सीएम नायब सिंह सैनी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से विशेष बातचीत में बोले सीएम नायब सैनी- युवाओं से आप ने धोखा किया, कांग्रेस कर रही गुमराह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के युवाओं के साथ धोखा किया है और कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर रही है। आप सरकार ने पंजाब में 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि अब जबकि उनकी सरकार के दो माह ही बचे हैं तो वह साझा प्रेस कांफ्रेंस करके बताएं कि कितने रोजगार दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं से झूठ बोलकर उन्हें सड़कों पर दौड़ा रही है कि वोट चोरी हो गया...कहीं राहुल गांधी खुद ही चोरी न हो जाएं।
अमर उजाला से विशेष बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दो साल में उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 76 वादे पूरे कर लिए हैं, बाकी भी तीन साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। पंजाब में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए सालभर में सौ के करीब दौरे कर चुके सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे, लोग उन्हें भी देख रहे हैं। केजरीवाल व मान ने मंचों से कहा था कि 'साड्डी पार्टी कट्टर ईमानदार' है।
पढ़ें एक क्लिक पर...