फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप का ईरान से अभी जंग खत्म न करने का एलान, अमेरिका में भारत-RSS को लेकर गलतफहमी पर बोले होसबाले

Fri, 24 Apr 2026 06:07 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी से इनकार किया। उधर, आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने भारत और आरएसएस को लेकर अमेरिका में बनी गलत धारणाओं पर बयान दिया। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि देश में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़े हैं। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में 2031 तक अमीरों और अरबपतियों की संख्या में बड़ा इजाफा होने का अनुमान है। अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में एक की मौत हुई। आईपीएल में चेन्नई ने मुंबई को हराया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे मेगा पार्किंग हब बनने की योजना है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में लू का अलर्ट जारी हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
US: ट्रंप बोले- ईरान से जंग खत्म करने की जल्दबाजी नहीं, बातचीत जारी; परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वह खुद को किसी समय-सीमा में नहीं बांधना चाहते। उन्होंने कहा कि ईरान के नेतृत्व में 'अराजकता' की स्थिति है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले - फोटो : अमर उजाला
US: 'आरएसएस और भारत को लेकर अमेरिका में गलत धारणा', दत्तात्रेय होसबाले का बयान
राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि आरएसएस भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों से प्रेरित एक जन-आधारित स्वैच्छिक संगठन है। इसे आम तौर पर हिंदू संस्कृति के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि संगठन चरित्र, आत्मविश्वास और सेवा की भावना वाले स्वयंसेवक तैयार करने के लिए रोजाना और साप्ताहिक एक घंटे की साखाएं चलाता है। इनके माध्यम से जीवन मूल्य सिखाए जाते हैं और समाज के लिए इंसान को तैयार किया जाता है। इसके साथ ही संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्य भी करता है। संगठन से जुड़े स्वयंसेवकों ने 40 नागरिक संस्थाएं भी बनाई हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
महिलाओं के खिलाफ बढ़े ऑनलाइन अपराध - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
महिलाओं के साथ बढ़ता ऑनलाइन अपराध: रोजाना 370 केस, टॉप पर नकली प्रोफाइल; अश्लील संदेश भी बढ़ा रहे परेशानी
महिलाओं के साथ ऑनलाइन अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच साल में इन अपराधों की संख्या 6,76,019 पहुंच गई है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर रोजाना 370 घटनाओं की सूचना दी जा रही। इनमें शीर्ष अपराधों की बात करें तो नकली प्रोफाइल, अश्लील संदेश, पहचान चोरी के सर्वाधिक मामले 4,89,790 सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
भारत में तेजी से बढ़ेगी अरबपतियों की संख्या - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Knight Frank Wealth Report: 2031 तक देश में होंगे 25 हजार से ज्यादा अति धनाढ्य, 313 अरबपति
रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अगले पांच वर्षों यानी 2031 तक अरबपतियों की संख्या 51 प्रतिशत बढ़कर 313 हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अति-धनाढ्य व्यक्तियों (अल्ट्रा-हाई-नेटवर्थ-इंडिविजुअल, यूएचएनडब्ल्यूआई) की संख्या भी बढ़कर 25,217 तक पहुंचने का अनुमान है। यूएचएनडब्ल्यूआई वे लोग होते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ डॉलर या उससे अधिक होती है। वर्तमान में भारत में ऐसे 19,877 लोग और 207 अरबपति हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
अमेरिका में गोलीबारी की घटना - फोटो : एएनआई
US Mass Shooting: लुइसियाना के मॉल में गोलीबारी, एक की मौत; पांच लोग घायल, कई गिरफ्तार
अमेरिका के लुइसियाना में एक मॉल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि मॉल के फूड कोर्ट के पास दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इससे पहले पुलिस ने 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
चेन्नई ने मुंबई को हराया - फोटो : आईएएनएस
MI vs CSK: चेन्नई की मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 104 रनों पर सिमटी मेजबान टीम; अंक तालिका में हुआ बदलाव
संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी के बाद अकील होसेन की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : विवेक निगम
DD Corridor: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे बनेगा पहला मेगा पार्किंग चार्जिंग हब, गांधी नगर होगा जाम फ्री
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से अब सिर्फ सफर ही नहीं, बल्कि इसके आसपास के बाजारों की तस्वीर भी बदलने लगी है। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर मार्केट के पास बड़ा इंटीग्रेटेड पार्किंग और चार्जिंग हब बनने जा रहा है। ये हब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे विकसित किया जाएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना के तहत करीब 3,200 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। 1,200 चार पहिया और 2,000 से अधिक दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
तामपान बढ़ा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो :  संवाद
Delhi Weather: आज और कल लू का अलर्ट, तापमान 42-44 डिग्री के बीच रहने की संभावना; 26 अप्रैल से बदलेगा मौसम
राजधानी में गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिल्ली में मौसम विभाग ने 24 व 25 अप्रैल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल तेज सतही हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने से रोक रही थीं, लेकिन शुक्रवार को हवा कुछ धीमी हो सकती है, जिससे तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक
Census: उत्तराखंड में स्व-गणना का आज आखिरी दिन, कल से गणना के लिए घर-घर जाएगी प्रगणकों की टीम
प्रदेश में चल रही डिजिटल मकान स्व-गणना का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इसके बाद शनिवार से प्रगणक घर-घर जाएंगे। इसके लिए निदेशालय जनगणना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से डिजिटल भवन स्व-गणना शुरू की गई थी। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में 56 हजार लोग घर बैठे स्व-गणना कर चुके हैं। इन्हें सबको एसई आईडी जारी हो चुकी है। इनमें अल्मोड़ा में 4294, बागेश्वर में 3839, चमोली में 2510, चंपावत में 3200, देहरादून में 9627, पौड़ी में 2895, हरिद्वार में 6410, नैनीताल में 8255, पिथौरागढ़ में 2963, रुद्रप्रयाग में 1330, टिहरी में 2570, ऊधमसिंह नगर में 5471 और उत्तरकाशी में 2653 स्व-गणना शामिल हैं। डिजिटल स्व-गणना का शुक्रवार को आखिरी दिन है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा, व्यवस्था से जुड़े और भी कई बदलाव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें