देश-दुनिया में आज राम नवमी के दिन रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं, संसद में वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई, जिसके बाद अब वक्फ बोर्ड संपत्तियों पर मनमाने दावे नहीं कर सकेगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, जबकि आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराया। वहीं, पूरे अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्क के खिलाफ प्रदर्शन हुए। वहीं, इस्राइल ने गाजा में अपने सैनिक तैनात किए हैं। अमेरिका के दक्षिण और मिडवेस्ट में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी है। इधर, गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक में एक विपणन कंपनी पर कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। वहीं दिल्ली सरकार निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर नियंत्रण लगाने के लिए नया कानून लाने की योजना बना रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...