भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने पहले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) रॉकेट के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण के साथ आज नया इतिहास बनाने जा रहा है। विश्वसनीय, शक्तिशाली रॉकेटों पीएसएलवी और जीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट व जियो सिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल) के बाद पहली बार एसएसएलवी का उपयोग उपग्रह भेजने में होगा। वहीं, नीति आयोग के शासकीय परिषद की सातवीं अहम बैठक रविवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही लद्दाख दौरे पर गए बौद्ध धर्मगुरु व 14वें दलाईलामा आज लेह स्थित तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे। लद्दाख पुलिस ने दलाईलामा के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
SSLV-D1/EOS-02
- फोटो : ISRO
इसरो आज एसएसएलवी के साथ रचेगा इतिहास
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने पहले स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) रॉकेट के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण के साथ आज नया इतिहास बनाने जा रहा है। विश्वसनीय, शक्तिशाली रॉकेटों पीएसएलवी और जीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट व जियो सिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल) के बाद पहली बार एसएसएलवी का उपयोग उपग्रह भेजने में होगा। मिशन के लिए वैज्ञानिक कई हफ्तों से जुटे थे। इस रॉकेट के जरिये बेहद कम समय व खर्च में 500 किलो तक के उपग्रह निचले परिक्रमा पथ (पृथ्वी से 500 किमी ऊपर तक) पर भेज सकेंगे। आज के मिशन में दो उपग्रह अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट- 02 और आजादीसैट इस मिशन में भेजे जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज
नीति आयोग के शासकीय परिषद की सातवीं अहम बैठक आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्रियान्वयन के साथ ही देश को तिलहन-दलहन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने व शहरी प्रशासन के मामले पर विचार-विमर्श होगा। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
दलाई लामा
- फोटो : ट्विटर
आज लेह में तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा
लद्दाख दौरे पर गए बौद्ध धर्मगुरु व 14वें दलाईलामा आज लेह स्थित तिब्बती बच्चों के स्कूल जाएंगे। लद्दाख पुलिस ने दलाईलामा के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसमें वाहनों को निर्धारित रूटों पर ही आवाजाही की अनुमति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 13
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार
दुनिया में पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया गया है। इसमें जीव का दिल भी धड़का और मस्तिष्क ने भी पूरा आकार लिया है। इस्राइल में वेइजमान इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को इसके लिए न तो कोई निषेचित अंडे लिए और न ही किसी शुक्राणु की ही जरूरत पड़ी। मेडिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में टीम ने चूहे के स्टेम सेल से भ्रूण को विकसित किया है। यह वर्षों से प्रयोगशाला में एक खास तरह के बर्तन में रखा गया था। उन्होंने इसी बर्तन में मूल कोशिकाओं से ही पूर्ण भ्रूण को विकसित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 13
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
- फोटो : becominghuman
भारतीय सेना ने सीमाओं पर तैनात की AI आधारित निगरानी प्रणाली
भारतीय सेना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली को तैनात कर रही है। रक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े सूत्रों ने पुष्टि की है कि एआई-आधारित निगरानी प्रणाली को सीमाओं पर तैनात करने के अलावा वे इसका उपयोग रीयल-टाइम सोशल मीडिया निगरानी, पैटर्न मान्यता और प्रतिकूल कार्रवाई की भविष्यवाणी आदि पर नजर रखने के लिए भी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 13
एलन मस्क।
- फोटो : Twitter
एलन मस्क बोले- ट्विटर दे खाते वास्तविक होने का प्रमाण तो अब भी सौदा संभव
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर अब भी बता दे कि वह अपने खातों के नमूने किस प्रकार जुटाती और पता लगाती है कि वह वास्तविक हैं तो 44 अरब डॉलर में उसे खरीदने का सौदा मूल शर्तों पर हो सकता है। हालांकि अगर यह पता चलता है कि अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग को दी गई उसकी सूचनाएं गलत हैं तो सौदा नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 13
जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला
जगदीप धनखड़ होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति
एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मार्गरेट अल्वा को चुनाव में हरा दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्षी एकता धराशायी हो गई। ऐसे समय में जब आगामी लोकसभा चुनाव दो साल से भी कम समय बचे हैं, तब भाजपा की ब्यूहरचना के आगे विपक्ष असहाय नजर आया। इन दोनों चुनावों में विपक्ष जीत से दूर था। दोनों ही चुनाव में उसे बस अपनी एकजुटता प्रदर्शित कर आगामी लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारियों का संदेश देना था। राष्ट्पति चुनाव में भाजपा के आदिवासी कार्ड और उपराष्ट्रपति चुनाव किसान कार्ड के आगे विपक्ष असहाय नजर आया। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी अदालत में जज बनीं भारतीय मूल की रूपाली देसाई
अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने ‘नाइंथ सर्किट’ के लिए अपीली अदालत में भारतीय-अमेरिकी वकील रूपाली एच देसाई की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है। इसी के साथ वह इस शक्तिशाली अदालत में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली न्यायाधीश बन गई हैं। अमेरिका के डेमोक्रेटिक और रिपब्लकिन दोनों पार्टियों के 67 सांसदों ने देसाई के समर्थन में मतदान किया, जबकि 29 सदस्यों ने उनके खिलाफ वोट दिया। ‘नाइंथ सर्किट’ का मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। यह देश की 13 अपीली अदालतों में सबसे बड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 13
अफगानिस्तान में ड्रोन हमला।
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान में फिर अमेरिकी ड्रोन हमला
अफगानिस्तान के काबुल में अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत के कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान के गजनी प्रांत के अंदारो इलाके में ड्रोन से मिसाइलें दागी गईं हैं। माना जा रहा है कि यह हाई वैल्यू टारगेट मिसाइलें थीं। हालांकि तालिबान का कहना है कि मिसाइल हमले के बारे कोई जानकारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 13
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन में बरसाए बम।
- फोटो : Social media
यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी
रूस-यूक्रेन के बीच लंबे खिंचते युद्ध में इन दिनों दोनबास के सबसे अहम सीमा क्षेत्र में लड़ाई छिड़ी हुई है। यहां दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सबसे बड़े जपोरिज्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी का आरोप लगाया। इस भीषण जंग के बीच यूक्रेन से अनाज ले जाने तीन और जहाजों को छोड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर...
12 of 13
कुश्ती में नवीन, विनेश फोगाट और रवि दहिया ने स्वर्ण जीता।
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमनवेल्थ गेम्स में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने कुश्ती में जीता स्वर्ण
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारतीय पहलवानों का कमाल जारी है। नौवें दिन कुश्ती में भारत ने छह पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा पैरा टेबल टेनिस में भाविना को स्वर्ण मिला। दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। पढ़ें पूरी खबर...
भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे मैच में 59 रन से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर...