फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया; पहलगाम हमले की बरसी आज; IPL में हैदराबाद की जीत की हैट्रिक

Wed, 22 Apr 2026 06:07 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया गया है और इसका उद्देश्य बातचीत के नए दौर की तैयारी के लिए समय देना है। वहीं, आज पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। इसके मद्देनजर कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पश्चिम एशिया तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं और कई जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंचे हैं। साथ ही ईराक से 12 नाविक भी वापस आए हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान से पहले ईवीएम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ अपराध माना जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी हदें पार कर दी हैं। खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में कहा कि भारत और जर्मनी को मिलकर रक्षा तकनीक विकसित करनी चाहिए और बदलते सुरक्षा हालात में सहयोग जरूरी है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और कई हिस्सों में लू का असर है, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से जुड़ा गिरोह भारत में रंगदारी कर रहा है। वहीं, दिल्ली नगर निगम में महापौर और उपमहापौर को लेकर अहम बैठक होने वाली है, जिसमें नामों और पदों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
US-Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया, बोले- पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया कदम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्डने ईरान के साथ जारी अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच नए दौर की आमने-सामने बातचीत की तैयारी के लिए मध्यस्थों को और समय दिया जा रहा है। ट्रंप ने यह फैसला युद्धविराम की अवधि खत्म होने से कुछ घंटे पहले लिया। उन्होंने कहा कि यह कदम पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से एक ऐसे प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सभी बातें एक साथ और सहमति के साथ हों। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पहलगाम में सेल्फी पॉइंट - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी आज: कश्मीर में कड़ी सुरक्षा, पर्यटन स्थल और संवेदनशील इलाकों से लेकर LOC तक सतर्कता
22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम की बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी आज है। इसके चलते प्रशासन ने कश्मीर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्र विरोधी तत्वों के मंसूबों को विफल बनाने के लिए सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पिछले कुछ दिनों में व्यापक सुरक्षा योजना को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें की जिसमें एक ठोस ग्राउंड मैप तैयार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ईरान से लौटे भारतीय छात्र (फाइल) - फोटो : पीटीआई
MEA: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 11.61 लाख से अधिक भारतीय लौटे, इराक से मुंबई पहुंचे 12 नाविक
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब तक 9 एलपीजी पोत और 1 कच्चे तेल का पोत होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित पार कर भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा 28 फरवरी से ही अब तक 11.61 लाख से अधिक यात्री भारत लौटे हैं। ईराक में फंसे 12 भारतीय नाविक भी सोमवार रात मुंबई पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई
विधानसभा चुनाव: 'EVM पर स्याही, गोंद या इत्र लगाना माना जाएगा अपराध', पीठासीन अधिकारियों को EC के सख्त निर्देश
विधानसभा चुनावों के लिए मतदान से पहले चुनाव आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि ईवीएम पर टेप, गोंद, स्याही या इत्र न लगाया जाए। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/एएनआई
Politics: 'खरगे ने सारी हदें पार कर दीं', पीएम पर विवादित बयान को लेकर शाह का कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सार्वजनिक आचरण के सभी मानकों का उल्लंघन किया। शाह ने कहा कि खरगे ने प्रधानमंत्री को कथित तौर पर 'आतंकवादी' कहकर देश को शर्मिंदा किया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस हर दिन अपने आचरण के नए निचले स्तर पर जा रही है। सार्वजनिक चर्चा के स्तर को गिराने में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : आईपीएल
SRH Vs DC: अभिषेक के बाद चमके ईशान, दिल्ली को हराकर हैदराबाद ने घर में लगाई जीत की हैट्रिक; तालिका में बदलाव
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के बाद ईशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 41 और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह: भारत-जर्मनी मिलकर बनाएंगे आधुनिक हथियार, आत्मनिर्भर भारत पर भी बोले रक्षा मंत्री
भारत और जर्मनी के बीच रक्षा संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय जर्मनी की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने बर्लिन में जर्मनी की संसदीय रक्षा और सुरक्षा समिति को संबोधित किया। राजनाथ सिंह का यह दौरा सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारत अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए केवल खरीददार नहीं बल्कि दुनिया के साथ मिलकर नई तकनीक विकसित करने वाला देश बनना चाहता है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि आज की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत और जर्मनी जैसे देशों का साथ आना समय की मांग है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला
Weather Report: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लू का असर साफ दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ेगी। बिहार, ओडिशा और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर भारत खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका असर मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जा रहा है। हालांकि, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव बहुत कम है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मांगी रंगदारी - फोटो : सोशल मीडिया
Terror Network: पाकिस्तान में बैठे शहजाद ने लॉरेंस के नाम पर गरीबों से भी वसूली रंगदारी, आईएसआई ने बदली रणनीति
आईएसआई के लिए काम करने वाला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर पूरे भारत में रंगदारी वसूल रहा है। वह अब तक कई कारोबारियों से रंगदारी वसूल चुका है। खास बात ये है कि रंगदारी वसूलने के लिए भारतीय युवक को निशाना बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
MCD: दिल्ली में महापौर-उपमहापौर के नामों पर फैसला आज होने की उम्मीद, सबकी निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा की बैठक पर
एमसीडी में महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के सदस्यों के नामों का फैसला बुधवार को होने की संभावना है। इस संबंध में एमसीडी में सत्तारूढ़ भाजपा की बुधवार को एक बैठक होगी। लिहाजा सभी की निगाहें बैठक पर टिकी हैं। भाजपा ने इन पदों पर पार्षदों के नामों पर फैसला करने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें