फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: PM मोदी के इस्राइल दौरे का दूसरा दिन आज; T20 विश्व कप में दांव पर भारत की साख; NCERT ने मांगी माफी

Thu, 26 Feb 2026 06:19 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी, इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें ड्रोन खरीद और कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बनने की संभावना है। एक तरफ, एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका और भ्रष्टाचार वाले हिस्से पर विवाद के बाद संस्था ने माफी मांगी और किताब की बिक्री पर रोक लगा दी। दूसरी तरफ टी20 विश्व कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 'करो या मरो' का मुकाबले में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें 30 लोग और कंपनियां शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी/ भारतीय परिधान में नेतन्याहू - फोटो : ANI
PM मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इस्राइली प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और इस्राइल के बीच ड्रोन की खरीद समेत कई बड़े रक्षा समझौतों पर सहमति बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : ANI
IND vs ZIM T20 Playing 11: दो बदलावों के साथ 'करो या मरो' मुकाबले में उतरेगा भारत?
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। एक ओर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का झटका लगा, तो दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी शिकस्त झेल चुकी है। ऐसे में चेन्नई के चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
एनसीईआरटी की पुस्तक - फोटो : ANI / Freepik
एनसीईआरटी ने मांगी माफी; किताब बिक्री पर रोक
कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' से जुड़े अंशों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विवादित पुस्तक के प्रसार पर फिलहाल रोक लगाई जाए। संगठन ने साफ किया कि उनका किसी भी संवैधानिक संस्था के अधिकारों पर सवाल उठाने या उन्हें कमतर करने का कोई इरादा नहीं था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
us, iran, donald trump - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप सरकार का बड़ा कदम, ईरान पर नए प्रतिबंध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान पर एक बार फिर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये प्रतिबंध करीब 30 लोगों, कंपनियों और जहाजों पर लगाए गए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग और कंपनियां ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, ड्रोन बनाने के काम और चोरी-छिपे तेल बेचने में मदद कर रहे हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : PTI
'बंगाल में SIR से 1.2 करोड़ मतदाताओं को हटाने की साजिश', CM ममता ने लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि राज्य में चल रही मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक 'साजिश' हो सकती है, जिसके तहत करीब 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम अंतिम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
जस्टिस यशवंत वर्मा केस। - फोटो : अमर उजाला
नए सिरे से होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच अब नए सिरे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच समिति का पुनर्गठन कर दिया। यह कार्रवाई मार्च 2025 में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली हुई नकदी के बंडल बरामद होने के बाद शुरू हुई महाभियोग प्रक्रिया के तहत की गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
बीएमसी मुख्यालय - फोटो : ANI
BMC: बीएमसी ने पेश किया 80952 करोड़ का बजट
श की सबसे धनी नगर निगम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 80,952.56 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष के 74,427.41 करोड़ रुपये के बजट से 8.77 प्रतिशत अधिक है। बजट का मुख्य फोकस शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, शहरी मोबिलिटी और बड़े सार्वजनिक परियोजनाओं पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
ब्रिटेन में डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू भारतीयों के लिए ई-वीजा अनिवार्य
ब्रिटेन ने बुधवार से डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) आवश्यक रूप से शामिल है। यह नई प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से लागू किए गए कार्यक्रम के तहत कागज आधारित वीजा स्टिकर की जगह लेगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
दूषित पानी से भरी बाल्टी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
आंध्र प्रदेश में दूषित पानी से हाहाकार, एक की मौत; 70 से अधिक अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में दूषित पानी पीने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक लोग बीमार पड़कर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। यह पूरा मामला श्रीकाकुलम कस्बे की दम्मला वीड़ी कॉलोनी से सामने आया। 22 जनवरी को इलाके के कई निवासियों ने अचानक दस्त, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। कुछ ही दिनों में स्थिति गंभीर हो गई और एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को निगरानी में ले लिया और मेडिकल टीमों को मौके पर तैनात कर दिया। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला
‘ओ रोमियो’ के बाद अब इन फिल्मों में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले दिनों में तृप्ति एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। आइए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें