फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज झारखंड और बिहार के दौरे पर, 20 राज्यों में बारिश बनी आफत, पढ़ें अहम समाचार

Tue, 12 Jul 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वहां कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद देवघर से बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे। वहीं, देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। साथ ही पाकिस्तान के जाने-माने स्तंभकार नुसरत मिर्जा ने एक साक्षात्कार में यह कबूल किया है कि उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भारत आकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कई अहम जानकारियां जुटाई थीं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज झारखंड और बिहार के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के देवघर जिले में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वहां कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। देवघर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान भोलेनाथ का प्रमुख तीर्थ है। इसके बाद देवघर से बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
गुजरात में सड़क को बहा ले गई भारी बारिश - फोटो : Social media

20 राज्यों में बारिश बनी आफत
देश के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है और 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में अब तक 63 की मौत हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 76 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही नौ लोग मारे गए हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
राजनीतिक विश्लेषक शकील चौधरी और पाकिस्तानी स्तंभकार नुसरत मिर्जा। - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

पाकिस्तानी स्तंभकार का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान के जाने-माने स्तंभकार नुसरत मिर्जा ने एक साक्षात्कार में यह कबूल किया है कि उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में कई बार भारत आकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए कई अहम जानकारियां जुटाई थीं। उन्हें तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में कई बार भारत आने का न्योता दिया गया। स्तंभकार मिर्जा ने ये बातें पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक शकील चौधरी को दिए साक्षात्कार में कही हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू। - फोटो : अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा, बालटाल से आज जा सकता है जत्था
अमरनाथ त्रासदी के दो दिन बाद सोमवार तड़के पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा को बहाल कर दिया गया। यात्रा रूट पर शेषनाग और पंचतरणी में फंसे सैकड़ों श्रद्धालुओं को भी पवित्र गुफा के लिए भेजा गया। बालटाल से यात्रा को फिलहाल रोका गया है, जिसे आज मौसम साफ होने की सूरत में छोड़ा जाएगा। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 4026 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया।
पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन

6 of 12
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

यूपी सरकार ने 50 करोड़ के घोटाले की जांच के दिए आदेश
यूपी सरकार ने पशुपालन विभाग में दवाओं व उपकरणों की खरीद में 50 करोड़ के घपले की जांच के आदेश दिए हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने 3 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार को यूपी में पशुओं के इलाज की दवाएं फेल होने व उपकरण खरीद में घपले का खुलासा किया था। मंत्री धर्मपाल ने बताया, खबर का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा, प्रकरण वर्ष 2021 का है। अपर मुख्य सचिव पशुपालन डॉ. रजनीश दुबे को तत्काल जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
एलन मस्क - फोटो : Twitter

एलन मस्क के सौदा रद्द करने के बाद 11.3 फीसदी गिरे ट्विटर के शेयर
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा 44 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के बाद ट्विटर इंक के शेयरों में तेजी से गिरावट देखी गई। वहीं, ट्विटर ने एलन मस्क द्वारा करार को रद्द करने के फैसलो को 'अमान्य और गलत' बताया। ट्विटर के शेयरों में 11.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ट्विटर के शेयर फिलहाल अप्रैल की तुलना में काफी कम हैं, जब मस्क ने कंपनी में अपनी शुरुआती नौ प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली थी।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : ANI

जदयू ने उठाई बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से पहले सोमवार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग फिर से उठाई। जद (यू) संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक लंबी फेसबुक पोस्ट में मोदी को वैचारिक मतभेदों के बावजूद भाजपा के साथ उनकी पार्टी के पुराने संबंधों की याद दिलाते हुए मांग उठाई।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
खाने का तेल - फोटो : pixabay

सरकार के निर्देश के बाद भी नहीं घटे खाद्य तेल के दाम
सरकार के निर्देश के बाद भी खाद्य तेल की कीमतें नहीं घट रही हैं। इसे लेकर सरकार ने तीनों प्रमुख खाद्य तेल एसोसिएशन को पत्र लिखकर तुरंत दाम घटाने और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग को नियमित इसकी जानकारी देने को कहा है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
रंगीन आकाशगंगा। - फोटो : ANI

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से ली गई ब्रह्मांड की पहली रंगीन छवि आई सामने
नासा ने सोमवार को ब्रह्मांड की जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से ली गई पहली रंगीन छवि जारी की। यह अब तक देखे गए ब्रह्मांड का उच्चतम-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीर है। इस पहली रंगीन छवि के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी जानकारी दी।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

ब्रिटेन में आतंकी प्रसार के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार
ब्रिटेन के सुरक्षा विश्लेषक काइल ऑर्टन ने कहा है कि पाकिस्तानी नीतियों ने पिछले काफी समय से आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। उसने हमेशा खुद को आड़ में रखा, जबकि जिहादी नेटवर्क ने ब्रिटेन में पैर फैला लिए। उन्होंने ब्रिटेन में आतंकी वारदातों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
‘थॉर: लव एंड थंडर’ - फोटो : सोशल मीडिया

थॉर ने सिर्फ वीकएंड पर कमाया हजार करोड़ का मुनाफा
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने बॉक्स ऑफिस का मंडे टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास कर लिया है। फिल्म ने अपना कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर संभाले रखा है और फिल्म का कलेक्शन इसी रफ्तार से चलता रहा तो फिल्म पहले हफ्ते में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में थॉर की चौथी फिल्म है और एमसीयू के एवेंजर्स का ये इकलौता किरदार है जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें