फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत-चीन झड़प का मुद्दा आज संसद में उठा सकता है विपक्ष, कड़ाके की सर्दी दिखाएगी तेवर, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला सामने आया है। झड़प को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में ना केवल तीखी प्रतिक्रिया दी है बल्कि यह भी सामने आया है कि आज विपक्ष इस मसले को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में भी उठा सकता है। वहीं, दिल्ली में दिसंबर माह में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। यह महीना अभी कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाय दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन अब आज से तेज बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा देंगी। साथ ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से सहमति जताई है। यूके सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, क्लेवरली ने सोमवार को कहा कि यूरोप में शांति का एकमात्र मार्ग रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस नेता जयराम रमेश। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प का मुद्दा आज संसद में उठा सकता है विपक्ष
भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला तूल पकड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, बीते 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। आज विपक्ष इस मसले को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में भी उठा सकता है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
सर्द हवा बढ़ाएगी सर्दी। - फोटो : सोशल मीडिया

अब कड़ाके की सर्दी दिखाएगी तेवर, आज से चलेगी तेज बर्फीली हवा
दिल्ली में दिसंबर माह में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। यह महीना अभी कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाय दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन अब आज से तेज बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा देंगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी अपने तेवर कड़े कर देगी। इस सप्ताह से घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान है।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
गलवां में हुई थी भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प। - फोटो : सोशल मीडिया

तवांग सेक्टर के पास भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय जवानों ने 600 चीनी सैनिकों को खदेड़ा
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सेना में झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई सैनिकों के घायल होने की खबर है। घटना 9 दिसंबर की है। सेना के सूत्रों के अनुसार, इस भिड़ंत में भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान घायल हुए हैं। वहीं चीनी सेना का भी भारी नुकसान हुआ है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

Agneepath Scheme: चुनौती याचिका पर हाईकोर्ट ने कहा- ये योजना स्वैच्छिक... जिन्हें दिक्कत है वो न शामिल हों
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं से सोमवार को सवाल किया कि उनके किस अधिकार का उल्लंघन हुआ है और कहा कि यह स्वैच्छिक है, जिन लोगों को इससे कोई समस्या है, उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल नहीं होना चाहिए।       पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली। - फोटो : Twitter

ब्रिटेन के विदेश मंत्री पीएम मोदी की टिप्पणी से सहमत, कहा- मुझे पता है आज का युग युद्ध का नहीं
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी से सहमति जताई है। यूके सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, क्लेवरली ने सोमवार को कहा कि यूरोप में शांति का एकमात्र मार्ग रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि "मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है"।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
आयुर्वेद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

World Ayurveda Congress: आयुर्वेद में प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी
गोवा के पणजी में जारी नौवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस में विशेषज्ञों ने कहा कि अगर आयुर्वेद की आत्मा का पता लगाना है तो प्रशिक्षित आयुर्वेद शिक्षकों की कमी दूर करनी होगी। नए राष्ट्रीय संस्थान बनाने के साथ-साथ सरकार को इस गंभीर कमी पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए सरकार को नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में बदलाव करना चाहिए और एक आयुर्वेद शिक्षा नीति बनाने के साथ प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी दूर करने पर जोर देना चाहिए।       पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
आईसीआईसीआई बैंक। - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीडीआरसी का ऐतिहासिक फैसला, फ्लोटिंग ब्याज दर में बदलाव की सूचना देने के लिए बैंक बाध्य नहीं
फ्लोटिंग ब्याज दरों में किसी भी बदलाव की जानकारी हर ग्राहक को देने के लिए बैंक बाध्य नहीं हैं। क्योंकि, कर्जदार जब बैंकों के साथ कर्ज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करते हैं, उसी समय वे ऐसी किसी भी वृद्धि या कमी के लिए सहमत होते हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि बैंक की वेबसाइट की सूचना को ही नोटिस माना जाएगा। 
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

भारतीय उद्योग का सबसे खराब प्रदर्शन, औद्योगिक उत्पादन घटकर 26 माह के निचले स्तर पर
विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन घटने के साथ खनन व ऊर्जा क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से अक्तूबर में देश के औद्योगिक उत्पादन में चार फीसदी की गिरावट आई है। यह अगस्त, 2020 के बाद पिछले 26 महीने में भारतीय उद्योग का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। उस समय औद्योगिक उत्पादन 7.1 फीसदी घटा था।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और इमरान खान। - फोटो : सोशल मीडिया

Pakistan Politics: पाक पीएम शहबाज ने इमरान को दिया शांति का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती इमरान खान को यह कहते हुए शांति के प्रस्ताव की पेशकश की कि वह पाकिस्तान की खातिर अपने मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार हैं।शरीफ ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए एक सौ कदम आगे बढ़ाया जा सकता है। सभी मतभेदों को एक तरफ रखा जा सकता है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : एएनआई

यूक्रेन पर उसी की मिसाइलों से हमला कर रहा रूस
यूक्रेन को युद्ध में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन के डिप्टी इंटेलिजेंस प्रमुख जनरल वादिम स्कीबित्सकी ने बताया कि अक्तूबर के बाद रूस उस पर उन मिसाइलों से हमला कर रहा है, जिन्हें यूक्रेन ने 1990 में सोवियत संघ से अलग होने पर रूस को सौंपा था। असल में 1990 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद यूक्रेन के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खजाना था।       पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें