फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज; ट्रंप ने किया 10% वैश्विक टैरिफ का एलान; पढ़ें सुर्खियां

Sat, 21 Feb 2026 06:25 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 70 से अधिक देशों ने साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और आज सम्मेलन के औपचारिक समापन पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, अमेरिका में 10% वैश्विक टैरिफ की घोषणा ने व्यापार जगत में हलचल मचा दी है; सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तिलमिलाए ट्रंप ने रद्द किए गए टैरिफ के स्थान पर सभी देशों पर नया शुल्क लागू करने की घोषणा की। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत-इस्राइल संबंध भी चर्चा में रहे; पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश बताया। इसके अलावा, सोशल मीडिया को लेकर नया विवाद उठ खड़ा हुआ है, क्योंकि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर सरकार विचार कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
एआई शिखर सम्मेलन - फोटो : ANI
आज सम्मेलन के औपचारिक समापन पर होगा जारी
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले सभी प्रमुख देशों ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वैष्णव ने कहा, 70 से अधिक देश पहले ही घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और यह संख्या 80 के पार जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, दुनिया भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विश्वसनीय भागीदार मानती है। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics
ट्रंप टैरिफ: सभी देशों पर 10% वैश्विक शुल्क का एलान
अमेरिकी राजनीति में टैरिफ को लेकर घमासान और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि वह आज ही एक नया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा आज मैं धारा 122 के तहत 10% वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन करूंगा। यह पहले से वसूले जा रहे सामान्य शुल्कों के अतिरिक्त होगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
Weather: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा
देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X-@narendramodi
पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल- नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से उत्साहित उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है। इस्राइल अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन मजबूत कर रहा है। नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के कैडेट के दीक्षांत समारोह में कहा, इस्राइल बुराई के खिलाफ निवारक उपाय करता है। इसलिए, क्षेत्र में खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यकतानुसार, समय-समय पर कार्रवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई
बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करेगा भारत?
भारत में भी 15 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ( इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट) पर प्रतिबंध लगाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि उनकी सरकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रही है। इसी के साथ उन्होंने पूछा कि क्या भारत भी इसके लिए तैयार है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
लाल किला - फोटो : PTI
अब हर दिन कर सकेंगे लाल किले का दीदार; सोमवार को भी खुलेंगे द्वार
दिल्ली में पर्यटक अब लाल किला का दीदार सप्ताह के हर दिन कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए यह फैसला लिया। पहले लाल किला सोमवार को बंद रहता था, लेकिन 13 फरवरी को जारी एक आदेश के अनुसार, अब सोमवार को भी लाल किले के द्वार पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
बिहार राजग गठबंधन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिहार: राज्यसभा की 5वीं सीट के लिए NDA में जबरदस्त जोर आजमाइश
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने जा रहे चुनाव में एक सीट के लिए राजग में जबर्दस्त खींचतान मची हुई है। भाजपा, जदयू के हिस्से की चार सीटों के बाद बच रही एक सीट के लिए राजग के तीनों छोटे सहयोगियों हम, आरएलएम व लोजपा (आर) ने दावा ठोक दिया है। हम और आरएलएम भाजपा को पुराना वादा याद दिला रहे हैं, जबकि लोजपा (आर) अपने 19 वोटों का हवाला देकर एक सीट पर दावा जता रही है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
T20 विश्वकप के सेमीफाइनल में कौन सी चार टीम बना सकती हैं जगह?
टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबले के साथ ही ग्रुप चरण समाप्त हो जाएगा और शनिवार से सुपर आठ दौर की शुरुआत होगी।  टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ टीमों का फैसला हो चुका है। भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान ने अगले दौर में जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के नए न्यूरोसाइंस अध्ययन में खुलासा - फोटो : AI
शोध: गणित में संघर्ष कर रहे बच्चों में गलती से सीखने की आदत भी कमजोर
मेहनत के बावजूद अगर कोई बच्चा बार-बार गणित में पिछड़ रहा है, तो इसकी वजह केवल अंकों की कमजोर समझ नहीं हो सकती। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के नए न्यूरोसाइंस अध्ययन में सामने आया है कि ऐसे बच्चों में अक्सर गलती से सीखने और अपनी रणनीति बदलने की क्षमता कमजोर होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यही मानसिक आदत बच्चों की गणितीय प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट बनती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
फिल्म 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
क्या ‘अस्सी’ की कहानी दर्शकों को झकझोर सकी? 
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का मुकाबला करने के लिए तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है। क्या यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई? क्या रहा फिल्म ‘अस्सी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन? जानिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें