World's Most Dangerous Tribes: रहस्यमयी जनजातियों से दुनिया भरी पड़ी है। जनजातियों को इनकी परंपरा, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। जहां लोग आधुनिक युग में अपनी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं आदिवासी प्रजातियां आज भी अपनी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। जनजातियां जिन जंगलों में रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। जनजातियों के अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाई जाने वाली इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं।
दुनिया की खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस खतरनाक जनजाति के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी की पलभर में हत्या कर सकते हैं। यह जनजाति किसी की हत्या करना मर्दानगी की निशानी मानती है। यह खूंखार जनजाति दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में रहती है। आइए आज हम आपको इस खतरनाक जनजाति के बारे में विस्तार से बताते हैं...