फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: मप्र में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में भी होगी, देश की छवि बिगाड़ने का प्रयास, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 16 Oct 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। एनॉटामी, फिजियोलॉजी और बायोक्रेमेस्ट्री की किताबें हिंदी में तैयार हो चुकी हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन किताबों का विमोचन करेंगे। वहीं, अमेरिकी मीडिया का इस्तेमाल करके अब भारत में हजारों करोड़ का घोटाला कर भागे आरोपी देश की छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी कर अमेरिका भागे रामचंद्रन विश्वनाथन और भारत के खिलाफ सक्रिय संगठन ‘फ्रंटियर्स ऑफ फ्रीडम’ ने वॉल स्ट्रीट जनरल में भारत विरोधी विज्ञापन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

अमित शाह आज करेंगे पुस्तकों का विमोचन, मप्र में हिंदी में होगी मेडिकल की पढ़ाई
मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। एनॉटामी, फिजियोलॉजी और बायोक्रेमेस्ट्री की किताबें हिंदी में तैयार हो चुकी हैं। आज  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन किताबों का विमोचन करेंगे। शनिवार को 'हिंदी की व्यापकता एक विमर्श' कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृ-भाषा में होनी चाहिए। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराने का निर्णय लिया गया है, जो 16 अक्तूबर को साकार होने जा रहा है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 13
भगोड़ा रामचंद्रन विश्वनाथन। - फोटो : सोशल मीडिया

भगोड़े रामचंद्रन विश्वनाथन ने दिया भारत विरोधी विज्ञापन, देश की छवि बिगाड़ने का प्रयास
अमेरिकी मीडिया का इस्तेमाल करके अब भारत में हजारों करोड़ का घोटाला कर भागे आरोपी देश की छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी कर अमेरिका भागे रामचंद्रन विश्वनाथन और भारत के खिलाफ सक्रिय संगठन ‘फ्रंटियर्स ऑफ फ्रीडम’ ने वॉल स्ट्रीट जनरल में भारत विरोधी विज्ञापन दिया। इसमें देश में निवेश की परिस्थितियों और सरकार को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की वाशिंगटन में मौजूदगी के बीच की गई।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

आज देशभर में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग ईकाइयां स्थापित करने की घोषणा की थी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप आज से
ऑस्ट्रेलिया में आज से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 29 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 45 मुकाबले होने हैं। इसकी शुरुआत पहले राउंड से होगी। इसमें आठ टीमें कुल 12 मैच खेलेंगी। दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज और एशियाई चैंपियन श्रीलंका की किस्मत इस राउंड में दांव पर होगी। श्रीलंका की टीम 2014 में खिताब जीत चुकी है। दोनों टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। इस कारण उन्हें पहले राउंड में खेलना होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 13
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आज एटा में, 419 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एटा जा रहे हैं। वह जिले में विकास की रफ्तार परखेंगे। यहां उनके कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी अलीगढ़ से सुबह 9.55 बजे जवाहर तापीय परियोजना में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 10.15 बजे से परियोजना का निरीक्षण करेंगे। 10.35 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

व्हाट्सएप, सिग्नल, टेलीग्राम की वॉयस कॉल्स ने बढ़ाई परेशानी
व्हाट्सएप, सिग्नल और टेलीग्राम जैसी कंपनियों से होने वाले वॉयस कॉल के कारण सरकार इन पर नकेल कसने के लिए ज्यादा जोर-शोर से प्रयास कर रही है। दरअसल इन ओवर द टॉप (ओटीटी) कंपनियों से होने वाले फोन कॉल को ट्रैक करना सरकारी एजेंसियों के लिए मुश्किल होता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा व वित्तीय धोखाधड़ी की वजह बनती रही हैं। ऐसे में सरकार हर हाल में इसे नियामकीय दायरे में लाना चाहती है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में महुआ मोइत्रा और राजमोहन गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब

महुआ मोइत्रा ने पूछा नेहरू पर सवाल
हिमाचल प्रदेश के कसौली में 11वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के पहले दिन महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी शिरकत करने पहुंचे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक महान और प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उनके बारे में झूठी कहानियां बनाई गईं।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

सौरमंडल के बाहरी ग्रह के वातावरण में सबसे भारी तत्व की खोज
खगोलविदों ने एक एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर एक ग्रह) वातावरण में पाए जाने वाले अब तक के सबसे भारी तत्व बेरियम की खोज की है। खगोलविद अत्यधिक गर्म गैस से भरे विशाल डब्ल्यूएएसपी-76 बी (WASP-76 b) और डब्ल्यूएएसपी-121 बी (WASP-121 b) नाम के दो सौर मंडल के बाहर के ग्रह, जो हमारे सौर मंडल के बाहर सितारों की परिक्रमा करते हैं, के वातावरण में उच्च ऊंचाई पर बेरियम की खोज करके आश्चर्यचकित थे।    पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 13
दूध हुआ महंगा - फोटो : Social Media

अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, बढ़ी हुई कीमत आज से लागू
अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी प्रवक्ता के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि हम केवल फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का संशोधन कर रहे हैं। मूल्यवृद्धि आज से प्रभावी होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : Twitter/Dr. S Jaishankar (File)

मिस्र में भारतीय समुदाय से जयशंकर बोले- भारत कई देशों के लिए मेडिकल हब
विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर मिस्र के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने मिस्र के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए वहां के विदेश नीति के क्षेत्र में प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात भी की। इस दौरान एस जयशंकर ने मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत में मेडिकल हब और कोरोना के दौरान किए गए कामों के बारे में बात की।   पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

कोलंबिया में भीषण बस दुर्घटना, 20 लोगों की मौत
कोलंबिया में शनिवार को एक बेहद भीषण बस दुर्घटना हुई। यहां पैन-अमेरिकन हाईवे पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घायलों में तीन साल की बच्ची और आठ साल का एक लड़का भी शामिल है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
रूसी-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : Twitter/UkraineWorld

रूसी सेना के शिविर पर 'आतंकवादी' हमला
यूक्रेन-रूस के बीच हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक शनिवार को रूसी सैन्य शिविर पर 'आतंकवादी' हमले की सूचना मिली है। इस हमले में 11 की मौत होने की खबर है। इधर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी है कि उनके देश की सेना के साथ नाटो सैनिकों की टकराहट से वैश्विक तबाही होगी।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें