कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं, दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। साथ ही भारत और अमेरिका ने आतंकवादियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने की क्षमता को बाधित करने की दिशा में उपायों पर चर्चा की। दोनों ने सभी देशों से तत्काल ऐसे अपरिवर्तनीय कदम उठाने को कहा जिससे यह सुनिश्चित हो कि उनके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए नहीं हो। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...