फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: उत्तर भारत में देर रात आया भूकंप, हिमाचल में पीएम मोदी की दो रैलियां, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 09 Nov 2022 07:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब आज कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत एक दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
भूकंप - फोटो : self

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात आया भूकंप
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। जानकारों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला

पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे दो-दो रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब आज कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर पहली बार शिमला पहुंचे। वह आज शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Social Media

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत एक दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : अमर उजाला

आज सेमीफाइनल में होगी पाकिस्तान-न्यूजीलैंड की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भाग्य के सहारे अंतिम-4 में पहुंची पाकिस्तानी टीम इस बार फाइनल तक का सफर तय करने के लिए उतरेगी। पिछली बार 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में हरा दिया था। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर इस बार खिताब जीतने पर है। उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछले साल फाइनल में शिकस्त दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
गाजीपुर लैंडफिल साइट - फोटो : अमर उजाला

MCD Election: कूड़े के पहाड़ खत्म करना नए नेतृत्व की होगी चुनौती
लैंडफिल साइटों पर जमा कचरा खत्म करना एमसीडी के नए नेतृत्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। एमसीडी में पिछले 15 साल भाजपा सत्ता में रही। एक बार फिर निगम का चुनाव आ गया है। ऐसे में विपक्ष कूड़े के पहाड़ को मुद्दा बना रही है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने दावे कर रही है। आप ने कूड़े पर 20 नवंबर तक संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। पार्टी नेता कचरे के समाधान के विभिन्न मुद्दों पर अपना पक्ष रख रहे हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
सेमीकंडक्टर चिप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

एचसीएल-रिलायंस साथ मिलकर बनाएंगी सेमीकंडक्टर
रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में उतर सकती हैं। दोनों कंपनियां आईएसएमसी एनालॉग में 30-30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बात कर रही हैं। केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कई रियायतों की घोषणा की है। इससे  सेमीकंडक्टर क्षेत्र में घरेलू कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ रही है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
सोमा मंडल, नमिता थापर, गजल अलघ - फोटो : Instagram

फोर्ब्स की 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची जारी
फोर्ब्स के नवंबर अंक में प्रकाशित 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची में तीन भारतीयों को शामिल किया गया है। इस सूची में उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। सूची में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन सोमा मंडल, एमक्योर फार्मा की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर और होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक तथा मुख्य नवाचार अधिकारी गजल अलघ के नाम शामिल हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
बैठक करते हुए जितेंद्र सिंह। - फोटो : Twitter@DrJitendraSingh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- भारत 26 नवंबर को ओशनसैट-3 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा
केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 26 नवंबर, 2022 को ओशनसैट-3 उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिंह ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ‘‘समुद्री निगरानी’’ की धारणा को एक ऐसे नए स्तर पर ले गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान सूचनाएं साझा करने के लिए अंतरिक्ष अनुप्रयोगों का भी उपयोग किया जा रहा है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
पृथ्वी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

कॉप27: अब धरती बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई का वक्त
धरती को बचाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। मिस्र के इस तटीय शहर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन (कॉप27) में शामिल होने के लिए जुटे विश्व के नेताओं ने मंगलवार को साफ कहा कि बातें बहुत हो चुकीं, अब कड़ी कार्रवाई का वक्त है। ग्रीन हाउस गैसों (कार्बन) के लिए जिम्मेदार बड़ी तेल और गैस कंपनियों पर टैक्स लगाने की मांग भी तेज हुई है।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : iStock

मॉर्गन स्टैनली के मुख्य अर्थशास्त्री बोले- 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
विभिन्न वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। अगले पांच साल में यानी 2027 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। मॉर्गन स्टैनली के मुख्य अर्थशास्त्री (एशिया) चेतन अह्या ने एक लेख में कहा कि अवसरों और आकार के लिहाज से भारतीय अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाएं हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
रूस यूक्रेन युद्ध। - फोटो : @UNICEF_UA

यूक्रेन का पूर्वी क्षेत्र में बड़ा पलटवार रूस के 17 ठिकानों पर साधा निशाना
यूक्रेन ने रूसी सेना के खिलाफ बड़ा धावा बोलते हुए देश के पूर्वी क्षेत्र में रूसी सैनिकों के 17 ठिकानों पर हमला कर दिया है। इस हमले में रूसी सैन्य उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचाने की बात यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बताई है। यूक्रेन के पलटवार से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तगड़ा झटका लगा है। दूसरी तरफ, यूक्रेन ने रूस पर दक्षिणी शहर खेरसान में खाली घरों को लूटने और सड़क पर लड़ाई के लिए सामान्य नागरिकों के लिबास में सैनिकों के कब्जा करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कहा है कि यह युद्ध की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक होगी।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें