प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह 9:45 बजे संत कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बंगलूरू के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का भी आज अनावरण करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण की अर्जी पर आज सुनवाई करेगी। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन आज नई दिल्ली में जलवायु वित्त सहित पारस्परिक हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी। दोनों नेता 'भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी' की 9वीं बैठक का नेतृत्व करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का पीएम मोदी आज करेंगे अनावरण, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। पीएम दक्षिण भारत की यात्रा की शुरुआत आज कर्नाटक से करेंगे। आज सुबह 9:45 बजे संत कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद बंगलूरू के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। साथ ही हवाई अड्डे पर स्थापित नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, किसी शहर के संस्थापक की यह पहली और सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग है।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मिले 'शिवलिंग' के संरक्षण की अर्जी पर आज सुनवाई करेगी। मामले पर विचार के लिए एक पीठ का भी गठन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को संरक्षित करने की समयसीमा 12 नवंबर से बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
निर्मला सीतारमण
- फोटो : Social Media
भारत-अमेरिका ईएफपी की 9वीं बैठक आज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन आज नई दिल्ली में जलवायु वित्त सहित पारस्परिक हित के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगी। दोनों नेता 'भारत-अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी' की 9वीं बैठक का नेतृत्व करेंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन 11 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी
- फोटो : अमर उजाला
आज दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ेंगे हवा के हालात
दिल्ली-एनसीआर में आज हवा और बिगड़ने की आशंका है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से पराली का धुआं यहां तक पहुंचेगा। इस वजह से वातावरण में स्मॉग की चादर बन सकती है। नतीजन, हवा के बहुत खराब के उच्च स्तर से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। उधर, बीते 24 घंटे में एनसीआर के शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा 295 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर दर्ज हुई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
भारत-चीन सीमा विवाद (सांकेतिक दुष्कर्म)।
- फोटो : पीटीआई
Study Report: चीन ने एलएसी पर स्थायी नियंत्रण पाने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत की थी घुसपैठ
अक्साई चिन क्षेत्र में चीनी उल्लंघन अनियोजित और स्वतंत्र घटनाएं नहीं हैं, बल्कि विवादित सीमा क्षेत्र पर स्थायी नियंत्रण हासिल करने के लिए रणनीतिक रूप से नियोजित और समन्वित विस्तारवादी रणनीति का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा भारत में चीनी सीमा घुसपैठ पर किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 12
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : Social Media
कांग्रेस ने जारी की गुजरात के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर रात गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों को टिकट बांटी गई है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
T-20 World Cup : भारत की हार से BCCI नाराज
टी-20 विश्व कप में में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भारत को करारी शिकस्त मिली है जिसका शोर हर जगह सुनाई दे रहा है। अब संभवत: भारतीय टीम में अब बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि भारत की टी20 टीम में अगले 24 महीनों में बड़े बदलाव होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
मोहाली में महंत की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में क्या हो रहा: हिंदू नेता के बाद अब महंत की हत्या
पंजाब में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद अब महंत की हत्या का मामला सामने आया है। मोहाली जिले के गांव बुढ़नपुर में चार दशक से कुटिया में रहने वाले महंत शीतल दास (70) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महंत पर तेज धारदार हथियारों से वार किया गया है। गांव की महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे महंत का खून से लथपथ शव देखा। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
लव अग्रवाल।
- फोटो : एएनआई
Report: 10 में 8 मरीजों ने निजी अस्पतालों में कराई सर्जरी
डॉक्टर की सलाह के बाद 10 में आठ मरीजों ने निजी अस्पतालों में सर्जरी कराई, जबकि इन मरीजों की आय छह लाख रुपये सालाना से कम थी। यह जानकारी द इंटरनेट व मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) की सर्वे रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें बताया गया कि देश के मरीजों में चिकित्सा सेवा के लिए सरकारी अस्पतालों पर भरोसा कम हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कांतारा' से क्या है रश्मिका मंदाना का कनेक्शन
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को अभी भी खूब पसंद दिया जा रहा है। ऐसे में जब रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'कांतारा' नहीं देखी तो उन्हें जड़ो से जुड़ने की सलाह दी जा रही है। दरअसल, रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थी। कन्नड़ में बनी फिल्म 'कांतारा' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई तो इस फिल्म को खूब पसंद किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
एलन मस्क का एक और कटाक्ष
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से हो रही आलोचना को लेकर एक बार फिर कटाक्ष किया है। मस्क ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, मुझे अच्छा लगता है जब लोग ट्विटर पर... ट्विटर पर शिकायत करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...