फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का कहर, युद्धपोत अंजदीप नौसेना में शामिल; सुर्खियां

Tue, 23 Dec 2025 06:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घने कोहरे ने देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित किया है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी जारी है। अगले पांच दिनों तक कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश और हिमपात के आसार हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसेना के लिए नए और बड़े युद्धपोत बनाने की योजना का एलान किया। वहीं, भारतीय नौसेना को स्वदेशी रूप से निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप मिला। यह पोत नौसेना की पनडुब्बी रोधी क्षमता और तटीय सुरक्षा को बढ़ाएगा। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाली शांति वार्ता में ठोस प्रगति हुई है। इधर, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर ऐतराज जताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बर्लिन में कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है और विपक्ष इसका प्रतिरोध कर रहा है। मैक्सिको की नौसना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जो दो लोगों के मरने की आशंका है। वहीं, बीसीसीआई ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की फीस में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: देश के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की मार, कश्मीर से उत्तराखंड तक अगले पांच दिन बारिश और हिमपात के आसार
उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर जारी है। मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में भी विशेषकर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया है। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच लगातार अंतर कम होने से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ने लगी है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। ओडिशा में कम से कम नौ जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
US: ट्रंप ने नौसेना के लिए नए युद्धपोत बनाने की योजना का किया एलान; फिर दोहराया भारत-PAK संघर्ष रोकने का दावा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना के लिए एक नए और बड़े युद्धपोत के निर्माण की महत्वकांक्षी योजना का एलान किया। इसे उन्होंने 'बैटलशिप' कहा है। यह योजना उनके उस विचार का हिस्सा है, जिसके तहत वह एक गोल्डन फ्लीट बनाना चाहते हैं। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ये सबसे तेज, सबसे बड़े और अब तक बने किसी भी युद्धपोत से सौ गुना ज्यादा ताकतवर होंगे। ट्रंप के मुताबिक यह जहाज द्वितीय विश्व युद्ध के दौर के आयोवा-श्रेणी के युद्धपोत से ज्यादा लंबा और बड़ा होगा। इसमें हाइपरसोनिक मिसाइलें, रेल गन और हाई-पावर लेजर लगाए जाएंगे, जो सभी ऐसी तकनीकें हैं जिन पर नौसेना अभी काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
स्वदेशी निर्मित पोत नौसेना में शामिल - फोटो : एक्स/भारतीय नौसेना
Indian Navy: नौसेना को मिला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी पोत अंजदीप; बढ़ी ताकत
पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप सोमवार को चेन्नई में नौसेना के हवाले कर दिया गया। यह जहाज कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया है। कंपनी ऐसे आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोत बना रही है जिनमें से अंजदीप तीसरा है। इस युद्धपोत से नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता में वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : एक्स @ZelenskyyUa
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति वार्ता में हुई ठोस प्रगति, चुनौतियां बरकरार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी की अगुवाई में जारी शांति वार्ता में ठोस प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति समझौते के लिए अमेरिका की ओर से तैयार किए गए प्रारंभिक प्रस्तावों में कीव की कई मांगें शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि करीब चार साल से जारी इस युद्ध में दोनों पक्ष शायद हर चीन नहीं पा सकेंगे, जो वे इस समझौते में चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स - फोटो : एक्स/विंस्टन पीटर्स
India-New Zealand FTA: 'न तो मुक्त है और न ही निष्पक्ष..', एफटीए पर न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री ने जताया एतराज
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की आलोचना की है। यह समझौता हाल ही में पूरा हुआ है। पीटर्स ने कहा कि यह समझौता न तो मुक्त है और न ही निष्पक्ष। उन्होंने कहा कि यह न्यूजीलैंड के लिए खराब सौदा है, जिसमें बहुत कुछ दे दिया गया है, लेकिन वापस मिलने वाला लाभ बहुत कम है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : एक्स/कांग्रेस/वीडियो ग्रैब
Germany: 'संविधान को खत्म करने की बात कर रही भाजपा....', बर्लिन में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उस संविधान को 'खत्म करने की' बात कर रही है, जो सभी को समान अधिकार देता है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष एक ऐसा प्रतिरोध तंत्र तैयार करेगा, जो आखिरकार भाजपा को सत्ता से हटाने में कामयाब होगा। पिछले सप्ताह बर्लिन के हर्टी स्कूल में दिए गए अपने संबोधन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की संस्थाओं पर हमला कर अपने राजनीतिक हितों के लिए उन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है और विपक्ष इसी के खिलाफ लड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
नेपाल में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई (फाइल)
चिंताजनक: दुनियाभर के युवाओं में भारी आक्रोश, एक साल में 70 देशों में 128 आंदोलन; नवंबर में 35 उग्र प्रदर्शन
जाते-जाते वर्ष 2025 दुनियाभर में युवाओं के जबरदस्त आक्रोश का साक्षी बना। एशिया से अफ्रीका, यूरोप से लेकर अमेरिका तक, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सरकार- विरोधी प्रदर्शनों की बढ़ती संख्या एक साझा वैश्विक संकेत दे रही है। जेन जी यानी युवा पीढ़ी मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्थाओं से गहराई से असंतुष्ट है। इन आंदोलनों की सबसे अहम विशेषता यह है कि इनमें भाग लेने वालों में बहुसंख्यक युवा हैं, लेकिन उनके मुद्दे एक जैसे नहीं हैं। कहीं महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आक्रोश है, तो कहीं सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक जवाबदेही की सीधी मांग। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
विमान दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
Plane Crash: मैक्सिको की नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों के मारे जाने की आशंका; चार की बचाई गई जान
मैक्सिको की नौसेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एक वर्षीय चिकित्सा रोगी और सात अन्य लोगों को ले जा रहा मैक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान सोमवार को गैल्वेस्टन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
योगी कैबिनेट की बैठक में फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्वी यूपी के सात जिलों को मिलाकर गठित होगा काशी-विंध्य क्षेत्र, वाराणसी सहित ये जिले शामिल
राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) की तर्ज पर सरकार ने काशी-विंध्य क्षेत्र (केवीआर) का गठन करने का फैसला किया है। इसमें वाराणसी और विंध्याचल मंडल के सात जिले वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल होंगे। सभी संबधित जिलों को एक आर्थिक गतिविधियों के जोन के तौर पर विकसित किया जाएगा। केवीआर के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर

 

11 of 12
बीसीसीआई - फोटो : BCCI
BCCI: महिला क्रिकेट को बड़ी सौगात, घरेलू महिला खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों की फीस में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भारत की ऐतिहासिक पहली महिला वनडे विश्व कप जीत के बाद लिया गया है, जिसका उद्देश्य घरेलू क्रिकेट में अधिक समान और न्यायसंगत वेतन संरचना तैयार करना है। इस प्रस्ताव को बोर्ड की एपेक्स काउंसिल ने मंजूरी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
गोविंदा की वायरल फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
Govinda In Avatar: 'अवतार- फायर एंड ऐश' में गोविंदा का कैमियो! वीडियो देख फैंस खुश; बोले- रोंगटे खड़े हो गए
फिल्म 'अवतार- फायर एंड ऐश' सिनेमाघरों में लग चुकी है। यह फिल्म 19 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। इन्हें लेकर कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'अवतार 3' से गोविंदा का लुक है। उन्होंने इस फिल्म में कैमियो किया है। क्या वाकई यह सच है? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें