 गायों की मौत हो चुकी है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय को मतदाता बनाने पर सियासी घमासान
जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को मतदाता बनाने के फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पीडीपी और नेकां समेत अन्य क्षेत्रीय दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इस फैसले को केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है। दरअसल मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने मतदाता सूची को लेकर बुधवार को एक प्रेस वार्ता की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता बनने के लिए डोमिसाइल होना जरूरी नहीं है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
आईआरसीटीसी। - फोटो : Official website

आईआरसीटीसी की राजस्व जुटाने की नई योजना
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अपने पास मौजूद ग्राहकों का विशाल डाटा बेचकर 1000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए कॉरपोरेशन ने सलाहकार की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है। हाल में ही जारी इस टेंडर में कहा गया है, आईआरसीटीसी के पास विशाल डिजिटल डाटा का भंडार है, जो मौद्रीकरण की अपार संभावनाएं खोलता है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
दिल्ली हाईकोर्ट। - फोटो : फाइल फोटो

रेस्तरां 31 अगस्त तक सेवा शुल्क लेने के लिए स्वतंत्र
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को रेस्तरां में खाने के बिल पर सेवा शुल्क मुद्दे पर केंद्र सरकार व केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण-सीसीपीए को अपने दिशा निर्देश पर लगी रोक को हटाने के लिए पुन: सिंगल जज के पास जाने की स्वतंत्रता प्रदान कर दी। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भी सेवा शुल्क वसूलने पर रोक संबंधी सिंगल जज के अंतरिम आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाओं के लिए शादी अहम
सुप्रीम कोर्ट ने भारत की सामाजिक स्थिति के मद्देनजर महिलाओं के लिए वैवाहिक स्थिति को महत्वपूर्ण बताते हुए पति के पक्ष में दिए गए तलाक के आदेश को दरकिनार कर दिया। शीर्ष अदालत अपीलकर्ता पत्नी की याचिका पर विचार कर रही थी। जिसमें हाईकोर्ट से परित्याग के आधार पर दिए गए तलाक के आदेश को चुनौती दी गई थी। अदालत ने कहा कि जिस तरह से समाज महिलाओं के साथ व्यवहार करता है उसे देखते हुए विवाह की अवधारणा और विवाह की स्थिति काफी महत्वपूर्ण है। महिलाओं के लिए शादी का बहुत महत्व है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Twitter@KremlinRussia_E
पुतिन ने महिलाओं को दिया 10 बच्चे पैदा करने का प्रस्ताव
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे पैदा करने का अनोखा प्रस्ताव दिया है। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। वहीं, पुतिन की इस पेशकश को विशेषज्ञ हताशा में लिया गया फैसला मान रहे हैं। राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये (13,500 पाउंड) देगी।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
संयुक्त राष्ट्र। - फोटो : Social Media

संयुक्त राष्ट्र बोला- भारत में भेदभाव, गरीबी और बाल श्रम आपस में जुड़ी समस्याएं
भारत में जाति आधारित भेदभाव, गरीबी और बाल श्रम आपस में जुड़ी हुई समस्याएं हैं। एक की वजह से दूसरी देखने को मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कई प्रकार की गुलामी पर जारी ताजा रिपोर्ट में यह टिप्पणी की गई। इसमें बांग्लादेश का भी संदर्भ देकर बताया गया कि दक्षिण एशिया में दलित महिलाओं से सबसे गंभीर किस्म का भेदभाव हो रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें