प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वहां वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। वहीं आज पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं, रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 49 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। साथ ही आज पीएम मोदी यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर.....
विज्ञापन
2 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
बुद्ध पूर्णिमा पर आज लुंबिनी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल जाएंगे। वह गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुंबिनी का दौरा करेंगे। साथ ही नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे।पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक नेपाल में रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
गर्मी का कहर...
- फोटो : amar ujala
केरल में आज भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में पारा 49 डिग्री के पार
पूरा उत्तरा भारत गर्मी की चपेट में हैं, कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण लू चलने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 49 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम कार्यालय ने पूरे केरल में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है, इसके मद्देनजर पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
माणिक साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज 11 विधायक लेंगे मंत्री के रूप में शपथ
माणिक साहा ने रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं अब राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ और आईपीएफटी के दो विधायकों सहित कुल 11 विधायक सोमवार को मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
आज यूपी के मंत्रियों को काम का मंत्र देंगे पीएम मोदी, मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे रात्रिभोज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों से मुखातिब होंगे। पीएम मोदी करीब एक घंटे तक उनको सुशासन, संगठन से समन्वय, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पाठ पढ़ाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे बांग्लादेश
- फोटो : Twitter@ Rashtrapati bhavan
जमैका पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दी गई 21 तोपों की सलामी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद चार दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जमैका पहुंचे। उनके नॉर्मन मैनले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग्स्टन पर उतरते ही जोरदार स्वागत हुआ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
Chandra Grahan 2022
- फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रहण आज, क्या भारत में रहेगा ग्रहण का साया
आज यानी 16 मई 2022, सोमवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जाती है। यह चंद्र ग्रहण बैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
ज्ञानवापी का दूसरे दिन का सर्वे पूरा
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने किया साक्ष्य मिलने का दावा, मुस्लिम पक्ष ने कहा- कुछ नहीं मिला
ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन रविवार को कमीशन की कार्यवाही के दौरान गुंबद, दीवारों और तहखाने की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। सुबह आठ से 12 बजे तक चलने वाली कार्यवाही डेढ़ घंटे ज्यादा चली। 80 फीसदी से ज्यादा सर्वे की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। सोमवार को भी परिसर में कार्यवाही की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
भारत ने 73 साल में पहली बार थॉमस कप पर किया कब्जा
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने 73 साल के थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। फाइनल में टीम इंडिया ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को 3-0 से हराया। इस जीत ने न केवल बैडमिंटन की बादशाहत कायम की, बल्कि यह भी जताया कि अब इस खेल पर से डेनमार्क, मलेशिया, इंडोनेशिया और चीन की बादशाहत खत्म हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी ही होंगे पार्टी के अगले प्रेजिडेंट!
उदयपुर में हुए कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी से लेकर देश के तमाम मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। कई मसौदे पास किए गए, लेकिन इन सबसे इतर एक सबसे बड़ा मुद्दा जो पूरे चिंतन शिविर में छाया रहा वहीं था कि पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। जानकारी के मुताबिक तय यही हुआ है कि राहुल गांधी पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए बाकायदा एक तय प्रक्रिया के तहत उनका चुनाव किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आज आप विधायकों की बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान पर आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी समेत दिल्ली के कई और इलाकों में तीनों स्थानीय निकायों की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
सरकारु वारी पाटा, केजीएफ 2, जयेशभाई जोरदार
- फोटो : social media
महेश बाबू की फिल्म की सेंचुरी, रणवीर की फिल्म बेदम
देश के सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों में से रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू फिल्म स्टार महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने किया। फिल्म की रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार से बेहतर हुआ। बेहतर कलेक्शन रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ने भी बीते दिन के मुकाबले किया, लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन देखकर अब इससे कोई उम्मीद न दर्शकों को बाकी रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान रॉयल्स जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
आईपीएल 2022 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी अपने नाम की। संजू सैमसन की अगुआई में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 रन पर ही रोक दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...