फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार से बदहाल हुआ श्रीलंका, आरएसएस ने मुस्लिमों से की यह अपील, पढ़ें अहम समाचार

Sun, 10 Jul 2022 06:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
श्रीलंका में महीनों से सुलग रहे गुस्से का लावा शनिवार को अचानक फूट पड़ा तो लगा पूरा देश कोलंबो में सड़कों पर उमड़ पड़ा। इसके साथ ही सत्ता से चिपके बैठे राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति भवन छोड़कर भागना पड़ा। वहीं, राजस्थान के उदयपुर में बीते 28 जून हुई कन्हैयालाल की हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मुस्लिम समुदाय से खुलकर विरोध करने की अपील की है। साथ ही बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
श्रीलंका- राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निवास पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : Agency
गलत आर्थिक नीतियों और भ्रष्टाचार से बदहाल हुआ श्रीलंका
श्रीलंका में महीनों से सुलग रहे गुस्से का लावा शनिवार को अचानक फूट पड़ा तो लगा पूरा देश कोलंबो में सड़कों पर उमड़ पड़ा। इसके साथ ही सत्ता से चिपके बैठे राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति भवन छोड़कर भागना पड़ा। सुरक्षा में तैनात हजारों सैन्य और पुलिस जवान भी वहां से भाग निकले। राजधानी कोलंबो में जमा लाखों प्रदर्शनकारियों ने कहा, बदलाव के जिस वक्त का हम इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। गोतबाया के भागने से जनता में खुशी है और गुस्सा कुछ कम हुआ है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सुनील आंबेकर - फोटो : सोशल मीडिया
आरएसएस ने मुस्लिमों से की यह अपील
राजस्थान के उदयपुर में बीते 28 जून हुई कन्हैयालाल की हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मुस्लिम समुदाय से खुलकर विरोध करने की अपील की है। झुंझुनू स्थित खेमी के शक्ति मंदिर परिसर में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के पूर्ण होने पर शनिवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ लोकभावना का भी ध्यान रखना चाहिए। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

Bakrid 2022 : यूपी में 11 जिले संवेदनशील
बकरीद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए जिलों के अफसरों को सेक्टर स्कीम लागू कर प्रबंधन करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ साथ संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।  यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के डोडा के ठाठरी में बादल फटा
मानसून की बारिश तबाही मचा रही है। डोडा जिले के ठाठरी इलाके में शुक्रवार की देर रात तीन बजे बादल फटने से पानी के साथ मलबा ठाठरी कस्बे के अंदर घुस गया। मलबे में कई वाहन दब गए। दुकानों और घरों के भीतर पानी चला गया, इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
लुलु मॉल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के सबसे बड़े मॉल का आज सीएम योगी और रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन
दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल सोमवार से आम लोगों की खरीदारी के लिए खुल जाएगा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉल का उद्घाटन करेंगे। मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।  पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

7 of 12
amarnath cave cloud burst - फोटो : फाइल फोटो

सैलाब में सेना बनी देवदूत, पांच लोगों को मलबे से जिंदा निकाला
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना की चपेट में आए 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को लोअर संगम से सोलहवां शव बरामद किया गया। मृतकों में पांच की पहचान हो गई है। इनमें तीन राजस्थान और दो दिल्ली के थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में दबे पांच लोगों को थ्रू वॉल रडार की मदद से जिंदा निकाल लिया गया।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
असम में युवक को जिंदा जलाया - फोटो : ANI

असम के नगांव में युवक को जिंदा जलाया
असम के नगांव में एक शख्स को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम जनसुनवाई के दौरान हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
करण जौहर, यश जौहर - फोटो : Social media

पिता यश जौहर को लेकर करण ने किए कई बड़े खुलासे
करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब इस शो में किसी ने अपने सीक्रेट्स सबके सामने बोले हों।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
IGNOU - फोटो : सोशल मीडिया
एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से पढ़ाई
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से पढ़ाई करवाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद(एआईसीटीई) ने एमबीए और एमसीए प्रोग्राम ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस मोड से करवाने को मंजूरी दे दी है। इसके आधार पर इग्नू ने जुलाई सत्र 2022-23 के लिए एमबीए और एमसीए प्रोग्राम में ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से दाखिले की घोषणा की है।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी-20 - फोटो : अमर उजाला

IND vs ENG 2nd T20: भुवनेश्वर-बुमराह की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया
भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 49 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 17 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक न चली।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Wimbledon 2022: एलीना रिबाकीना विंबलडन की नई चैंपियन
कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विंबलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ओंस जेबुअर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं, ट्यूनीशिया की 27 वर्षीय जेबुअर अरब और अफ्रीकी देशों की पहली महिला बनीं, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई।  पढ़ें पूरी खबर....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें