महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं और कई सांसदों के फोन बंद होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। उधर, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अहम बैठकें कर भरोसे और साझेदारी पर जोर दिया। इसी बीच, दिल्ली में ओजोन प्रदूषण बढ़ा, मई में 45 में से 24 केंद्रों पर स्तर मानक से ऊपर दर्ज हुआ। देशभर में मौसम के बदले मिजाज को लेकर आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू होने और किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनने की खबर है। फीफा विश्व कप में फ्रांस ने सेनेगल को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, बॉलीवुड से जुड़े एक भावुक वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी के शिमला लौटने की कहानी साझा की। एक ही क्लिक में पढ़िए दिनभर की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट की आशंका।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उद्धव की सेना फिर टूटेगी?: कई सांसदों के फोन बंद, बगावत की अटकलें तेज; संजय राउत बोले- 15-15 करोड़ दिए एडवांस
तृणमूल कांग्रेस में हुई बगावत के बीच विपक्षी खेमे की एक और पार्टी शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्ताधारी शिवसेना में शामिल होने के इच्छुक हैं और राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे कहा है कि जो जाना चाहते हैं, खुशी से जाएं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले तीन-चार दिन आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान समेत कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर पूर्व में भी कुछ शिकायतें सामने आती रही हैं।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर में चंदा चोरी: 2021 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड खंगाल रही है एसआईटी, जिम्मेदारों की भी पड़ताल शुरू
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ी दानराशि गड़बड़ी प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी अब वर्ष 2021 से लेकर वर्तमान तक के पूरे रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने मंदिर परिसर और उससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं में कार्यरत रहे लोगों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्रस्ट से उन कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की सूची भी मांगी गई है, जो पिछले वर्षों में विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/नरेंद्र मोदी
जी7 में दिखी भारत की कूटनीतिक ताकत: पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से की अहम मुलाकातें, जानें क्या हुई बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान 'नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर मजबूत करने' विषय पर आयोजित आउटरीच सत्र में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, आज की दुनिया पहले से कहीं अधिक आपस में जुड़ी और एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है। ऐसे में यह विषय और भी अहम हो जाता है। लेकिन कोई भी साझेदारी तभी सफल हो सकती है, जब उसकी नींव भरोसे पर टिकी हो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
नीट के बहाने राजस्थान कांग्रेस को एक क्लास में लाने में जुटे राहुल गांधी, पार्टी में किस मॉडल पर दे रहे जोर?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव भले दो साल दूर हैं, लेकिन कांग्रेस ने राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन को नए सिरे से सींचना शुरू कर दिया है। पार्टी अब सिर्फ भजनलाल सरकार की कमियों को उजागर करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि संगठन को धार देने, युवाओं को साधने और नए सामाजिक समीकरणों के सहारे एक लंबी लड़ाई का आधार तैयार करने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
दिल्ली के पांच प्रमुख ओजोन हॉटस्पॉट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Alert: दिल्ली में बढ़ा ओजोन का खतरा, मई में 24 निगरानी केंद्रों पर मानक से ऊपर रहा स्तर; नियंत्रण बड़ी चुनौती
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की चर्चा आमतौर पर धूल, धुएं और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्मकणों-पीएम 2.5 जैसे प्रदूषकों तक सीमित रहती है, लेकिन अब जमीनी स्तर पर बनने वाला ओजोन तेजी से एक गंभीर पर्यावरणीय चुनौती बनकर उभरा है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, मई में दिल्ली के 45 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 24 केंद्रों पर ओजोन का स्तर राष्ट्रीय मानकों से अधिक दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने भी सेवा शुरू की
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Yamuna City: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली कार्गो फ्लाइट, एयर इंडिया सेट्स ने 80 एकड़ में तैयार किया है हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री विमानों के उड़ान भरने के बाद आज से कार्गो सेवा भी शुरू होगी। यहां से बुधवार सुबह 5:30 बजे पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसी के साथ इस क्षेत्र में कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। जुलाई से नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने भी मंगलवार से सेवा शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति बनी
- फोटो : एक्स/अमित शाह
यमुना को मिलेगा नया जीवन: किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में बनी सहमति, केंद्र देगा 90 फीसदी मदद
यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के बीच सहमति बन गई है। निर्णय लिया गया है कि परियोजना के जल घटक की लागत का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। बकि बाकी 10 फीसदी खर्च इन राज्यों की ओर से उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
कायलियन एमबाप्पे
- फोटो : fifa.com
France vs Senegal: एमबाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, सेनेगल को 3-1 से हराया
कायलियन एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने ग्रुप आई के मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप में विजयी आगाज किया। फ्रांस के लिए एमबाप्पे ने दो गोल दागे। एमबाप्पे इसके साथ ही फ्रांस की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान कायलियन एमबाप्पे ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर बढ़त दोगुनी कर दी। पढ़ें पूरी खबर
अनुपम खेर-दुलारी खेर और राजू खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी जिंदगी के 59 साल शिमला में बिताए, अब दो साल बाद वापस जाएंगी दुलारी'; अनुपम ने शेयर किया खास वीडियो
अनुपम खेर ने आज अपनी मां दुलारी और भाई राजू के साथ एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, अनुपम की मां दुलारी आज शिमला गई हैं, लेकिन जाने से पहले उन्होंने अनुपम से खास मुलाकात की। जिसका वीडियो अनुपम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर मां दुलारी और भाई राजू के साथ एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज पूरे दो साल बाद मां वापस शिमला जा रही हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले वो मेरे भाई राजू के साथ मुझसे मिलने आईं।' पढ़ें पूरी खबर