फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे PM, शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; देश में क्रिसमस की धूम

Thu, 25 Dec 2025 06:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे, जहां अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का अनावरण होगा और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है, जबकि सीबीआई उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। वहीं देशभर में क्रिसमस की धूम है। दिल्ली में क्रिसमस पर चर्च रोशनी से जगमगाए और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं अमेरिका के न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल्स जारी करने के लिए और समय मांगा है। आईसीएमआर की रिपोर्ट में स्तन कैंसर के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई गई है और गोल्डमैन सैश ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने का अनुमान दिया है। इंडसइंड बैंक में 1960 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच शुरू हुई है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ में। - फोटो : अमर उजाला
आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, किले में तब्दील हुई राजधानी; आएंगे ढाई लाख लोग
बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पीएम यहां पर लगी तीन विभूतियों अटल बिहारी वापजेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। इन विभूतियों के संस्मरणों को संजोने के लिए बने म्यूजियम का लोकार्पण भी होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: पहाड़ों से मैदान तक छाया घना कोहरा उत्तर भारत के कई शहरों में शीतलहर; कई जगह 50 मीटर से भी कम दृश्यता
जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह जा रही है, जिसके चलते सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में पारा शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
सीबीआई - फोटो : पीटीआई/अमर उजाला (फाइल)
Unnao Case: उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत को चुनौती देगी CBI, सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित करने और जमानत देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत चुनौती देगी। दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सेंगर को जमानत दी थी। हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
क्रिसमस पर सजावट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों से सजी दिल्ली, गिरजाघर रोशनी से जगमगाए, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों में रौनक देखते ही बन रही है। जीपीओ, लोधी रोड, साकेत, वसंत कुंज और पुरानी दिल्ली के चर्चों को खास तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट, क्रिसमस ट्री, सितारे और झिलमिलाते बल्ब पूरे इलाकों को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 12
अमेरिकी न्याय विभाग - फोटो : एक्स/अमेरिकी न्याय विभाग
Epstein Files: 'दस्तावेज जारी करने के लिए 'कुछ और सप्ताह' की जरूरत', न्याय विभाग का बयान 
अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को कहा कि उसे यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े अपने सभी दस्तावेज जारी करने के लिए कुछ और हफ्तों की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि दस लाख से अधिक दस्तावेज मिले हैं, जो इस मामले में अहम साबित हो सकते हैं। कांग्रेस की ओर से दस्तावेजों को जारी करने की समयसीमा 19 दिसंबर तय की गई थी। इससे इसमें और देरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
स्तन कैंसर - फोटो : अमर उजाला
अध्ययन: मांसाहार, अपर्याप्त नींद व मोटापा बढ़ाते हैं स्तन कैंसर का खतरा, आईसीएमआर की रिपोर्ट 
भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर आईसीएमआर ने एक महत्वपूर्ण अध्ययन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मांसाहारी आहार, अपर्याप्त नींद और मोटापा स्तन कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत में स्तन कैंसर के मामलों में हर साल लगभग 5.6% की वृद्धि हो रही है और करीब 50,000 नए मामले हर वर्ष सामने आने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट: नए साल में तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मजबूत घरेलू खपत से मिल रहा लाभ
वैश्विक आर्थिक विकास के स्थिर रहने की उम्मीद के बीच अगले साल भी भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा। गोल्डमैन सैश के अनुसार, 2026 में वैश्विक विकास दर के 2.8 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2.5 फीसदी के आम सहमति अनुमान से अधिक है। यह कई अर्थव्यवस्थाओं में स्थिर महंगाई और आसान मौद्रिक स्थितियों के कारण संभव हो पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
इंडसइंड बैंक - फोटो : grok
IndusInd Bank Scam: SFIO ने इंडसइंड बैंक में शुरू की घोटाले की जांच, 1960 करोड़ का वित्तीय नुकसान
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग संबंधी घोटाले की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने शुरू कर दी है। अकाउंटिंग धोखाधड़ी से बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ था। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, 23 दिसंबर को उसे जांच संबंधी पत्र मिला है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : BCCI Domestic (x-videograb)
Vijay Hazare Trophy: विराट-रोहित के ऐतिहासिक शतक, बीसीसीआई की खराब ब्रॉडकास्ट व्यवस्था पर भड़के प्रशंसक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज का दिन यानी 24 दिसंबर, भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में बेहद खास बन गया। कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक ऐसे रिकॉर्ड बने, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शुरुआत 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से हुई, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। उसी मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने इससे भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में शतक ठोक दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे कार्तिक और अनन्या - फोटो : इंस्टाग्राम
'तू मेरी मैं तेरा…' की स्क्रीनिंग में पहुंचे कार्तिक और अनन्या, फैंस संग क्लिक करवाए फोटो; देखें वायरल वीडियो
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की स्क्रीनिंग से पहले कार्तिक अपने फैंस से मिले। अनन्या भी इवेंट में अपनी मां के साथ पहुंचीं। कई और सेलेब्स को भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया। कार्तिक आर्यन जब फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे तो कई फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक्टर ने भी अपने फैंस का निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो क्लिक करवाए। कार्तिक अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर काफी एनर्जेटिक नजर आ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

Atal Canteen: आज से दिल्ली में शुरू हो रही हैं 100 नई अटल कैंटीन, अब महज 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना
भाजपा सरकार बृहस्पतिवार से 100 नई अटल कैंटीन शुरू करने जा रही है। इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, जिससे मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ होगा। दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के चुनावी वादों में शामिल था और अब इसे जमीन पर उतारा जा रहा है। बताया जाता है कि हर कैंटीन में रोज 500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें