देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। खासतौर पर महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बेहद बिगड़ गए हैं। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे मालदीव से एक निजी जेट से प्रस्थान की प्रतीक्षा कर रहे हैं, श्रीलंका के डेली मिरर के हवाले से यह रिपोर्ट आई है। साथ ही आज आई2यू2 समूह की बैठक होनी है। आई2यू2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...