फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली विवि में छात्रसंघ चुनाव और राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेस; पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर

Thu, 18 Sep 2025 07:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025-26 के लिए आज मतदान होगा। आज 2.80 लाख छात्र-छात्राएं 21 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मतदान के लिए डूसू चुनाव कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह के कॉलेजों में सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। वहीं, सांध्य कॉलेजों में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा और रात साढ़े सात बजे तक चलेगा। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नेता वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हाइड्रोजन बम फोड़ सकते हैं। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी किस मुद्दे पर बात करेंगे यह अब तक साफ नहीं है। एक तरफ पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। वहीं दूसरी ओर प. हिमालयी राज्यों में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल में बारिश से 10 कच्चे मकान ढह गए। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई बारिश, बादल फटने व भूस्खलन से उत्तराखंड अभी तक नहीं उबरा है। देहरादून मार्ग जगह-जगह से टूट गया है, जिसके चलते मसूरी में 2,500 से अधिक सैलानी फंसे हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

आज 2.80 लाख छात्र 21 उम्मीदवारों के भविष्य के लिए डालेंगे वोट

2 of 10
DUSU Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025-26 के लिए आज मतदान होगा। आज 2.80 लाख छात्र-छात्राएं 21 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मतदान के लिए डूसू चुनाव कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह के कॉलेजों में सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। वहीं, सांध्य कॉलेजों में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा और रात साढ़े सात बजे तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भारत के बाद पाकिस्तान टीम भी सुपर-4 में पहुंची

3 of 10
पाकिस्तान बनाम यूएई - फोटो : @ACCMedia1
पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 41 रन से हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 105 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

बारिश और भूस्खलन का कहर: हिमाचल में 10 घर ढहे

4 of 10
भूस्खलन से बंद सड़कों की बहाली का कार्य जारी। - फोटो : अमर उजाला

प. हिमालयी राज्यों में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल में बारिश से 10 कच्चे मकान ढह गए। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुई बारिश, बादल फटने व भूस्खलन से उत्तराखंड अभी तक नहीं उबरा है। देहरादून मार्ग जगह-जगह से टूट गया है, जिसके चलते मसूरी में 2,500 से अधिक सैलानी फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट का 89 वर्ष की आयु में निधन

5 of 10
प्रोफेसर अब्दुल गनी भट - फोटो : फाइल फोटो

प्रमुख शिक्षाविद, राजनीतिक नेता और ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अब्दुल गनी भट का बुधवार शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के बोइटेंगो स्थित उनके आवास पर बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। प्रोफेसर भट का जन्म 1935 में सोपोर के पास बोइटेंगो गांव में हुआ था। वे एक प्रखर विद्वान थे जिन्होंने श्रीनगर के श्री प्रताप (एसपी) कॉलेज से फारसी, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद फारसी में स्नातकोत्तर उपाधि और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Trade: यूएस से सामान्य हो रहे रिश्ते...फिर भी भारत व्यापारिक रिश्तों को लेकर सतर्क

6 of 10
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

तल्खी के बाद भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय व्यापार समझौता वार्ता का पटरी पर लौटना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म दिवस पर शुभकामना देने के बहाने पीएम मोदी को फोन करना। व्यापार वार्ता में समूचे कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को खोलने की मांग की जगह सीमित मांग रखना। बीते तीन-चार माह की तनातनी के बाद अमेरिका के रुख में लगातार नरमी तो आ रही है, मगर अतीत के अनुभवों के कारण भारत न सिर्फ सतर्क है, बल्कि बीटीए पर अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने में जल्दबाजी नहीं कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरें घटाईं, सोने में आएगा उछाल

7 of 10
अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज (फाइल) - फोटो : एएनआई

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने करीब एक साल बाद ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। नौकरी के बाजार में कमजोरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार दबाव के बाद ब्याज दरों में कटौती की गई है। केंद्रीय बैंक ने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार दरों में कटौती की है। इस कटौती के बाद ब्याज दरें घटकर 4 फीसदी से 4.25 फीसदी हो गई हैं। पहले ये दरें 4.25 से 4.50 फीसदी थीं। इसके साथ ही फेड ने संकेत दिया है कि वह इस साल दो और बार कटौती कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

ओबामा बोले- अमेरिका संवेदनशील मोड़ पर, ट्रंप ने देश को बांटा

8 of 10
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल) - फोटो : एक्स@BarackObama

अमेरिका में बीते दिनों कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई। इस मामले के चलते ट्रंप प्रशासन पर सैकड़ों सवाल खड़े हो रहे है। आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बरात ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चार्ली किर्क की हत्या के बाद और भी स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका के संवेदनशील मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को और ज्यादा विभाजित कर दिया है, बजाय इसके कि वे लोगों को साथ लाने का काम करें। पढ़ें पूरी खबर...

इलियास के खुलासे से दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारत

9 of 10
मसूद इलियास और मसूद अजहर - फोटो : वीडियो ग्रैब/पीटीआई

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर के परिजनों के परखच्चे उड़ जाने से जुड़ा आतंकी मसूद इलियास कश्मीरी का खुलासा भारत के लिए बड़ा हथियार बनकर सामने आया है। इलियास के खुलासे का वीडियो सामने आने के ठीक अगले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों ने इसका जिक्र किया। इससे साफ है कि भारत इलियास के बयान का इस्तेमाल पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने में करेगा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: यूपी STF और दिल्ली पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर

10 of 10
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में बुधवार शाम को यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया। बदमाशों ने पुलिस पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए और अस्पताल में उनकी माैत हो गई। इस सूचना के बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी माैके पर पहुंचे। वहीं इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें