संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। वहीं, आज देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही आज सुपरमून का दीदार होगा। चंद्रमा की कक्षा उसे पृथ्वी के सामान्य से अधिक करीब लाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...