फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां

Sat, 28 Feb 2026 06:17 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे इन राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने उन्नत वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नाकाम करने में सक्षम है और इसने परीक्षण के दौरान उच्च गति वाले लक्ष्य को सटीकता से भेदा।

एक तरफ नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। जेन-जी (जनरेशन-जी) विद्रोह के बाद पहली बार हो रहे आम चुनावों में तीन प्रमुख दावेदार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। 5 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ, क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की शानदार जीत ने सेमीफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है, और उनकी राह की बाधाएं बनी हुई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज राजस्थान, गुजरात और चुनावी राज्य तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे देश की महिलाओं के स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
डीआरडीओ ने VSHORADS मिसाइल प्रणालियों का सफल परीक्षण किया। - फोटो : X @BillClinton
दुश्मन के सभी हमलों को नाकाम करेगा VSHORADS मिसाइल सिस्टम
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने बहुत कम दूरी तक मार करने वाली वायु रक्षा मिसाइल (वीएसएचओआरएडीएस) का परीक्षण किया है। इस दौरान मिसाइल ने तमाम बाधाओं को पार करते हुए लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया है। पढ़ें, क्या है वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल और इसकी खासियत...

4 of 11
माइक हक्काबी, इस्राइल में अमेरिकी राजदूत - फोटो : ANI
US ने दूतावास कर्मियों को इस्राइल छोड़ने की दी सलाह
पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने इस्राइल स्थित अपने दूतावास कर्मियों को तत्काल देश छोड़ने के लिए कहा है। शुक्रवार को अमेरिकी राजदूत माइक हक्काबी ने कर्मचारियों को भेजे आपातकालीन ईमेल में स्पष्ट किया कि जो भी कर्मचारी स्वेच्छा से जाना चाहते हैं, वे अविलंब प्रस्थान करें। यह कदम ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध के खतरों को देखते हुए उठाया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
अपराध - फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस के दो सदस्य और गिरफ्तार, अब तक 14 अरेस्ट
दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान गिरधर और कुबार मीना के रूप में हुई है। इन गिरफ्तारियों के साथ आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस विरोध प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय पहलू की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
पाकिस्तानी PM शहबाज और मुनीर के लिए क्या बोल गए ट्रंप?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इस मामले में दखल देने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
बालेन्द्र शाह और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच टक्कर - फोटो : अमर उजाला
नेपाल का अगला प्रधानमंत्री कौन?: जेन-जी विद्रोह के बाद पहली बार चुनाव
नेपाल में 16वें प्रधानमंत्री के चयन के लिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 5 मार्च को होने वाले मतदान से होगा। इन दावेदारों में देश की अनुभवी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता केपी शर्मा ओली, पूर्व रैपर और काठमांडू के मेयर रह चुके बालेंद्र शाह (बालेन), और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन थापा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
अद्भुत खगोलीय घटना - फोटो : Adobe Stock
खगोलीय घटना: आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए कैसे देखें?
आसमान में शनिवार को एक अदभुत खगोलीय घटना का नजारा दिखाई देगा। इसमें सूर्यास्त के बाद सौरमंडल के छह ग्रह एक ही कतार में नजर आएंगे। यदि आसमान साफ रहा, तो भारत सहित दुनिया भर के लोग इस खगोलीय घटना के गवाह बन सकेंगे। खगोल विज्ञान की भाषा में प्लेनेटरी परेड तब होती है जब कई ग्रह सूर्य के एक ही ओर एक कतार में दिखाई देते हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

9 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : PTI
अमेरिका में एआई पर टकराव गहराया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि सभी संघीय एजेंसियां अब धीरे-धीरे एंथ्रोपिक की एआई तकनीक का इस्तेमाल बंद करें। यह आदेश उस समय आया है जब कंपनी और पेंटागन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर गंभीर विवाद चल रहा है। दरअसल, मामला एआई तकनीक के सैन्य उपयोग को लेकर है। एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने रक्षा विभाग की कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी कंपनी 'अंतरात्मा के खिलाफ' जाकर ऐसी शर्तें नहीं मानेगी, जिनसे एआई का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर निगरानी या पूरी तरह स्वचालित हथियारों में हो सके। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI/ANI
सेमीफाइनल का समीकरण: PAK के लिए अब भी राह क्यों है मुश्किल?
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में हराकर ग्रुप-2 का समीकरण बदल दिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड ने इस तरह चार विकेट से मैच जीता। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और उसने सुपर आठ में अपने सभी तीन मैच जीते हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विवादों में घिरी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन की कितनी कमाई?
शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ कोर्ट केस और तमाम विवादों से होते हुए थिएटर में रिलीज हुई। क्या यह फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ यानी पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकी। क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ दर्शकों को पसंद आई? या फिल्म यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई? जानिए, फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन? 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें