फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: तमिलनाडु गवर्नर की मंजूरी बिना 10 कानून लागू; बंगाल में केंद्रीय बल तैनात; कई राज्यों में मौसम बदला

Sun, 13 Apr 2025 04:50 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरों में तमिलनाडु सरकार का फैसला सर्वाधिक चर्चित घटना है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाते हुए 10 विधेयकों को कानून बना दिया है। सरकार ने राज्यपाल या राष्ट्रपति की अनुमति नहीं ली है। एक अन्य अहम खबर अमेरिका से सामने आई। यहां की सरकार ने अब 30 दिन से अधिक रूकने पर पंजीकरण को अनिवार्य बना दिया है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी सजा के प्रावधान किए गए हैं। बांग्लादेश में हिंदू संस्कृति से जुड़े नामों को बदलने जाने की खबर भी सुर्खियों में है। अफ्रीकी देश तंजानिया में आज से शुरू होने वाला नौसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास भी चर्चा में है। बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटना में सूडान में 100 लोगों के मारे जाने का संयुक्त राष्ट्र का दावा भी सुर्खियों में है। इसके अलावा बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस की तरफ से मिसाइल दागे जाने की घटना बड़ी खबर बनी। देश के कई राज्यों में मौसम की मार की खबर भी सुर्खियों में है। आंधी-बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 450 से अधिक उड़ानें प्रभावित होने के कारण यात्री हलकान हुए। इसके अलावा बंगाल में हुई हिंसा के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय बलों की तैनाती की खबर भी सुर्खियों में रही। व्यापार जगत में सेमीकंडक्टर उद्योग के राजस्व में उछाल का अनुमान बड़ी खबर बनी। राज्यों से आने वाली खबरों में कर्नाटक सरकार को 51 फीसदी ओबीसी आरक्षण का सुझाव और जम्मू-कश्मीर में मनाया जाने वाला राजोरी दिवस भी चर्चाओं में है। खेल जगत में तीरंदाजी विश्वकप में भारत को मिले स्वर्ण पदक की खबर ने भी ध्यान खींचा। इसके अलावा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड पारी भी सुर्खियों में रही। सिनेमा या मनोरंजन जगत की खबर में सेलिब्रिटी का वजन घटना और सितारों के नए लुक की खबर चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 13
तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल की मंजूरी के बिना लागू किए 10 कानून - फोटो : ANI

भारत में पहली बार: राज्यपाल की मंजूरी बिना तमिलनाडु में 10 कानून लागू, स्टालिन सरकार बोली- सुप्रीम आदेश आधार

भारत के विधायी इतिहास में पहली बार तमिलनाडु सरकार ने राज्यपाल या राष्ट्रपति की मंजूरी के बिना 10 कानून लागू किए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाकर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 13
कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला- मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बल होंगे तैनात - फोटो : ANI / PTI

West Bengal: हिंसा के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुर्शिदाबाद जिले में होगी केंद्रीय बलों की तैनाती

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हिंसा से प्रभावित मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बता दें कि, वक्फ कानून के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान जिले के कई इलाकों में हिंसा हुई है और अब तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
दिल्ली में आई आंधी - फोटो : अमर उजाला

Weather Woes : आंधी-बारिश से दिल्ली हवाईअड्डे पर 450 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान; आज भी चेतावनी

राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को धूल भरी तेज आंधी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 450 से ज्यादा उड़ानें बाधित हुईं। उड़ानों में देरी के कारण हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 13
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई

सख्ती: अब अमेरिका में 30 दिन से अधिक रुकने पर पंजीकरण अनिवार्य, नियम टूटने पर जुर्माना-जेल-प्रत्यर्पण जैसे दंड

अमेरिका में 30 दिन से अधिक रुकने वाले विदेशी नागरिकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना, जेल या देश से निर्वासन (डिपोर्टेशन) की सजा हो सकती है। यह नियम वैध दस्तावेज न रखने वाले निवासियों पर भी लागू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 13
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

राजोरी दिवस आज : उपराज्यपाल सिन्हा शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, सेना भी करेगी एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज राजोरी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, स्थानीय संगठनों और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 13 अप्रैल, 1948 को भारतीय सेना ने राजोरी शहर को पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। कार्यक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नॉर्दर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की उपस्थिति रहेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 13
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी - फोटो : पीटीआई

AIKEYME: आज से तंजानिया में छह दिवसीय नौसेना अभ्यास, मजबूत होंगे भारत-अफ्रीका संबंध; नेवी चीफ भी रहेंगे मौजूद

अफ्रीकी देश तंजानिया और भारत के बीच आज से छह दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास- AIKEYME शुरू हो रहा है। इस अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। यह संयुक्त युद्धाभ्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'महासागर' के मुताबिक किया जा रहा है। इससे अफ्रीकी देशों और भारत के बीच सहयोग मजबूत होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
मोहम्मद यूनुस - फोटो : PTI

Bangladesh: अब हिंदू संस्कृति से जुड़े नाम बदलना शुरू, यूनेस्को के मान्यता प्राप्त नववर्ष जुलूस का नाम और रूप में बदलाव

बीते करीब 10 महीने से राजनीतिक अस्थिरता और स्थानीय मुद्दों पर अशांति की मार झेल रहा बांग्लादेश अब नए फैसले के कारण चर्चा में है। सरकार ने अब हिंदू संस्कृति से जुड़े नामों को बदलना शुरू किया है। यूनेस्को के मान्यता प्राप्त नववर्ष जुलूस का नाम और रूप भी बदला गया है। देश की अंतरिम सरकार ने बदलावों को ‘नए बांग्लादेश’ की की ‘समावेशीता’ नीति का हिस्सा बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
ज्योति सुरेखा - फोटो : ANI

Archery World Cup: भारत की स्वर्णिम कामयाबी; भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम को तीरंदाजी विश्वकप के चरण-1 में गोल्ड

भारतीय तीरंदाजों ने अमेरिका में कामयाबी का परचम लहराया है। तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में भारत ने स्वर्ण पदक जीता है। कांटे की टक्कर में इंडिया ने चीनी ताइपे के प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। आज स्वर्ण पदक के लिए तीसरी वरीयता प्राप्त चीन से भी मुकाबला होगा। बता दें कि बुधवार को भारत ने कम्पाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ अपना खाता खोला था।

यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

सूडान: शिविरों में भुखमरी का सामना कर रहे लोगों पर हमला, दो दिन में करीब 100 लोगों की मौत; UN अधिकारी का दावा

 

सूडान के दारफुर में शिविरों पर आरएसएफ के हमलों में दो दिनों में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें 20 बच्चे और 9 राहतकर्मी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने बेघर लोगों और राहतकर्मियों पर हो  रहे हमलों को अस्वीकार्य बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

SRH vs PBKS: अभिषेक के तूफान में उड़ा पंजाब, 40 गेंदों में ठोक दिया IPL का पहला शतक; गेल-हेड के क्लब में शामिल

पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना पहला सैकड़ा पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक है। इसी के साथ वह क्रिस गेल और ट्रेविस हेड के क्लब में शामिल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
राम कपूर, कपिल शर्मा, समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

Actors Body Transformation: गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान कर चुके हैं ये सितारे, घटाया कई किलो वजन

फिल्म जगत की हस्तियां फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। बढ़िया पौष्टिक डाइड, नियमित कसरत, योग से लेकर वे तमाम जतन करते हैं कि खुद को फिट रख सकें। हालांकि, इसके बावजूद कुछ सितारे ऐसे हैं, जो अपने मोटापे के साथ भी बेहतर काम कर चर्चा बटोरते रहे हैं। मगर, एक मोड़ पर आकर उन्होंने भी ऐसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया कि फैंस भी उनसे सलाह मांगने लगे। हालिया उदाहरण, कॉमेडियन कपिल शर्मा हैं, जिन्होंने अपना कई किलो वजन घटाया है। अपने नए लुक से उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

13 of 13
रूस-यूक्रेन संघर्ष - फोटो : ANI

Ukraine: यूक्रेनी दूतावास का दावा- रूसी मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी को बनाया गया निशाना, जानबूझकर किया हमला

यूक्रेनी दूतावास ने शनिवार को जानकारी दी कि रूस की ओर से दागी गई एक मिसाइल ने भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम को निशाना बनाया। दूतावास ने कहा कि भारतीय व्यापारिक हितों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए हमला किया गया है। नई दिल्ली स्थित यूक्रेनी दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें