फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट और दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र; विश्व टीबी दिवस पर मिलेगा सम्मान

Mon, 24 Mar 2025 06:45 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-दुनिया की बड़ी खबरों में आज मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी चेतावनी सबसे अहम घटना है। आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा विश्व टीबी दिवस के मौके पर केंद्र सरकार राज्य सरकारों को सम्मानित करेगी। एक अन्य अहम घटना दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत होना है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइल में गृह युद्ध की आशंका और बलूचिस्तान की गांधीवादी कार्यकर्ता महरंग बलूच की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। कारोबार के मोर्चे पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से जारी वैश्विक अर्थव्यस्था की वृद्धि दर में भारत का शीर्ष पर रहना भी चर्चा में है। खेल जगत की खबरों में आईपीएल का दूसरा दिन चर्चा में रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी। राज्यों से आने वाली खबरों में जम्मू-कशअमीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ और हथियार बरामद होने की खबर चर्चा में रही। इसके अलावा कर्नाटक का कथित हनीट्रैप मामला भी चर्चा में है। कांग्रेस नेताओं के बीच इस मुद्दे पर आम सहमति बनती नहीं दिख रही है। दो मंत्रियों ने कांग्रेस आलाकमान से बात करने के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र की एक अन्य घटना भी चर्चा में रही। यहां डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी के बाद मुंबई के एक होटल में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा मनोरंजन की खबरों में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बयान चर्चित रहा। दीपिका ने कहा है कि भारत को कई बार सिने जगत के शीर्ष पुरस्कार- ऑस्कर से वंचित रखा गया। उनका ये बयान काफी चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 11
Weather Update - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पांच दिन आंधी-बारिश संभव

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सोमवार से फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 28 मार्च तक आंधी, तूफान और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस से क्रमिक वृद्धि की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

Delhi : विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा। पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। भाजपा सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से पेश करने की तैयारी में है। वहीं, आप ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने और भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान तत्कालीन सरकार के कामकाज से जुड़ी कैग की कई रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
विश्व टीबी दिवस - फोटो : Adobe Stock

आज राज्यों को सम्मानित करेगी केंद्र सरकार; 50 हजार गांवों को बनाया टीबी मुक्त

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के 100 दिन की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने अब 300 दिन तक देश में टीबी के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है। सोमवार को विश्व टीबी दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इस दौरान देश के 50 हजार गांवों को टीबी से मुक्त होने का प्रमाणपत्र भी सौंपा जाएगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चार से पांच आतंकी घिरे, मुठभेड़ 

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सन्याल गांव के पास जंगल में चार से पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। रविवार शाम से इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। एक बच्ची भी गोली लगने से घायल हुई है। हालांकि शाम छह बजे से गोलीबारी बंद है, लेकिन सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। सेना ने इसे ऑपरेशन सन्याल नाम दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा के बयान से भड़की शिवसेना, होटल में तोड़फोड़; आदित्य ठाकरे बोले- कायर...

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। शिवसैनिकों ने कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स/इस्राइल पीएम

Israel में पीएम नेतन्याहू के खिलाफ असंतोष; पूर्व सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस बोले- गृहयुद्ध की आशंका

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नीत सरकार के खिलाफ लोग बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने गृहयुद्ध की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस्राइली सरकार देश के शीर्ष कानूनी और सुरक्षा अधिकारियों को हटाने पर अड़ी रहेगी तो सांविधानिक संकट पैदा हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
महरंग बलूच - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Mahrang Baloch 38 घंटे से अधिक समय से हिरासत में, एमनेस्टी ने तत्काल रिहाई की मांग की

पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलूच को अवैध हिरासत में लिए हुए 38 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। बलूच को उनके वकीलों और परिवार से मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। दक्षिण एशिया के एमनेस्टी इंटरनेशनल क्षेत्रीय कार्यालय ने रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से बलोच कार्यकर्ता महरंग बलूच समेत हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की। संस्था ने इसके अलावा उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार बहाल करने की मांग भी की। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
IPL 2025 मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और विकेट लेने पर जश्न मनाते चेन्नई सुपरकिंग्स के नूर-धोनी - फोटो : पीटीआई

IPL 2025: जीत से चेन्नई का आगाज; मुंबई लगातार 13वीं बार हारी IPL सीजन का अपना पहला मैच

नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई किसी भी आईपीएल सत्र में अपना पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह आईपीएल में उनके पहले मैच में लगातार 13वीं हार है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जीडीपी में तेजी का अनुमान - फोटो : एएनआई

IMF on Indian GDP: भारत की जीडीपी 10 साल में दोगुना... 105 फीसदी की वृद्धि

भारत की जीडीपी 10 साल में दोगुनी गति से बढ़ी है। भारत की 105 फीसदी की वृद्धि ने दुनिया को चौंकाया है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 4.3 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। अमेरिका की जीडीपी 2015 से 2025 के बीच 66 फीसदी बढ़ी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत को कई बार ऑस्कर से वंचित रखा गया, दीपिका का यह बयान बटोर रहा सुर्खियां

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ऑस्कर पुरस्कारों  को लेकर अपनी बात रखी। 2023 में ऑस्कर में अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरने वाली दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय फिल्मों को ऑस्कर में पहचान न मिलने पर दुख जताया। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें