फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, बारिश-आंधी से उत्तर भारत को राहत नहीं; साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया 2026

Sun, 19 Apr 2026 06:33 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र में फिर तनाव बढ़ गया है। इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री पार कर गया है।  उधर, गोवा की साध्वी सैल ने  मिस इंडिया 2026 का खिताब जीता, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट रनरअप रहीं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ट्रंप प्रशासन के लिए संभावित जोखिम बताया है। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। खेल-जगत की बात करें तो  आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया। पश्चिम एशिया संकट पर रक्षा मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की और मंत्रियों से हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हुई। होर्मुज क्षेत्र में तनाव के बीच कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को रास्ता बदलना पड़ा, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Strait of Hormuz: ईरान की धमकी- जब तक नाकाबंदी करेगा अमेरिका, तब तक बंद रहेगा होर्मुज; प. एशिया में तनाव बढ़ा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव शनिवार को फिर बढ़ गया, जब तेहरान ने दुनिया के अहम जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह बंद करने की घोषणा की और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमला किया। ईरान ने कहा कि उसने यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी खत्म नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा और कोई भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे दुश्मन की मदद माना जाएगा और निशाना बनाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
Weather Report: उत्तर भारत को बारिश-अंधड़ से भी राहत नहीं, पारा 45 डिग्री पार; दिल्ली में बढ़ने को है तापमान
उत्तर-पश्चिम और उसके आसपास के इलाकों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के बावजूद भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। कई राज्यों के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में यह 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिम से लेकर पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी नजर नहीं आ रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में इन राज्यों में आसमान से आग बरसने और लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
मिस इंडिया 2026 की विजेता साध्वी सैल - फोटो : सोशल मीडिया
साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट और यूपी की अद्वैता बनी सेकंड रनरअप
शनिवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी में 61वें मिस इंडिया प्रतियाेगिता का आयेजन हुआ जहां साल 2026 का मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब गोवा की साध्वी सैल ने अपने नाम किया। साध्वी ने टॉप 3 में उत्तर प्रदेश की अद्वैता और महाराष्ट्र की राजनंदिनी को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में राजनंदिनी मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप और अद्वैता सेकंड रनरअप बनीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर - फोटो : एएनआई
US: 'ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा हैं मुनीर, ईरान से करीबी संबंध', अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का बड़ा दावा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए एक संभावित 'रेड फ्लैग' यानी जोखिम साबित हो सकते हैं। इसकी वजह उनके ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व से लंबे समय से संबंध बताए जा रहे हैं। फॉक्स न्यूज की हालिया रिपोर्ट और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की आकलन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
Lucknow: बवाल के बीच यूपी में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक काम पर विराम
प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक तकनीनी कमेटी की रिपोर्ट आने तक के लिए लगाई गई है। लेकिन नए कनेक्शन स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिए ही दिए जाएंगे। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के मीटर को बदला जा रहा है। अब तक कुल 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसमें 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
हैदराबाद ने चेन्नई को हराया - फोटो : आईएएनएस
SRH vs CSK: अभिषेक-क्लासेन की बल्लेबाजी और मलिंगा की गेंदबाजी से जीती हैदराबाद, कैसा है अंक तालिका का हाल?
अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद ईशान मलिंगा की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया। शनिवार को उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 194 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन ही बना सकी और मैच हार गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : IANS
Iran War: 'पश्चिम एशिया संकट पर सतर्क रहे भारत, हर स्थिति से निपटने की तैयारी जरूरी', राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को अस्थिर बताते हुए कहा कि इससे हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। राजनाथ सिंह ने यह टिप्पणी पश्चिम एशिया की स्थिति की निगरानी के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (आईजीओएम) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रह्लाद जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 12
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले EC ने जोड़े लगभग सात लाख नए मतदाता, जारी नहीं किए विस्तृत आंकड़े
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में लगभग सात लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक इनका उम्र या लिंग के आधार पर पूरा विवरण जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
Ukraine: सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाकर गोलीबारी करने वाला हमलावर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, छह की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने कम से कम छह लोगों की हत्या करने के बाद एक सुपरमार्केट में कई लोगों को बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि हमलावर से बातचीत की कोशिश नाकाम रहने के बाद विशेष टैक्टिकल पुलिस यूनिट ने सुपरमार्केट पर धावा बोला। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में हमलावर को ढेर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
Akshaya Tritiya 2026 - फोटो : अमर उजाला
Akshaya Tritiya 2026: आज अक्षय तृतीया पर बने कई राजयोग, इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
 
अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व इस बार 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया पर बिना मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर शुभ खरीदारी और शुभ कार्य करने का विशेष महत्व होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर कई ग्रहों के संयोग से राजयोगों का निर्माण हुआ है। इस दिन मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इसके अलावा मीन राशि में त्रिग्रही योग का भी संयोग हैं और इस दिन शुक्र के अपनी राशि वृषभ में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
भारत सख्त - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Hormuz Tension: होर्मुज में IRGC सैनिकों की गोलीबारी, भारतीय जहाजों को लौटना पड़ा; भारत में ईरानी राजदूत तलब
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की ओर से कथित गोलीबारी के बाद भारतीय जहाजों को अपना रास्ता बदलकर लौटना पड़ा। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले इस अहम समुद्री मार्ग को अस्थायी रूप से खोला गया था। इस पूरे घटनाक्रम ने वैश्विक तेल सप्लाई, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें