कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। 22 साल बाद हो रहे चुनाव में वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खरगे व केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर में मुकाबला है। चुनाव नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। साथ ही सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
खरगे और थरूर के बीच मुकाबला।
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज होगा मतदान
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा। 22 साल बाद हो रहे चुनाव में वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खरगे व केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर में मुकाबला है। चुनाव नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। इसी के साथ पार्टी को 22 साल बाद एक गैर गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 65 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
पीएम मोदी आज करेंगे किसान सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दो दिवसीय कार्यक्रम में किसानों के अलावा शोधकर्ता, कृषि स्टार्टअप से जुड़े लोग और प्रोफेसरों शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
मनीष सिसोदिया
- फोटो : फाइल फोटो
CBI आज मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ
सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गिया गया है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सिसोदिया को आज सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। वहीं मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की पूछताछ को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
बीएसएफ ने मार गिराया ड्रोन।
- फोटो : एएनआई
BSF ने गिराया ड्रोन: अमृतसर में भारतीय सीमा में घुसते ही किया ढेर
पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक ड्रोन को गिराया है। बीएसएफ ने यह ऑक्टा-कॉप्टर रानिया सीमा निगरानी चौकी क्षेत्र में मार गिराया है। इस सीमा पर पिछले तीन दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 12 किलो वजनी पाकिस्तानी ड्रोन से हेरोइन के दो पैकेट भी बरामद हुए हैं। देर रात तक बीएसएफ व पुलिस का आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान जारी था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
पटना में बंदूक की नोक पर दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट
दिल्ली से कोलकाता जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार की सुबह पटना के बख्तियारपुर से पहले शालिमपुर स्टेशन के पास हथियारबंद लुटेरों ने जमकर लूटपाट की। लुटेरों ने कई यात्रियों से बंदूक की नोक पर जबरन उनका पर्स, मोबाइल और गहने छीन लिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
दीपावली व छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय कानून-व्यवस्था के दृषिकोण से संवेदनशील है, इसलिए पुलिस बल को अलर्ट और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखें। उन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती करने के भी निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
दशहरा-दिवाली पर मिला है उपहार तो भरना होगा टैक्स
त्योहारी सीजन में उपहारों का लेनदेन सामान्य बात है। कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस के रूप में नकदी या उपहार देती हैं। अगर आपको भी दशहरा में कोई उपहार मिला है या दिवाली में मिलने वाला है तो आयकर नियमों के तहत आपको टैक्स का भी भुगतान करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
हिंद महासागर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंद महासागर से निकाला जाएगा खनिजों का खजाना
लोहा, मैगनीज, निकिल, कोबाल्ट के लिए जल्द ही हिंद महासागर में खनन होगा। इसके लिए सरकार ने प्रौद्योगिकी विकास का कार्य शुरू कर दिया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डीप ओशन मिशन के तहत उन सभी विश्वविद्यालय व संस्थाओं से जुड़ने के लिए खुला आमंत्रण दिया है जो लंबे समय से पृथ्वी विज्ञान को लेकर कार्य कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
China CPC 20th Congress
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
चीन का पैंतरा, सीपीसी बैठक में चलाया गलवां घाटी संघर्ष का वीडियो क्लिप
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का सप्ताह भर चलने वाला सत्र रविवार को शुरू हुआ, यह बैठक 22 अक्तूबर तक चलेगी। बैठक के उद्घाटन समारोह में चीन को गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुआ संघर्ष याद आया। जून, 2020 में गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में घायल हुए चीनी सैन्य कमांडर ने रविवार को बीजिंग के 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्घाटन में भाग लिया। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया
ईरान में हिजाब बैन को लेकर बढ़ रहा विरोध
ईरान में महशा अमीनी की हत्या के बाद शुरू हुआ विरोध बढ़ता जा रहा है। करीब एक माह से जारी प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। सख्ती के बावजूद भारी तादाद में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। देशभर में इंटरनेट बंद किए जाने के बाद भी शनिवार और रविवार को हजारों लोग सड़कों पर उतरे और सरकार तथा धार्मिक नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर...
उपचुनाव में इमरान की पार्टी की बड़ी जीत
पाकिस्तान में हो रहे उपचुनाव पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। इमरान नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने उपचुनावों में छह नेशनल असेंबली और दो पंजाब विधानसभा सीटें जीतीं। माना जा रहा है इन उपचुनावों से आगे होने वाले आम चुनावों का रास्ता साफ होगा। असल मायनों में यह प्रमुख राजनीतिक दलों की परीक्षा थी। पढ़ें पूरी खबर...