मानसून की विदाई तो हो गई लेकिन अक्तूबर में कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। दिल्ली में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते 24 घंटे में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 74 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 2007 के बाद से इस अवधि की दूसरी सर्वाधिक बारिश है। वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान को बदलते हुए आज को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज देश की राजधानी दिल्ली सहित दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बाऱिश हो सकती है। साथ ही दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मध्य वेनेजुएला में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है, जिसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और बाढ़ की वजह से 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...