फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: मेटा पर 2.35 लाख करोड़ फाइन; दिल्ली-NCR की हवा खराब; भारत आए पोलिश पीएम; दिल्ली में जल संकट की आहट

Thu, 22 Oct 2026 05:50 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज बृहस्पतिवार, 22 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। मेटा पर अदालत के आदेश के तहत 25 अरब डॉलर का जुर्माना चुकाने की चर्चा के बीच ट्रंप से जुड़े डेटा लीक का मामला सुर्खियों में है। वहीं, नई दिल्ली में आठ नवंबर तक पानी की किल्लत रहने की आशंका है, जिससे राष्ट्रपति भवन और नए पीएमओ परिसर भी प्रभावित हो सकते हैं। भारत-पोलैंड साझेदारी को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक होगी, जिसमें व्यापार मंच पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण ने गंभीर चिंता बढ़ा दी है। एक ही रात में प्रदूषण ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके बाद दिन में ग्रेप-1 लागू किया गया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मेटा को चुकाना होगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेटा पर जुर्माना: अदालत के आदेश पर चुकाने होंगे 25 बिलियन डॉलर
न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने मेटा प्लेटफॉर्म्स को 25 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। बुधवार को एक जूरी ने पाया कि कंपनी ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया था। यह मामला डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़ा है। आरोप था कि एक राजनीतिक परामर्श फर्म ने लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा उनकी सहमति के बिना प्राप्त किया। जूरी ने आरोपों को सही पाया।

राज्य के अटॉर्नी जनरल ने 2021 में मेटा पर मुकदमा दायर किया था। यह खुलासा हुआ था कि ब्रिटिश राजनीतिक परामर्श फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने थर्ड-पार्टी एप के जरिये करीब 87 मिलियन फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा एकत्र किया था। राज्य ने मेटा पर न्यू मेक्सिको में फेसबुक यूजर्स से झूठ बोलने का आरोप लगाया था। यह झूठ डाटा तक पहुंच, हेट स्पीच और गलत सूचना को संभालने और अन्य आंतरिक नीतियों के बारे में था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली में आठ नवंबर तक रहेगी पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई
संकट: नई दिल्ली में आठ नवंबर तक रहेगी पानी की किल्लत
राजधानी के कई इलाकों में आठ नवंबर तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इससे राष्ट्रपति भवन परिसर और नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी परिसर भी प्रभावित हो सकते हैं। अपर गंगा नहर में वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से आठ नवंबर की मध्यरात्रि तक नहर बंद रहेगी। इसके कारण सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित होगी। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक आज। - फोटो : Amar Ujala Graphics
आज पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक
भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, उभरती तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आए टस्क के साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आया है। दिल्ली में दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक के अलावा 22 अक्तूबर को भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टस्क बंगलूरू जाएंगे, जहां 23 अक्तूबर को कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात और बिजनेस फोरम से जुड़ी गतिविधियां निर्धारित हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से विशेष बातचीत में बोले सीएम नायब सैनी- युवाओं से आप ने धोखा किया, कांग्रेस कर रही गुमराह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के युवाओं के साथ धोखा किया है और कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर रही है। आप सरकार ने पंजाब में 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि अब जबकि उनकी सरकार के दो माह ही बचे हैं तो वह साझा प्रेस कांफ्रेंस करके बताएं कि कितने रोजगार दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं से झूठ बोलकर उन्हें सड़कों पर दौड़ा रही है कि वोट चोरी हो गया...कहीं राहुल गांधी खुद ही चोरी न हो जाएं।

अमर उजाला से विशेष बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दो साल में उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 76 वादे पूरे कर लिए हैं, बाकी भी तीन साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।  पंजाब में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए सालभर में सौ के करीब दौरे कर चुके सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे, लोग उन्हें भी देख रहे हैं। केजरीवाल व मान ने मंचों से कहा था कि 'साड्डी पार्टी कट्टर ईमानदार' है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
1 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड, दिन में ग्रेप-1 लागू
एक दिन पहले तक दिल्ली की हवा पिछले दस वर्षों में सबसे साफ होने का रिकॉर्ड बना रही थी, लेकिन अगले ही दिन तस्वीर बदल गई। दशहरे के अगले दिन बुधवार, 21 अक्तूबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 245 दर्ज किया गया। इससे हवा मध्यम श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण बढ़ने की चिंता के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू कर दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा और खराब होने का अनुमान जताया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: वैभव का प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल, क्या होगी रणनीति?
पिछली दो टी20 सीरीज में अपराजेय रही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड आकर आराम करने, अनुकूलन और अभ्यास के लिए दो ही दिन का समय मिला, लेकिन अपने बल्लेबाजों के दम पर श्रेयस अय्यर की टीम जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारत के लिए न्यूजीलैंड दौरा आसान नहीं रहने वाला है और इस दौरे पर सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics
अमेरिका मध्यावधि चुनाव: रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रचार पर ₹26 हजार करोड़ खर्च
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों की मदद के लिए बड़ा वित्तीय दांव चला है। ट्रंप के राजनीतिक अभियान से जुड़े समूहों ने सितंबर से अक्तूबर मध्य तक करीब 277 मिलियन डॉलर (26 हजार करोड़ रुपये) खर्च किए। ट्रंप की पार्टी इतनी भारी-भरकम राशि को खर्च करके कांग्रेस में अपना बहुमत बचाने की कोशिश कर रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की मुख्य सुपर पीएसी यानी चुनाव अभियान के समर्थन या विरोध में खर्च का जिम्मा संभालने वाली कमेटी मागा इंक ने 2024 में उनके दोबारा चुने जाने के बाद से करीब 473 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
शेयर बाजार में आईपीओ के आकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Jio Platforms IPO: 100 मिनट में पूरा सब्सक्राइब हुआ इश्यू
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को खुलने के महज 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। देश के बड़े आईपीओ में यह सबसे तेजी से पूरा सब्सक्राइब होने वाला इश्यू बन गया है। हालांकि, कई बड़े आईपीओ को पहले दिन निवेशकों की ओर से कमजोर प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, रिलायंस पावर इसका अपवाद रही थी। साल 2008 में कंपनी का आईपीओ खुलने के एक मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
कई देशों की सरकारी वेबसाइटें बंद - फोटो : Amar Ujala Graphics
रिपोर्ट में दावा: इंटरनेट की परेशानी से दुनिया भर में सरकारी वेबसाइटें ठप हुईं
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा में गंभीर सुरक्षा खामियों का पता चलने के बाद दुनिया भर में साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। खतरे से बचने के लिए यूरोप समेत कई देशों में सरकारी और सार्वजनिक वेबसाइटों को एहतियातन ऑफलाइन कर दिया गया। सॉफ्टवेयर डेवलपर्स ने इन खामियों को दूर करने के लिए नए सुरक्षा अपडेट जारी किए हैं और सभी यूजर्स से जल्द से जल्द इन्हें इंस्टॉल करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
ट्रंप की टैरिफ नीति के बीच अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर नजरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बर्लिन में भारत का दूसरा दांव: क्या अमेरिका के टैरिफ झटकों का जवाब यूरोप में
अमेरिका ने बीते डेढ़ साल में भारतीय माल पर शुल्क (टैरिफ)  की दर तीन बार बदली। अब अधिकतर भारतीय सामान पर सामान्य शुल्क के ऊपर 10 फीसदी लगता है। फरवरी 2026 में 18% की दर वाले जिस अंतरिम ढांचे का एलान हुआ था, उस पर आठ महीने बाद भी हस्ताक्षर नहीं हुए। इसी अनिश्चितता के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 22 से 24 अक्तूबर तक जर्मनी और 24 से 27 अक्तूबर तक नीदरलैंड के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ करीब 100 कंपनियों और नवउद्यमों का दल है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें