दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज फैसला होगा। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का आज खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। वहीं, संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन ने अपना जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में भेजा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में चुनाव लड़े 1,349 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का बुधवार को खुलासा होगा। सुबह आठ बजे से 42 मतदान केंद्रों पर 10 हजार से अधिक कर्मचारी मतगणना करेंगे। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने प्रत्येक वार्ड की मतगणना के लिए 4 से 10 टेबल लगाने का निर्णय लिया है। इस तरह समस्त वार्डों में मतगणना के 5 से 10 राउंड होंगे। दोपहर एक बजे तक सभी वार्डों की मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे मे दोपहर तक दिल्ली की मिनी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र आज से
3 of 12
संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में बड़े आर्थिक सुधारों को टालने और छोटे सुधारों की ओर कदम बढ़ाने का फैसला किया है। बुधवार से शुरू हो रहे शीत सत्र में सरकार ने अंतरराज्यीय सहकारी समिति संशोधन, ट्रेड मार्क संशोधन, मध्यस्थता संशोधन और राष्ट्रीय दंत आयोग बिल समेत 16 विधेयकों को संसद की मंजूरी दिलाने की तैयारी की है। ये सभी ऐसे विधेयक हैं जो सरकार के लिए बहुत अधिक महत्व के नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर
भारत द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से चीन बेचैन
4 of 12
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ दिखने लगी है। चीन का का जासूसी जहाज 'युआन वांग 5' हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह जहाज विभिन्न निगरानी और खुफिया उपकरणों से लैस है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल और सेटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर भारतीय नौसेना नजर रखे हुए है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार
5 of 12
जम्मू में प्रदर्शन करते कश्मीरी पंडित कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाओं में हो रही लगातार गिरावट के बावजूद कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा केंद्र के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मंगलवार को इस बाबत नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इससे निपटने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा का खाका तैयार किया गया।पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया
6 of 12
गोल करने के बाद गोंजालो रेमोस
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पुर्तगाल के लिए मैच के हीरो गोंजालो रामोस रहे। उन्होंने तीन गोल दागे। यह इसक विश्व कप की पहली हैट्रिक है। पढ़ें पूरी खबर
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (सात दिसंबर) को खेला जाएगा। यह मुकाबला भी ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगा। इसी मैदान पर पहले मुकाबले में टीम इंडिया को एक विकेट से हार मिली थी। भारत दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करने उतरेगा। वह बांग्लादेश में लगातार दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारना चाहेगा। पढ़ें पूरी खबर
स्वामी महाराज को दी जाएगी श्रद्धांजलि
8 of 12
संयुक्त राष्ट्र
- फोटो : youtube
संयुक्त राष्ट्र के भारतीय स्थायी प्रतिनिधिमंडल की तरफ से बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज को उनके जन्मशताब्दी वर्ष पर बुधवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। लंदन के वेंबली स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से समग्र विश्व-एक परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख स्वामी महाराज के जीवन कार्य व वैश्विक प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
मून मिशन पूरा कर ओरियन पृथ्वी की ओर रवाना
9 of 12
भारत जापान के साथ पहले से बेहतर मून मिशन की तैयारी कर रहा है
- फोटो : ucsusa.org
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के ओरियन अंतरिक्ष यान ने मून मिशन पूरा कर लिया है। ओरियन सोमवार को चंद्रमा के करीब से गुजरा और उसने पृथ्वी की ओर लौटने के लिए गुरुत्वाकर्षण सहायता का उपयोग किया। इसी के साथ आर्टेमिस-1 मिशन के लिए वापसी की यात्रा शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
60 फीसदी एशियाई देश 2020 के जैव विविधता लक्ष्यों से पीछे
10 of 12
Bio diversity
- फोटो : अमर उजाला
भारत सहित एशिया के ज्यादातर देश 2020 तक हासिल किए जाने वाले जैव विविधता लक्ष्यों से पीछे हैं। शोध पत्रिका नेचर के दिसंबर अंक में प्रकाशित ऑक्सफोर्ड व कैंब्रिज विवि के शोधकर्ताओं के अध्ययन में दावा किया गया है कि एशिया के 40 देशों में से महज 40 फीसदी ने 2020 तक अपनी कुल भूमि के 17 फीसदी को संरक्षित वन क्षेत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया है। पढ़ें पूरी खबर
भारत ने की रूस-यूक्रेन से बातचीत की अपील
11 of 12
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज।
- फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने लगातार शत्रुता को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है और यूक्रेन और रूस से कूटनीति और वार्ता के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है। यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा और बच्चों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कंबोज ने कहा, भारत ने लगातार शत्रुता और हिंसा को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है। भारत ने दोनों पक्षों से वापस बातचीत पर लौटने का आह्वान किया है।पढ़ें पूरी खबर
कार्यस्थल पर हिंसा और उत्पीड़न बड़े पैमाने पर जारी
12 of 12
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
दुनियाभर में कार्यस्थल पर हिंसा और उत्पीड़न बड़े पैमाने पर जारी है। इसका सामना विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, प्रवासियों तथा दिहाड़ी मजदूरों को करना पड़ता है। दुनिया में कार्यस्थल पर हिंसा एवं उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सर्वेक्षण की पहली कोशिश में यह पाया गया है। इस सर्वेक्षण में 121 देशों के करीब 75,000 कर्मचारियों को शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर