तेलंगाना के फार्मा प्लांट में धमाके से 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए हैं। कोलकाता में छात्रा से दुष्कर्म की साजिश का खुलासा हुआ है, जबकि उत्तराखंड में बादल फटने के बाद से कई मजदूर लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। वहीं, भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने इस्तीफा दिया है। जेएनयू छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले को अदालत ने सीबीआई को मामले को बंद करने की अनुमति दी। संविधान को लेकर आरएसएस नेता के बयान पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उधर, बसपा नेता आकाश आनंद बिहार से यूपी की राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने ‘सरदार जी 3’ विवाद में दिलजीत का समर्थन किया है। क्रिकेट जगत की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के उपलब्ध रहने से टीम में राहत मिली है। एमएस धोनी ने ‘कैप्टन कूल’ नाम को ट्रेडमार्क कराने का आवेदन दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
तेलंगाना के फार्मा फैक्ट्री में धमाका
- फोटो : पीटीआई
Telangana: सिगाची फार्मा कंपनी में विस्फोट, 12 की मौत, 34 लोग घायल; पीएम मोदी ने किया आर्थिक मदद का एलान
तेलंगाना के पाशमायलारम इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट में सोमवार को हुए धमाके और भीषण आग की घटना में कम से कम 12 लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में लोग इतनी बुरी तरह झुलस गए कि कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट प्रोफाइलिंग की जाने की बात कही जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
कोलकाता में दुष्कर्म का मामला
- फोटो : पीटीआई
Kolkata Case: पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी, पुलिस बोली- कई दिन से दुष्कर्म की रच रहे थे साजिश
कोलकाता के प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को जांच पता चला है कि मामले में गिरफ्तार किए गए चार में तीन आरोपी पिछले कई दिन से दुष्कर्म की साजिश रच रहे थे। वे छात्रा को पहले भी कई बार परेशान कर चुके थे। मामले की जांच कर रही एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपी पहले भी छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर चुके हैं। एसआईटी ने मामले की जांच तेज कर दी है। पढ़े पूरी खबर
4 of 12
उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Uttarakhand Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट
शनिवार देर रात सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टेंट्स में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूंढने के लिए आज सोमवार सुबह से सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चल रहा है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यहां पर मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं। सिलाई बैंड भूस्खलन हादसे की अपडेट एवं जिले में अवरूद्ध सड़क मार्गों के बारे में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया से जानकारी साझा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
भाजपा विधायक टी राजा सिंह
- फोटो : एएनआई
Telangana: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी नाराजगी
अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। टी राजा ने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को भेजा है। उनके इस्तीफे के पीछे की वजह नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को माना जा रहा है। बता दें कि रामचंद्र राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है। अपने इस्तीफे के विषय में उन्होंने लिखा - भारी मन से लाखों कार्यकर्ताओं की पीड़ा को दर्शाता इस्तीफा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
नसीरुद्दीन शाह-दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले- ‘वो गंदी राजनीति का..’
दिलजीत की फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवाद हो रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सोशल मीडिया, कुछ हस्तियों और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत की आलोचना की है। इसी बीच नसीरुद्दीन शाह दिलजीत की तरफदारी की है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं दिलजीत के साथ हूं। वो गंदी राजनीति के शिकार हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : अमर उजाला।
Najeeb Ahmed Case: जेएनयू छात्र नजीब अहमद के लापता होने का मामला, कोर्ट ने सीबीआई को दी केस बंद करने की मंजूरी
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सीबीआई को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले को बंद करने की अनुमति दे दी, जो 15 अक्तूबर 2016 को लापता हो गया था। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति माहेश्वरी ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली, लेकिन भविष्य में कोई सबूत मिलने पर मामले को फिर से खोलने की छूट दी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : एएनआई
Congress: 'संविधान के किसी भी शब्द को छुआ गया तो..,' दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर खरगे की प्रतिक्रिया
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने बीते दिनों संविधान की प्रस्तावना से समाजिकता और धर्मनिरपेक्षता शब्द को हटाने की बात कही। हासबाले के इस बयान के बाद देश में सियासी गर्माहट तेज होती दिख रही है। ऐसे में अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान के किसी भी शब्द को छुआ गया तो कांग्रेस उसकी कड़ी विरोधी होगी और वह अंतिम दम तक लड़ाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : बीसीसीआई
IND vs ENG: 'दूसरे टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे बुमराह लेकिन...', सहायक कोच ने जसप्रीत के खेलने पर दी बड़ी जानकारी
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले राहत की खबर मिली है। टीम के सहायक कोच रयान टेन डस्काटे ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एजबेस्टन टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, टीम प्रबंधन ने उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच दो जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
बहुजन समाज पार्टी के कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद
- फोटो : अमर उजाला
UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
पार्टी में वापसी के बाद बसपा के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने भले ही बिहार से अपनी दूसरी पारी का आगाज किया है, पर उनके सियासी कौशल की असल परीक्षा यूपी में होगी। माना जा रहा है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती सोची-समझी रणनीति के तहत भतीजे आकाश को बिहार के रास्ते यूपी की सियासत के लिए तैयार कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : एएनआई
MS Dhoni on Captain Cool: 'कैप्टन कूल' उपनाम के लिए पूर्व कप्तान धोनी ने मांगा ट्रेडमार्क, आवेदन किया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपने शांत व्यवहार के लिए मशहूर हैं। उन्हें प्रशंसकों की तरफ से 'कैप्टन कूल' नाम दिया गया है। अब धोनी ने 'कैप्टन कूल' उपनाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन किया है। ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री पोर्टल के अनुसार, आवेदन की स्थिति 'स्वीकृत और विज्ञापित' है। इसे 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित किया गया था। आवेदन 5 जून को दायर किया गया था। प्रस्तावित ट्रेडमार्क खेल प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल कोचिंग और सेवाएं प्रदान करने की श्रेणी के तहत पंजीकृत है। पढ़ें पूरी खबर
बड़कोट सिलाई बैंड के पास भूस्खलन क्षेत्र में लापता लोगों की खोजबीन करते एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : जागरूक पाठक
बादल फटने से तबाही: पानी आया था उठाने... जो जग गए वो बच गए, जो नहीं उठे वो बह गए; जिंदा बचे मजदूरों की आपबीती
उत्तरकाशी के सिलाई बैंड में शनिवार देर रात करीब एक बजे बादल फटने से टिन और प्लाई से बने टेंटों में पानी घुस गया। जब जमीन पर सो रहे मजदूरों को पानी से ठंड का अहसास हुआ तो वह उठकर भागने लगे, लेकिन शरीर पर पानी लगने के बावजूद कुछ मजदूरों की नींद नहीं टूटी। इससे पहले कि जाग चुके मजदूर अपने साथियों को उठाते, मलबा उन्हें अपने साथ बहा ले गया। इस बीच दूसरे टैंट में रह रहे मजदूरों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। वह नहीं खुला तो उन्होंने प्लाई तोड़कर बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर