फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: निजी सहायक की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की धमकी; पढ़ें सुर्खियां

Thu, 07 May 2026 06:03 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक सुनियोजित हत्या करार दिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ईरान को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा हम उन्हें किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। इधर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अनपढ़ वे होंगे जो नई चीजें नहीं सीखेंगे। उन्होंने सफलता के लिए शॉर्टकट के बजाय कड़ी मेहनत पर जोर दिया। उधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव ने वैश्विक मीडिया गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। कई संस्थान भारत के लोकतंत्र और अल्पसंख्यक अधिकारों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन हिंसा की घटनाओं पर उनकी चुप्पी किसी से छिपी नहीं है। वहीं, मौसम की बात करें तो मई की शुरुआत में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी पर ब्रेक लगा है। हालांकि महाराष्ट्र का वर्धा 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं। इधर, रेलवे सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आरएलडीए देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर 'नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल' और एआई तकनीक अपनाएगा, ताकि त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उधर, एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में दर्ज आपराधिक मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से एक सकारात्मक संकेत है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
शुभेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
'15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा': PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया
पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम में अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' बताया है। शुभेंदु ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (DGP) ने भी इस बात की पुष्टि की है। हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
'हम उन्हें खत्म कर देंगे: शांतिवार्ता के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- नहीं बनने देंगे परमाणु हथियार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संकट और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें (ईरान को) खत्म कर देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: सफल छात्रों से बोले राज्यसभा के उपसभापति- जो बदलाव के लिए तैयार नहीं वे अनपढ़!
अनपढ़ वे नहीं होंगे जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता, बल्कि वे होंगे जो बदलते समय में नई चीजों को नहीं सीखेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यह बात अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-25 के सफल विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने यह कहा कि जीवन में कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इसलिए सफलता पाने के लिए मेहनत पर ही ध्यान दें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पूर्वाग्रह की धुंध: बंगाल के जनादेश पर विदेशी मीडिया गढ़ने लगा हिंदू राष्ट्रवाद का नैरेटिव, असली वजह क्या है?
पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता तक पहुंचते ही वैश्विक वैचारिक गलियारों में भी बेचैनी पैदा कर दी। विदेशी मीडिया के बड़े हिस्से ने भारत में लोकतंत्र, अल्पसंख्यक अधिकार और चुनावी निष्पक्षता पर अचानक सवाल उठाने शुरू कर दिए। न्यूयॉर्क टाइम्स, द गार्जियन और अल जजीरा जैसे मंचों पर यह नैरेटिव तेजी से गढ़ा जाने लगा कि भारत हिंदू राष्ट्रवाद की ऐसी दिशा में बढ़ रहा है, जहां लोकतंत्र व बहुलता खतरे में है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
कहीं राहत तो कहीं आफत बनेगी मौसम - फोटो : ANI
Weather Update: कहीं बढ़ेगी गर्मी, कहीं बारिश-तूफान की आशंका; अगले कुछ दिनों में बदलेगी मौसम की चाल
मई की शुरुआत में मौसम ने देशभर में कई रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने जहां गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर चिंता बढ़ा रहा है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं चलेगी और अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ सकता है। इस बीच महाराष्ट्र का वर्धा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर और उससे सटे क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम अस्थिर बना हुआ है। कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
Indian Railways: देश के 76 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पुख्ता इंतजाम और AI तकनीक से नियंत्रित होगी भीड़
भारतीय रेलवे त्योहरों और भारी भीड़ के दौरान स्टेशनों पर होने वाली अफरा-तफरी और हादसों से बचने के लिए करेगा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने देश भर के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए नेक्स्ट जनरेशन सुरक्षा मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष एक्सपर्ट एजेंसियों की नियुक्ति की जा रही है। ये एजेंसियां एआई तकनीक और आधुनिक कंट्रोल रूम के जरिये भीड़ को नियंत्रित करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एनसीआरबी के आंकड़े - फोटो : अमर उजाला
NCRB: अपराधों में छह फीसदी की आई कमी, एससी-एसटी मामलों में भी गिरावट; महिलाओं के खिलाफ अपराध भी घटे
देश में आपराधिक मामलों में कमी आई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के दौरान 58.85 लाख अपराध दर्ज किए गए, जो 2023 के 62.41 लाख मामलों की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत कम हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन। - फोटो : ANI
टीवीके का विजय रथ रोकने की तैयारी: क्या हाथ मिलाएंगे डीएमके-AIADMK?, बड़े सियासी उलटफेर की अटकलें; चर्चा जारी
तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा मोड़ देखने को मिला। राज्य की दो सबसे बड़ी विरोधी पार्टियां, डीएमके और एआईएडीएमके, टीवीके (TVK) को सत्ता में आने से रोकने के लिए हाथ मिलाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में ऐसी चर्चा है कि ये दोनों दल टीवीके की पहली सरकार बनने की राह रोकने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Flight - फोटो : Adobe stock
IGI Airport: दिल्ली हवाई अड्डे पर ऑटोमेटेड ई-चालान व्यवस्था लागू, लापरवाही की तो अपने आप कट जाएगी पर्ची
आईजीआई एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड ई-चालान लागू हो गया। अगर आप ने लापरवाही से वाहन चलाया तो एएनपीआर कैमरा इसे कैद कर लेगा और चालान कट जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल -जीएमआर) ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आईजीआई एयरपोर्ट के पूरे सड़क नेटवर्क पर एक उन्नत ऑटोमेटेड ट्रैफिक लागू करने वाला सिस्टम शुरू किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
त्वचा गोरी करने वाले उत्पाद - फोटो : ANI
Health: त्वचा गोरी करने वाले उत्पाद सेहत के लिए बेहद खतरनाक, WHO बोला- खपत रोकने के लिए बदलनी होगी सोच
त्वचा को गोरा करने वाले उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल और उनसे जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को अब सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा है। संगठन ने पारा युक्त स्किन-लाइटनिंग उत्पादों के खिलाफ नया व्यवहारिक नजरिया टूलकिट जारी किया है, जिसका उद्देश्य केवल इन की बिक्री रोकना ही नहीं बल्कि लोगों में इनके प्रति बढ़ती मानसिक और सामाजिक स्वीकार्यता को चुनौती देना है। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि ऐसे उत्पाद लंबे समय में दिमागी नुकसान, हार्मोन संबंधी गड़बड़ियां, गर्भस्थ शिशुओं पर असर जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें