फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: सबरीमाला में तीर्थयात्रा आज से, पोलैंड में मिसाइल गिरने पर बढ़ा विवाद, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 17 Nov 2022 06:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सबरीमाला में वार्षिक मंडलम मकरविलक्कू तीर्थयात्रा आज से शुरू हो रही है। कोविड-19 प्रतिबंधों के हटने के बाद करीब दो महीने लंबी वार्षिक तीर्थ यात्रा की शुरुआत की पूर्व संध्या पर बुधवार को सबरीमला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्वार खोल दिए गए। वहीं यूक्रेन सीमा के पास मंगलवार 15 नवंबर को पोलैंड में गिरी मिसाइल और इससे हुई दो लोगों की मौत के बाद बढ़े तनाव ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंकाओं को जन्म दे दिया था। साथ ही शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SKUAST) जम्मू के मुख्य परिसर चट्ठा में किसान मेले का आयोजन आज से किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 
विज्ञापन

2 of 11
Sabarimala Temple - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
सबरीमाला में वार्षिक मंडलम मकरविलक्कू तीर्थयात्रा आज से
सबरीमाला में वार्षिक मंडलम मकरविलक्कू तीर्थयात्रा आज से शुरू हो रही है। कोविड-19 प्रतिबंधों के हटने के बाद करीब दो महीने लंबी वार्षिक तीर्थ यात्रा की शुरुआत की पूर्व संध्या पर बुधवार को सबरीमला में प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर के द्वार खोल दिए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : सोशल मीडिया
जेलेंस्की का दावा- पोलैंड सीमा पर गिरी मिसाइल रूस की ही थी
यूक्रेन सीमा के पास मंगलवार 15 नवंबर को पोलैंड में गिरी मिसाइल और इससे हुई दो लोगों की मौत के बाद बढ़े तनाव ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंकाओं को जन्म दे दिया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
Kisan Mela Jammu - फोटो : अमर उजाला
शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी में किसान मेला आज से
शेरे कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SKUAST) जम्मू के मुख्य परिसर चट्ठा में किसान मेले का आयोजन आज से किया जाएगा। यह मेला 21 नवंबर तक जारी रहेगा। पहले मेला दो दिनों का होता था, लेकिन इस बार उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों के कारण पांच दिन तक आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को उपराज्यपाल मेले का शुभांरभ करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
सीएम शिंदे ने चेताया- वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे    
वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मु्ख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने निशाना साधा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के लोग सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
मृतका श्रद्धा - फोटो : अमर उजाला
अब तक नहीं मिला श्रद्धा का सिर, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस 
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े बरामद न होना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी अभियान में लगा दिया गया है। पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी अभियान चल रहा था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली मेट्रो - फोटो : amar ujala
सफर में मेट्रो यात्री कर सकेंगे 5 जी नेटवर्क का इस्तेमाल
मेट्रो यात्रियों को सफर में अब इंटरनेट का इस्तेमाल या कॉल ड्रॉप की समस्या से नहीं जूझना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सेक्टर-25 तक विस्तार के बाद मेट्रो परिचालन शुरू होने से यात्रियों को 5-जी नेटवर्क की सेवा मिलने लगेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
Fortune 40 under 40 list, - फोटो : वीडियो ग्रैब
फॉर्च्यून की 40 अंडर 40 सूची में हुए शामिल दो भारतवंशी उद्यमी
फॉर्च्यून की वार्षिक '40 अंडर 40' सूची में दो भारतीय-अमेरिकियों ने अपनी जगह बनाई है। 2022 की सूची में व्यवसाय को आकार देने वाले संस्थापकों, अधिकारियों, निवेशकों और कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसमें जगह बनाने वालों में भारतीय मूल के कणव करिया और अंकित गुप्ता शामिल हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
crude oil - फोटो : social media
सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर में की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने बुधवार को डीजल के निर्यात पर शुल्क में कटौती का एलान किया जबकि घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर (Windfall Profit Tax) बढ़ा दिया। आज यानी 17 नवंबर से से नई दरें लागू होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों पर SC खफा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 2,382 रिक्त पदों को भरने में देरी पर उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि सरकार और आयोग एक दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

कोरोना के बाद नई कंपनियां खोलने में UP देश में दूसरे स्थान पर
कोरोना के बाद देश में नई कंपनियां खुलने के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। यहां पिछले तीन सालों में 30 हजार कंपनियां खोली गई हैं जबकि महाराष्ट्र में इसी दौरान 60,000 नई कंपनियां खोली गई हैं। यूपी ने इस मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें