फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ईडी ने किया संजय राउत को गिरफ्तार, अचिंत ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 01 Aug 2022 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शेउली ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। वहीं, लंबी पूछताछ के बाद शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उधर, विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रहने के बाद सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा होगी जबकि मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अचिंत शेउली - फोटो : अमर उजाला
20 साल के अचिंत शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण
भारतीय वेटलिफ्टर अचिंत शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण और छठा पदक जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 20 साल के अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
Sanjay Raut - फोटो : ANI
ईडी के शिकंजे में संजय राउत, आज होगी कोर्ट में पेशी
शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को पात्रा चॉल भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। राउत से पहले उनके घर पर करीब नौ घंटे, फिर दक्षिण मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में सात घंटे चली पूछताछ के बाद रात 12:05 बजे धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
loksabha - फोटो : PTI
महंगाई पर आज होगी लोकसभा में चर्चा
विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रहने के बाद सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा होगी जबकि मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। लोकसभा में चर्चा को आज के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बंगाल के कूचबिहार में बड़ा हादसा, करंट लगने से 10 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक वाहन में करंट उतरने से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। माथाभंगा के अतिरिक्त एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।  
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार ने मंकीपॉक्स के लिए टास्क फोर्स का किया गठन
केंद्र सरकार ने कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स संक्रमण ( Monkeypox cases in India) को लेकर भी एक टास्क फोर्स का गठन किया है जो बीमारी की रोकथाम, जांच, उपचार और टीकाकरण को लेकर दिशा निर्देश तय करेगी। रविवार देर शाम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की निगरानी में पांच सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
अभिभावकों के खाते में आज से भेजी जाएगी निशुल्क यूनिफॉर्म की राशि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, स्टेशनरी आदि के लिए डीबीटी के जरिए 1200 रुपये की राशि प्रत्येक अभिभावक के खाते में भेजने की शुरुआत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में निजी स्कूल कैब चालकों की हड़ताल आज
परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के खिलाफ निजी स्कूल कैब चालकों ने आज से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। मामले में संगठनों की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। स्कूल कैब ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के अध्यक्ष रामटहल ने आरोप लगाया है कि निजी कैब चालकों को स्कूल कैब में तब्दील करने के लिए सरकार ने अब तक कोई विकल्प नहीं दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
तिरंगा - फोटो : istock
हर घर तिरंगा अभियान को आज से 500 से अधिक सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर देंगे समर्थन
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मशहूर हस्तियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे 13 अगस्त से शुरू हो रहे तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करें। दोस्तों और प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दें।
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
 
बिहार में जदयू से मिलकर चुनाव लड़ेगी भाजपा
बिहार के सत्तारूढ़ दल में भाजपा और जदयू के साथ गठबंधन है, लेकिन भाजपा अपनी लकीर को आगे खींचने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन हो या राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत हो, राजनीति के हर गतिविधि से बिहार के भाजपा नेताओं का उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस का चिंतन शिविर आज
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर सोमवार से शुरू होगा। पंचकूला में मोरनी रोड स्थित गोल्डन टूलिप होटल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होने वाले इस शिविर के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर के लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई को न्योता नहीं दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें