फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाकिस्तान को होगा करोड़ों का नुकसान! मोहसिन नकवी के सिर पर मंडराया खतरा

Wed, 17 Sep 2025 07:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पीसीबी के सामने मुश्किल स्थिति है। एक तरफ पैसा है तो दूसरी तरफ देश का आत्मसम्मान है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्या चुनता है।
विज्ञापन
1 of 8
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप से बाहर निकलने की कथित धमकी को अमल में लाना आसान नहीं होगा। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो उसे करीब 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 100 से 140 करोड़ रुपये तक) का नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, पाकिस्तान चैनल जियो न्यूज (Geo News) ने दावा किया है कि पाकिस्तान की टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलने का फैसला ले सकती है। बता दें कि, भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा हाथ न मिलाए जाने से बौखलाए पाकिस्तान ने आईसीसी को पत्र लिखकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी, जिसे खेल की वैश्विक संस्था ने ठुकरा दिया था। अब खबर आ रही है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में पायक्रॉफ्ट को ही रैफरी बनाया गया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम इस मैच से हटने का फैसला ले सकती है। 
विज्ञापन

2 of 8
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
एसीसी से होने वाली कमाई पर खतरा
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की सालाना कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा पांच टेस्ट खेलने वाले देशों- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में बराबर-बराबर बांटा जाता है। यानी हर देश को 15 प्रतिशत राजस्व मिलता है। शेष 25 प्रतिशत सहयोगी सदस्य देशों के बीच बांटा जाता है।

ये कमाई प्रसारण अधिकार (टीवी और डिजिटल), प्रायोजन सौदे और टिकट बिक्री जैसे विभिन्न स्रोतों से आती है। अकेले इस एशिया कप से पीसीबी को अनुमानित 12 से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई होने वाली थी। ऐसे में अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसके लिए यह बड़ा आर्थिक झटका साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
SPNI के साथ मल्टी-मिलियन डॉलर का समझौता
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने 2024 से 2031 तक आठ साल के लिए एसीसी के साथ 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रसारण करार किया है। इसमें महिला एशिया कप और अंडर-19 एशिया कप के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं।

अगर पाकिस्तान बीच टूर्नामेंट से बाहर होता है तो प्रसारक के साथ बड़ी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला इस सौदे का सबसे बड़ा आकर्षण है। इस मैच के लिए विज्ञापन स्लॉट प्रीमियम रेट पर बेचे जाते हैं। पाकिस्तान के बाहर होने पर विज्ञापनदाताओं और प्रसारक को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।

4 of 8
मोहसिन नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : ANI/Twitter
मोहसिन नकवी पर भारी दबाव
पीसीबी प्रमुख और पाकिस्तान के गृह एवं नारकोटिक्स नियंत्रण मंत्री मोहसिन नकवी इस समय एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। नकवी ने खुलकर आईसीसी मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधा था और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही आईसीसी को पत्र लिखकर पायक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग की थी। साथ ही यह धमकी भी दी थी कि अगर पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट का बहिष्कार करेगी। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की मांग ठुकरा दी और पायक्रॉफ्ट को हटाने से इनकार कर दिया।

आत्मसम्मान या पैसा?
ऐसे में अब पीसीबी के सामने मुश्किल स्थिति है। एक तरफ पैसा है तो दूसरी तरफ देश का आत्मसम्मान है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान क्या चुनता है। अगर उसे पैसा कमाना है तो आत्मसम्मान से समझौता करना होगा। अगर पीसीबी आत्मसम्मान चुनता है तो पैसे को भूलना होगा। पीसीबी वैसे ही काफी नुकसान में चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
नकवी - फोटो : ANI
क्या जोखिम उठाएंगे नकवी?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'क्या नकवी पाकिस्तान को करीब 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर के राजस्व से वंचित करने का जोखिम उठाएंगे? यह पीसीबी के सालाना बजट का लगभग सात प्रतिशत है। यह उनके लिए पतली बर्फ पर चलने जैसा होगा।'
विज्ञापन

6 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
एसीसी बोर्ड रूम में अकेला पड़ सकता है पाकिस्तान
अगर पीसीबी टूर्नामेंट से बाहर होता है तो एसीसी बोर्ड में बाकी सदस्य देश पाकिस्तान के 15 प्रतिशत हिस्से पर आपत्ति जता सकते हैं। ऐसे में उसे बिना खेले हुए हिस्सा नहीं मिलेगा। नकवी को एसीसी अध्यक्ष होने के नाते प्रसारक के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत-पाकिस्तान मैच सबसे बड़ा राजस्व जनरेटर
भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच एशिया कप का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत होता है। पाकिस्तान के हटने पर प्रसारक को भारी नुकसान होगा और यह पूरे टूर्नामेंट की वित्तीय स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
मोहसिन नकवी और एंडी पॉयक्रॉफ्ट - फोटो : ANI
नकवी के पास खोने को ज्यादा, पाने को कम
इन सब परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग असंभव लग रहा है। नुकसान बहुत बड़ा है और फायदे नगण्य। संभावना यही है कि एंडी पायक्रॉफ्ट ही बुधवार को पाकिस्तान बनाम यूएई मैच में रेफरी बने रहेंगे, जब तक कि एसीसी कोई समझौता कर पायक्रॉफ्ट और रिची रिचर्डसन के मैच स्वैप न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें