फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: SCO बैठक को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी,  सीयूईटी यूजी का परिणाम जारी, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 16 Sep 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे। साथ ही एससीओ के शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को 15 सितंबर, 2022 को गुरुवार रात 10 बजे जारी किया जाना था, परंतु इसे शुक्रवार तड़के जारी किया गया। साथ ही लखीमपुर खीरी कांड का मुकदमा अब फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा और पीड़ित परिवार को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त मिलेगी। प्रशासन ने लड़कियों की मां को आठ-आठ लाख यानी कुल 16 लाख की प्रथम किस्त शुक्रवार को बैंक खाते में भेजने का वादा किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन। - फोटो : PIB (फाइल फोटो)

एससीओ के दो दिवसीय बैठक को आज को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे। साथ ही एससीओ के शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात पर सबकी निगाहें हैं। यूक्रेन रूस युद्ध के बीच यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। इस बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अभी संशय है। भारत और चीन ने भी इस पर चुप्पी साध रखी है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
CUET UG Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एनटीए ने जारी किए सीयूईटी यूजी के परिणाम
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को 15 सितंबर, 2022 को गुरुवार रात 10 बजे जारी किया जाना था, परंतु इसे शुक्रवार तड़के जारी किया गया। जो भी उम्मीदवार इस साल CUET UG परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
लखीमपुर खीरी कांड - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी कांड: पीड़ित परिवार को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त
लखीमपुर कांड में सनसनी फैलने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो उठा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेश कुमार ने पीड़ित परिजन को हर संभव मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया है। इसमें अभियुक्तों को फांसी की सजा दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में पैरवी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही लड़कियों की मां को आठ-आठ लाख यानी कुल 16 लाख की प्रथम किस्त शुक्रवार को बैंक खाते में भेजने का वादा भी प्रशासन ने किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
वाराणसी में गंगा। - फोटो : अमर उजाला

World Ozone Day : गंगा किनारे बसे शहरों से भी ओजोन परत को खतरा
गंगा किनारे वाले शहरों से भी ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के केदारेश्वर बनर्जी वातावरणीय एवं समुद्री विज्ञान केंद्र में चल रहे शोध के प्रारंभिक चरण में यह तथ्य सामने आए हैं। केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र राय एवं उनके शोधार्थी विक्रम सिंह शोध कर रहे हैं कि इंडो गैंगेटिक प्लेन यानी गंगा किनारे वाले क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण का ओजोन परत पर क्या असर पड़ रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

सुप्रीम कोर्ट की राय, 10 वर्ष कैद के बावजूद अपीलें लंबित हों तो दोषियों को दे देनी चाहिए जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राय दी कि वैसे दोषी जो 10 वर्ष जेल में बिता चुके हों और उनकी अपीलों पर निकट भविष्य में सुनवाई होने के आसार न हों तो उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाना चाहिए, बशर्ते उन्हें जमानत देने से इनकार करने के अन्य कारण न हों।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एटीएम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

बैंकों में चिप संकट, गिरोह बनाकर ठग रहे कार्ड विक्रेता
चिप की कमी का असर अभी तक इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गाड़ियों पर ही होता था। पर बैंकों को क्रेडिट-डेबिट कार्ड जारी करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। चिप आपूर्ति करने वाली कंपनियां गिरोह बनाकर इसकी कृत्रिम कमी बता रही हैं और फिर ज्यादा भाव पर बैंकों को बेच रही हैं। इस तरह का मामला सामने आने पर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से जांच करने की मांग की है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
android malware - फोटो : amarujala

एंड्रॉयड मोबाइल में बैंकिंग एप को निशाना बना रहा 'सोवा' वायरस
देश में नया मोबाइल बैंकिंग ‘ट्रोजन’ वायरस ‘सोवा’ एंड्रॉयड उपभोक्ताओं को निशाना बना रहा है। इस वायरस के जरिये कोई भी आपके एंड्रॉयड फोन को एन्क्रिप्ट कर सकता है और उसका इस्तेमाल फिरौती, धन उगाही आदि के लिए कर सकता है। इसको अनइंस्टॉल करना भी मुश्किल है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
पीएचडी प्रवेश परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

अब गेट के समकक्ष  माना जाएगा सीईईडी, पीएचडी में दाखिले के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा
पीएचडी करने वालों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (सीईईडी) क्वालिफाइड उम्मीदवारों को पीएचडी में सीधे दाखिला मिलेगा। अभी तक दाखिले के लिए लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य है, लेकिन केंद्र सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
विशेष थाली। - फोटो : Ani

प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर रेस्तरां परोसेगा विशेष थाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर दिल्ली का एक रेस्तरां विशेष थाली पेश करने जा रहा है। इसका नाम है- 56 इंच मोदीजी। प्रधानमंत्री का 17 सितंबर को जन्मदिन है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रेस्तरां कनॉट प्लेस में है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाई जा सकती थीं लाखों जिंदगियां, मेडिकल जर्नल में दावा
कोरोना महामारी से लड़ने में कई स्तर पर चूक के चलते लाखों लोगों की मौत हुई है, जबकि इन जिंदगियों को बचाया जा सकता था। यह दावा मेडिकल जर्नल द लैंसेट के कोविड आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में किया गया है। साथ ही यह भी कहा है कि इससे कई देशों में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : Social media

यूक्रेनी बांध पर रूस की सेना का मिसाइल हमला
रूसी सेना पर भारी पड़ रहे यूक्रेनी बल से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को निशाना बनाया है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से एक सामूहिक कब्र में 400 से ज्यादा लाशें मिलने की खबर सामने आई है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें