आज बुधवार, 28 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। जहां उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि वाराणसी में सपा ने बाजी मारी। कई सीटों पर अभी मतगणना जारी है। उधर, चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। ऊंची समुद्री लहरों के बीच कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस्राइल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को झटका लगता दिख रहा है, लेकिन विरोधी दल भी बहुमत से दूर हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को दिवाली से पहले राहत मिली है। राज्य में न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू कर दी गई हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
लखनऊ में उमेश त्रिवेदी शिक्षक संघ का चुनाव जीतने के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है। वाराणसी और लखनऊ की स्नातक सीट पर देर रात तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
चक्रवाती तूफान अर्नब
- फोटो : अमर उजाला
चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें
चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश और यानम के तट की ओर बढ़ रहा है। इसके अगले तीन घंटे में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण में, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, हवा के झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। चक्रवात का केंद्र तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। मौसम संबंधी जानकारी के अनुसार, अगले तीन घंटे तक इसके तट से टकराने की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है। पढ़ें एक क्लिक पर...
4 of 11
सत्ता पर सस्पेंस बरकरार
- फोटो : Amar Ujala Graphics
एग्जिट पोल में नेतन्याहू को झटका; किसके हाथ आएगी सत्ता?
इस्राइल में मंगलवार को हुए चुनाव के एग्जिट पोल में किसी भी राजनीतिक खेमे को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। इससे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। चुनाव के बाद अब सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच जोड़तोड़ का दौर चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
भारतीय रेल में अब यात्रा के दौरान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सभी जोनल रेलवे को इस अविध में ट्रेन के डिब्बों के मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
6 of 11
चीन और आसियान समेत कई बाजारों में निर्यात बढ़ाने की तैयारी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पीयूष गोयल बोले- वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हेग में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत चीन और आसियान क्षेत्र को वस्तुओं और सेवाओं का बड़ा निर्यातक बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि भारत पारस्परिक आधार पर दुनिया के अलग-अलग देशों में अपनी वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार खुलवाना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
श्रमिकों को तोहफा।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी: श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा
प्रदेश सरकार ने दीवाली से पहले श्रमिकों को तोहफा देते हुए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) की संशोधित दरों को लागू कर दिया है। इसके तहत श्रमिकों की न्यूनतम मासिक मजदूरी में 174.25 से लेकर 238.39 तक की वृद्धि हुई है। नई दरें एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। पढ़ें एक क्लिक पर...
8 of 11
टाटा मोटर्स करेगी इवेको कंपनी का अधिग्रहण
- फोटो : ivecogroup.com / X @TataMotors
टाटा मोटर्स का बड़ा दांव: इवेको समूह में होगी 89.42% हिस्सेदारी
इटली की कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी इवेको समूह के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स के टेंडर ऑफर ने एक अहम पड़ाव पर कर लिया है। इस बहुप्रतीक्षित अधिग्रहण के लिए चले टेंडर ऑफर के अनंतिम नतीजों के अनुसार, ट्रेजरी शेयरों को छोड़कर टाटा मोटर्स के पास कंपनी की 89.42% हिस्सेदारी होगी, जो कि तय की गई 80% की संशोधित सीमा से कहीं अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
संयुक्त राष्ट्र महासभा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
संयुक्त राष्ट्र: यूएस-क्यूबा के बीच तीखी बहस
क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिका और क्यूबा के अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद उस समय बढ़ गया, जब अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज प्रतिबंधों के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध करने के लिए अपना पक्ष रख रहे थे। इसी दौरान क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने उन्हें झूठा कह दिया। पढ़ें एक क्लिक पर...
10 of 11
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दमदार शुरुआत
पांच बार के चैंपियन भारत ने मनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से मंगलवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान का प्रभावशाली आगाज करते हुए एकतरफा मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0 से करारी शिकस्त दी। मनदीप ने तीसरे, 10वें और 54वें मिनट में गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (दूसरे, 44वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (43वें, 44वें मिनट) और उपकप्तान हार्दिक सिंह (60वें मिनट में दो गोल) ने दो-दो गोल किए। पढ़ें एक क्लिक पर...
गोंधल: भारत की ऑस्कर एंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज
मराठी फिल्म 'गोंधल' की खूब चर्चा हो रही है। यह इस साल एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। अब यह 12 नवंबर 2026 को सात भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर ने दस्तक दी है। इसमें लोक परंपरा और सांस्कृतिक आयोजन की झलक है। पढ़ें पूरी खबर...