फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ईडी आज फिर करेगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस छेड़ेगी सत्याग्रह, एक मंच पर होंगे पीएम और उद्धव ठाकरे, पढ़ें अहम समाचार

Tue, 14 Jun 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक साथ नजर आएंगे। साथ ही उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र आज से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
ईडी ने की राहुल गांधी से पूछताछ। - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल से आज लगातार दूसरे दिन भी होगी ईडी की पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। वह रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india
आज महाराष्ट्र दौरे पर प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। पीएम मोदी पहले पुणे के नजदीक 17वीं सदी के कवि-संत तुकाराम महाराज की जन्मस्थली देहू में उनके शिला मंदिर का लोकर्पण करेंगे। इसके बाद वे मुंबई स्थित राजभवन में क्रांतिकारी गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ नजर आएंगे। 

4 of 12
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
धामी सरकार आज देगी बजट का उपहार
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र मंगलवार से शुरू हो जाएगा। सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्ताव पेश करेगी। मार्च में सरकार पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। अब सरकार शेष अवधि के लिए बजट लाएगी। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष के लिए करीब 63 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Social Media
विश्व हिंदू परिषद ने आज रात आठ बजे हनुमान चालीसा पाठ करने का किया आह्वान
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत ने एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में हिंदू समाज से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है। सभी हिंदू संस्थाओं से अनुरोध किया कि गैर संवैधानिक प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को अपने हर गली-मोहल्ले में छोटे-बड़े सभी मंदिरों में रात्रि 8 बजे इकट्ठे होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें।  पढ़ें पूरी खबर....
विज्ञापन

6 of 12
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : ani
श्रीनगर में पुलिस ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर शहर में लगातार दूसरे दिन सोमवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के और दो दहशतगर्दों को पुलिस ने मार गिराया। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी था। एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। मारे गए आतंकियों से हथियार बरामद किए गए हैं। इससे पहले रविवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर आतंकी आदिल पर्रे को मार गिराया गया था। श्रीनगर में दो दिन में तीन आतंकियों को मारने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में चार दिन तक बारिश की संभावना
दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी व लू केप्रकोप से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। हालांकि बुधवार से हल्की बारिश राहत लेकर आ सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना है। इस कारण से गर्मी व लू से राहत मिल सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के मुकाबले मई में घटी खुदरा महंगाई
देश की जनता के लिए राहत भरी खबर आई है। पिछले महीने के मुकाबले खुदरा महंगाई दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खाने-पीने का सामान सस्ता होने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट से मई में खुदरा महंगाई के मोर्चे पर राहत मिली है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023-2027 के मीडिया अधिकार की नीलामी
आईपीएल के अगले पांच सीजन में 410 मैचों के प्रसारण अधिकार के लिए बोली की प्रक्रिया जारी है। दूसरे दिन की नीलामी खत्म हो चुकी है और अभी भी तीसरे और चौथे ग्रुप के मीडिया अधिकार के लिए बोली लगाई जा रही है। इस बार बीसीसीआई ने चार ग्रुप में मीडिया अधिकार बेचने का फैसला किया है। तीसरे पैकेज में कुल 98 मैच हैं और एक मैच के लिए अब तक 18.5 करोड़ की बोली लग चुकी है। तीसरे और चौथे ग्रुप के लिए बोली आज सुबह 11 बजे शुरू होगी।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
रूस दिवस पर रूसी सैनिकों ने लुहांस्क में फहराया रूस का झंडा। - फोटो : Twitter
यूक्रेन में कब्जे वाले क्षेत्र में रूसी सेना ने मनाया ‘रूस दिवस’
रूस-यूक्रेन युद्ध के 110वें दिन रूस के कब्जे वाले दक्षिणी यूक्रेन में क्रेमलिन द्वारा तैनात अफसरों ने ‘रूस दिवस’ मनाया। रूसी अफसरों ने मेलितोपोल शहर में उन निवासियों को रूसी पासपोर्ट भी जारी करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके लिए अनुरोध किया था। उधर, सेवेरोदोनेस्क शहर में जंग और तेज हो गई है। यहां रॉकेटों से रूसी सेना ने हमले भी किए।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
दिल्ली में तैनात थीं सुरक्षाबलों की 10 अतिरिक्त कंपनी 
दिल्ली पुलिस ने आज की रैली को देखते हुए एहतियातन तौर पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय व आसपास के इलाके में जिला पुलिस के जवानों के साथ साथ सुरक्षाबलों की करीब दस अतिरिक्त कंपनी की तैनाती की थी। पुलिस की ओर से 25 बसें भी रखीं गई थीं। हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों से दिल्ली के  नरेला, मॉडल टाउन, द्वारका, फतेहपुबेरी सहित दूर दराज के थानों में ले जाया गया।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
SIPRI की रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
भारत के परमाणु हथियार बढ़ाने पर रिपोर्ट
दुनियाभर में परमाणु हथियारों की जंग तेज होती जा रही है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की हालिया रिपोर्ट में एशिया में परमाणु शक्ति से संपन्न तीन देशों के न्यूक्लियर हथियारों के बारे में जानकारी दी गई है। वैश्विक स्तर पर हथियारों की खरीद-बिक्री पर निगरानी रखने वाली इस संस्था के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और चीन ने बीते एक साल में अपने परमाणु हथियार के जखीरे में खास बढ़ोतरी नहीं की है, बल्कि इनको लॉन्च करने से जुड़े हथियारों का उत्पादन बढ़ाया है।  पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें