फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: चीनी के दाम बढ़े, जमाखोरी पर केंद्र की बढ़ी निगरानी, बंगाल की खाड़ी में डूबा मालवाहक जहाज; सुर्खियां

Sun, 23 Aug 2026 05:13 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 9
चीनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
चीनी की जमाखोरी पर सख्ती: 70 से 80 रुपये तक पहुंचे दाम, यूपी समेत इन राज्यों में निगरानी के निर्देश जारी
त्योहारों से पहले बढ़ती कीमतों और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने चीनी के जमाखोरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व पंजाब समेत कई राज्यों में निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी थोक चीनी डीलर 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

2 of 9
चीनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
चीनी की जमाखोरी पर सख्ती: 70 से 80 रुपये तक पहुंचे दाम, यूपी समेत इन राज्यों में निगरानी के निर्देश जारी
त्योहारों से पहले बढ़ती कीमतों और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने चीनी के जमाखोरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व पंजाब समेत कई राज्यों में निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी थोक चीनी डीलर 400 टन से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला
Ocean Winner Vessel: मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग; ICG-नौसेना क्या बोली?
पमाना के झंडे वाला मालवाहक जहाज 'ओशन विनर' समुद्र में अचानक डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को भारत की समुद्री बचाव एजेंसी- ICG के जहाज 'ओशन विनर' से पहले संपर्क टूटा। इसके बाद जहाज पूर्वी भारत के तट के पास डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के प्रवक्ता कमांडेंट अमित उनियाल के मुताबिक, जहाज पर सवार 24 क्रू मेंबर में 20 चीनी, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
काश पटेल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
US में बड़ी साजिश नाकाम: न्यूयॉर्क कैपिटल को लेकर FBI निदेशक काश पटेल का खुलासा, किस षड्यंत्र पर पानी फिरा?
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने शनिवार को कहा कि संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक आतंकी साजिश नाकाम की है। उन्होंने कहा कि यह न्यूयॉर्क स्टेट कैपिटल को निशाना बनाने की साजिश थी। पटेल के मुताबिक, यह साजिश आईएसआईएस से प्रेरित थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 9
मार्क कार्नी, कनाडा के प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
अमेरिका पर कनाडा का पलटवार: 8 सितंबर से लगाएगा जवाबी टैरिफ, पीएम मार्क ने किया एलान; क्यों बढ़ा विवाद?
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश 8 सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी शुल्क (टैरिफ) लगाएगा। इससे पहले अमेरिका ने करीब 20 अरब अमेरिकी डॉलर कीमत के कनाडाई सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। दोनों देशों के बीच इस व्यापारिक विवाद को बातचीत से खत्म करने की आखिरी कोशिश भी शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में नाकाम हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 9
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चंदा गबन: चंपत के तीखे सवाल, संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे?
राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की ओर से लिखी गई एक गोपनीय डायरी में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की भूमिका और उनके हालिया बयानों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। चंपत राय ने 18 जून से शुरू हुए नृपेंद्र मिश्र के टीवी साक्षात्कारों, उनके बयानों में आए बदलाव, संतों की प्रतिक्रियाओं, मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर उनके अधिकार और ट्रस्ट की बैठक में उनकी गैरमौजूदगी से जुड़े घटनाक्रम का सिलसिलेवार उल्लेख किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
घाटी में बड़ी तैयारी: कश्मीर में सीमा से सटी सीटों का भाजपा ने शुरू किया सर्वे, जनगणना के बाद परिसीमन संभव
चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन कश्मीर में कमल खिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों की सीटों का सर्वे शुरू कर दिया है। भविष्य में परिसीमन को देखते हुए वह इस वक्त इस बात का आकलन करने में जुटी है कि किस सीट को बदलने से लाभ होगा। फिलहाल जम्मू और कश्मीर में विधानसभा की क्रमश: 43 और 47 सीटें हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
श्रीलंका बनाम भारत - फोटो : BCCI
IND vs SL Live Streaming: दूसरे टेस्ट के लिए हो जाइए तैयार! पडिक्कल-राहुल फिर दिखाएंगे दम, कब-कहां देखें मैच?
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 165 रन की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पहले टेस्ट में जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वापसी की है। अब टीम की नजर सीरीज जीत के साथ महत्वपूर्ण डब्ल्यूटीसी अंक हासिल करने पर होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्टर एंड्रयू गारफील्ड ने किया सोशल मीडिया एडिक्शन का खुलासा; कहा- 'समय बर्बाद होने का होता है पछतावा'
हॉलीवुड स्टार एंड्रयू गारफील्ड ने आखिरकार यह स्वीकार कर लिया है कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम हैंडल है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वे भी उतने ही एक्टिव हैं, जितना कि कोई अन्य। इतना ही नहीं, उन्होंने माना कि कई बार इंस्टाग्राम पर नोटिफिकेशंस उन्हें डराते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें