फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप बोले- सैन्य कार्रवाई या समझौता, बस दो विकल्प; पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज पुनर्मतदान

Sat, 02 May 2026 06:01 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं - या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। वहीं, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान होगा। इधर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। उधर, अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती को चुनौती दी है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
'सैन्य कार्रवाई या समझौता': ट्रंप बोले- ईरान के सामने बस दो ही रास्ते; तेहरान के नए प्रस्ताव को किया खारिज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेहरान को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के सामने स्पष्ट विकल्प हैं - या तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाए या फिर सैन्य रास्ते पर आगे बढ़ा जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान आज - फोटो : ANI
West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ये फैसला?
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर चुनावी धांधली की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने 15 मतदान केंद्रों पर दो मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया है।  यह निर्णय शुक्रवार को लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में आंधी-बारिश की आशंका - फोटो : ANI
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ राज्यों में लू चलने का भी अनुमान है। कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
Amar Ujala National Olympiad - फोटो : Amar Ujala Graphics
Delhi: एआई आधारित नेशनल ओलंपियाड्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें इस प्रतियोगिता से जुड़ी हर जानकारी
एआई के कारण शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। शिक्षा का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जो आज इसके प्रभाव से अछूता हो। यानी अब एआई विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की अनिवार्यता बन चुका है। इसके महत्व को समझते हुए अब अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड्स 2026–27 एक नए, उन्नत रूप में शुरू हो चुका है, जहां हर चरण, हर मूल्यांकन और हर परिणाम एआई से संचालित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : पीटीआई/आईएएनएस
मतगणना से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची TMC: विशेष पीठ आज करेगी सुनवाई, पर्यवेक्षकों की तैनाती से जुड़ा है मामला
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतों की गणना से पहले सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बीते दिन कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती पर आपत्ति जताई थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष समिति का गठन किया है जो दो मई को मामले की सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अकबरपुर रेलवे के मुख्य द्वार पर यात्री सीट पर बैठे कुली।
Indian Railways: यात्री अब कुली की कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग, प्रयागराज मंडल से यह सुविधा शुरू करने की तैयारी
रेलवे स्टेशनों पर अब आपको कुली के लिए इधर-उधर भटकने या उनके साथ रेट को लेकर मोलभाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल देश में पहली बार कुलियों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को ओवर चार्जिंग की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भुजंगासन - फोटो : Freepik
तेलंगाना: भुजंगासन का आज रिकॉर्ड बनेगा, सात देशों से लोग शामिल होंगे, योग को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य
आयुष मंत्रालय के अधीन आने वाले मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) की ओर से तेलंगाना में आज भुजंगासन का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा। यह आयोजन हैदराबाद के निकट स्थित कान्हा शांति वनम विश्व प्रसिद्ध हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में होगा। यह कार्यक्रम व्यापक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का साक्षी बनेगा। सिंगापुर, चीन, वियतनाम, कोलंबिया, मलेशिया, ब्राज़ील जैसे देशों से प्रतिनिधि जुड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
फ्यूल की कीमतों पर बढ़ा दबाव - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
LPG Crisis: कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह
कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपये महंगा हो गया। लेकिन, रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। पहली नजर में यह राहत लगती है, लेकिन असली कहानी रोके हुए दबाव की है। बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की लागत बढ़ चुकी है और तेल कंपनियों पर नुकसान का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि आम उपभोक्ता को कब तक बचाया जा सकता है? पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
इथेनॉल ब्लेंडिंग - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Ethanol Export: भारत जल्द करेगा पड़ोसी देशों को इथेनॉल निर्यात, नेपाल के साथ शुरू हुई बातचीत
भारत अपनी ऊर्जा शक्ति का विस्तार अब दक्षिण एशियाई देशों (सार्क) तक करने की तैयारी में है। ग्रेंस इथेनॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (जेईएमए) के अध्यक्ष सीके जैन ने बताया कि भारत, नेपाल को इथेनॉल निर्यात करने के लिए चर्चा कर रहा है। हाल में एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल का दौरा किया, जहां 10% इथेनॉल मिश्रण शुरू करने का सुझाव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
मुसादिक मलिक - फोटो : @Team_Musadik:X
PAK में तेल की किल्लत: पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द, कर डाली भारत की तारीफ; बोले- पड़ोसी बहुत आगे, हम पीछे
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईधन पर मंडराए संकट को लेकर पाकिस्तान ने पहली बार भारत की खूबियां स्वीकार की हैं। पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने मौजूदा वैश्विक तेल संकट के प्रति गंभीर संवेदनशीलता को स्वीकार करते हुए कहा है कि उसके पास भारत की तरह रणनीतिक तेल भंडार नहीं हैं, जिनकी मदद से नई दिल्ली ईरान युद्ध के दुष्प्रभाव के चलते कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का प्रभाव को कम कर पाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें