फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: इस देश ने कई फ्लाइट्स पर लगाए बैन! अब ट्रेन से करनी होगी यात्रा, जानिए क्या है वजह

Mon, 12 Dec 2022 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस देश ने कई फ्लाइट्स पर लगाए बैन! - फोटो : iStock
Ajab-Gajab: वर्तमान समय में लोग कम दूरी के लिए भी जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन एक देश ने कम दूरी के लिए हवाई यात्रा पर रोक लगाने का फैसला किया है। आपको इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दरअसल फ्रांस ढाई घंटे से कम की ट्रेन यात्रा से जुड़े शहरों के बीच की उड़ानों को खत्म करेगा। यूरोपीय आयोग की तरफ से फ्रांस को छोटी दूरी की घरेलू उड़ानों पर रोक लगाने के लिए इजाजत दे दी गई है। 

शुक्रवार के दिन इस फैसले का एलान किया गया। यह बदलाव देश के 2021 जलवायु कानून में शामिल था और फ्रांस के नागरिक सम्मेलन ने सबसे पहले जलवायु पर प्रस्तावित किया था। फ्रांस की तरफ से छोटी यात्राओं के लिए प्राइवेट जेट के इस्तेमाल पर रोक लगा रही है। फ्रांस की सरकार की तरफ से आबादी के लिए परिवहन को हरा-भरा और न्यायपूर्ण बनाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Interesting Fact of Plane - फोटो : Pixabay
परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून का कहना है कि फ्रांस प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हुए सुपर अमीरों को बर्दाश्त नहीं करने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि जनता कटौती कर रही है जिससे ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटा जा सके। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Interesting Fact of Plane - फोटो : Pixabay
उन्होंने आगे बताया कि शुरुआत में बैन सिर्फ वास्तविक रेल विकल्प वाले पेरिस ओरली और नैनटेस, ल्योन और बोर्डो के बीच तीन पर लगाया जाएगा। रेल सेवाओं में सुधार होने के बाद ज्यादा मार्गों पर इस फैसले को लागू किया जाएगा। 

Google Doodle: जानिए कौन थीं मारिया टेलकेस, क्यों कहा जाता है सूर्य की रानी, गूगल ने खास डूडल बनाकर किया याद

4 of 5
मॉडल ने अपने इस शौक के लिए किराए पर लिया विमान - फोटो : Pixabay
वर्तमान में यह शहर प्रतिबंध के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। पेरिस और ल्योन में हवाई अड्डों के लिए ट्रेनें यात्रियों को सुबह जल्दी या देर शाम आने की इजाजत नहीं दी जाती है। इन नए नियमों का कनेक्टिंग फ्लाइट्स को भी पालन करना होगा। 

Optical Illusions: इस तस्वीर में छिपे छाते को ढूंढने में छूट जाएगा पसीना, खोजने वाले को माना जाएगा जीनियस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉडल ने अजीब शौक के लिए किराए पर लिया विमान, - फोटो : Pixabay
लेकिन इस कानून को बीते लागू किया गया था। हालांकि अभी भी बैन को लागू करने में कुछ समय लग सकता है। परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून का कहना है कि यह जितनी जल्दी हो सकेगा लागू किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें