नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आएंगे। साथ ही उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...