फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: दिल्ली में आज एमसीडी चुनाव, पाक सेना प्रमुख की युद्ध की गीदड़भभकी, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 04 Dec 2022 07:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख भी पुराने जनरल के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए धमकी दी है। उधर, अर्जेंटीना ने शनिवार रात ऑस्ट्रेलिया को हराकर फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसने कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान

2 of 11
दिल्ली एमसीडी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
करीब एक महीने तक चले सियासी संग्राम के बाद आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदाता 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग होगी।  

 
विज्ञापन

पाक सेना प्रमुख की गीदड़भभकी 

3 of 11
पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे आसीम मुनिर - फोटो : Social Media
पाकिस्तान के नवनियुक्त सेना प्रमुख भी पुराने जनरल के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए धमकी दी। शनिवार को अपने पहले एलओसी दौर पर जनरल आसिम मुनीर ने गीदड़भभकी दी कि अगर उन पर हमला हुआ तो भारत के साथ जंग के लिए तैयार हैं। मुनीर ने कहा, हाल ही में गिलगिट बालिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर भारतीय नेतृत्व की ओर से गैर- जिम्मेदाराना बयान आया है।

 

अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को हराया 

4 of 11
अर्जेंटीना बनाम ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना ने शनिवार रात ऑस्ट्रेलिया को हराकर फुटबॉल विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उसने कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत हासिल की। अब उसका मुकाबला अंतिम-8 में नीदरलैंड की टीम से होगा। नीदरलैंड ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अमेरिका को हराया था। अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुक्रवार नौ दिसंबर को खेला जाएगा।

 
विज्ञापन

 बदरुद्दीन अजमल ने मांगी माफी 

5 of 11
इत्र किंग बदरुद्दीन अजमल - फोटो : PTI
ऑल यूनियन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष और सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने विवाद बढ़ने के बाद शनिवार देर रात अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि मैं शर्मिंदा हूं, मैं लज्जित हूं। मुझ जैसे सीनियर नेता के मुंह से ऐसा नहीं निकलना चाहिए था। मेरे कहने से अगर किसी को दुख पहुंचा हो तो मैं क्षमा चाहता हूं। 

 
विज्ञापन

एफबीआई ने गोल्डी बराड़ को लेकर पंजाब पुलिस से संपर्क साधा

6 of 11
FBI - फोटो : पीटीआई
अमेरिका खुफिया एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर पंजाब पुलिस से संपर्क साधा है। पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के प्रत्यर्पण की कोशिशों के बीच एफबीआई ने भारत के विदेश मंत्रालय के माध्यम से गोल्डी से जुड़ी और जानकारियां मांगी हैं। इसे गोल्डी बराड़ को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। 

 
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थमा 

7 of 11
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में लगभग एक माह बाद शनिवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार थमने से पहले भाजपा और सपा के नेताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अब पांच दिसंबर को होने वाले मतदान में मतदाता चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

 

तानाशाह किम जोंग-उन का नया फरमान 

8 of 11
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI
उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन ने अब नया फरमान जारी किया है। इसके हिसाब से देश में बच्चों के नाम उनके पालकों को ऐसे रखने होंगे जिनमें मधुरता न हो। उन्होंने  ए री (प्यार करने वाला), सो रा (शंख) और सु एमआई (सुपर ब्यूटी) जैसे नामों के बजाय चोंग इल (बंदूक), चुंग सिम (वफादारी), पोक इल (बम) जैसे नाम रखने को कहा। इस दायरे में बच्चे ही नहीं, देश का हर नागरिक आएगा।
\
 

हरियाणा में स्कूलों की प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक शामिल होंगे 

9 of 11
हरियाणा में स्कूलों का समय बदला। - फोटो : फाइल
हरियाणा सरकार पाठयक्रम में गीता शामिल करने के बाद अब स्कूलों की प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक शामिल करने जा रही है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने यह सिफारिश की है। शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। 

 

रेलवे ने मौत का मुआवजा दिया महज 15 हजार रुपये 

10 of 11
भारतीय रेल - फोटो : Social media
चलती ट्रेन में सरिया घुसने से जान गंवाने वाले हरिकेश दुबे के परिजनों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले, रेलवे ने 15 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी, पर हरिकेश के परिजनों ने इसे लेने इन्कार कर दिया था। हरिकेश के पिता संतराम दुबे ने कहा कि हादसे के फौरन बाद सूचना मिलते ही हम लोग शुक्रवार को ही अलीगढ़ पहुंच गए। इसके बावजूद अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के लिए उन्हें शनिवार सुबह तक इंतजार कराया। 

 
विज्ञापन

दो विदेशी सदस्यों ने नादव लापिड का समर्थन किया 

11 of 11
कश्मीर फाइल्स फिल्म पर नादव लैपिड का विवादित बयान। - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) जूरी के दो विदेशी सदस्यों ने जूरी के अध्यक्ष और इस्राइली फिल्मकार नादव लापिड का समर्थन किया है। गोवा में हुए इस साल समारोह के आखिरी दिन अपने कमेंट में, लापिड ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को 'को भद्दी और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म करार दिया था। इसके बाद अब जूरी के दो और सदस्य लापिड के पक्ष में बोलते दिखाई दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें