अमेरिका के कैलिफोर्निया में बी-52 बमवर्षक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान गिरा है, जबकि 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। जी-7 सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-ईरान समझौता और व्यापारिक तनाव प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। दूसरी ओर, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में गबन के आरोपों से विवाद और बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सुरक्षा परिषद सुधारों पर सख्त रुख अपनाया है। जलवायु परिवर्तन पर आई नई रिपोर्ट में मानसून के दौरान भी खतरनाक गर्मी और उमस की चेतावनी दी गई है। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के 16वें मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला ड्रॉ रहा।
B-52 Bomber Crash: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर उड़ान भरने के तुरंत बाद हुआ क्रैश, आठ लोगों के मारे जाने की आशंका
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित मोजावे रेगिस्तान में स्थित एक वायुसेना अड्डे पर बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान ने एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गया। न्यूज एजेंसी एपी ने वायु सेना के हवाले से बताया कि कैलिफोर्निया के एक सैन्य अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बी-52 बमवर्षक विमान में सवार आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
वाहन पर गिरा पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर; धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कई जगह बारिश भी हुई। इससे गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। यह स्थिति अगले दो दिन तक मौसम ऐसी ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
जी-7 सम्मेलन 2026 का एजेंडा।
- फोटो : अमर उजाला
Explainer: जी-7 सम्मेलन की शुरुआत, इस बार की बैठक क्यों खास, इसके किस सदस्य का कब हुआ ट्रंप से विवाद? जानें
फ्रांस में सोमवार (15 जून) से शुरू हो रही ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) की बैठक इस बार काफी दिलचस्प होने वाली है। दरअसल, यह सम्मेलन उस समय हो रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने पर हाल ही में समझौता करने पर सहमति बनी है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस पूरे सम्मेलन में छाए रहने की उम्मीद है। दूसरी तरफ जी-7 देश अब रूस-यूक्रेन संघर्ष और इस समूह के ही एक सदस्य अमेरिका की टैरिफ और कूटनीति को लेकर भी चर्चाएं कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में हुई हेराफेरी
- फोटो : अमर उजाला
वही कातिल, वही मुद्दई और वही मुंसिफ: सवालों के घेरे में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कई पदाधिकारी, जेवरात भी गायब!
ही कातिल, वही मुद्दई और वही मुंशिफ वाली कहावत इन दिनों श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में हुई हेराफेरी की जांच में साबित हो रही है। यहां चढ़ावे में हेरफेर व गबन के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी सवालों के घेरे में हैं। कई पर सीधे आरोप हैं तो कइयों की लापरवाही उजागर हुई है। जिनकी नाक के नीचे ये सब हुआ और उनको भनक तक नहीं लगी। अब सवाल है कि ट्रस्ट में इनके रहते हुए क्या निष्पक्ष जांच मुमकिन है। क्योंकि ट्रस्ट के पदाधिकारी पॉवरफुल और ऊंची पहुंच वाले भी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
70 करोड़ लोगों पर गहरा सकता है संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
मानसून में भी उबलेगा आधा भारत: तापमान-उमस का जानलेवा मेल, 70 करोड़ लोगों को झेलना पड़ सकता है संकट
जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में मानसून का मौसम भी भविष्य में गर्मियों की लू जितना खतरनाक हो सकता है। आईआईटी गांधीनगर के नेतृत्व में किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार यदि वैश्विक तापमान औद्योगिक काल से पहले के स्तर की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है, तो देश का करीब 53 प्रतिशत हिस्सा मानसून के दौरान ऐसी गर्मी और उमस की चपेट में आ सकता है, जहां मानव शरीर पसीने के जरिये खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
TMC: संगठन पर ममता बनर्जी की पकड़ ने गड़बड़ाए बागियों के समीकरण, क्यों 'दीदी' का दावा हुआ मजबूत?
पार्टी संगठन पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की मजबूत पकड़ ने फिलहाल खुद को मूल पार्टी साबित करने की बागियों की जंग को बहुत पीछे धकेल दिया है। खासतौर से बागी सांसदों का अंजान सी पार्टी नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय ने बागी विधायकों के एकनाथ शिंदे और अजीत पवार की तर्ज पर मूल पार्टी पर कब्जे की उम्मीद को फिलहाल धूमिल कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
पी हरीश, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
संयुक्त राष्ट्र: 'अधूरे सुधार से नहीं बदलेगी यूएनएससी की तस्वीर', अस्थायी सीट विस्तार पर भारत की चेतावनी
युक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि केवल दो साल के कार्यकाल वाली अस्थायी सदस्यता श्रेणी के विस्तार को ही सहमति का संकेत मानना पूरी तस्वीर का केवल एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश और समूह इस विस्तार के साथ कई शर्तें और जुड़े हुए मुद्दे भी जोड़ते हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
US-Iran: स्विट्जरलैंड में ईरान से शांति समझौते पर वेंस करेंगे हस्ताक्षर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पुष्टि
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
बेल्जियम बनाम मिस्र
- फोटो : Fifa.com
Belgium vs Egypt: मोहम्मद हानी बने मिस्र के लिए विलेन! आत्मघाती गोल से बेल्जियम की झोली में डाला ड्रॉ
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी के 16वें मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया रोमांचक मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबले में मिस्र ने पहले हाफ में बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे हाफ में मोहम्मद हानी के आत्मघाती गोल ने बेल्जियम को बराबरी दिला दी। मैच के ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
जेंडाया-टॉम हॉलैंड ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, मैड्रिड में किया 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का प्रमोशन
हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड अपनी नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे हैं। वहां के 'फोर सीजन्स होटल' में आयोजित एक इवेंट में दोनों ने एक साथ एंट्री की। पढ़ें पूरी खबर