केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जो सूचना जारी की है, इसके मुताबिक 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। वहीं सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। एक तरफ मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक शहर में मंगलवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा जिसमें उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
आज भी फाइल कर सकेंगे आयकर रिटर्न
2 of 13
Income Tax Return documents
- फोटो : Adobe Stock
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। देर रात जारी सूचना के मुताबिक रिटर्न आज भी फाइल किया जा सकता है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने को लेकर वित्त मंत्रालय ने जो सूचना जारी की है, इसके मुताबिक 16 सितंबर की रात 12 बजे तक आईटीआर फाइल किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 13
Dehradun Cloudburst
- फोटो : अमर उजाला
सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मलबा आने से दो से तीन बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने अमर उजाला को बताया कि घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 13
कई राज्यों में मौसम की मार (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
मौसम: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में जलभराव के बाद सेना की मदद; जम्मू-देहरादून में बादल फटा
देशभर में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर के रियासी में बादल फटने से बाढ़ आई, जबकि हिमाचल में भूस्खलन से मां-बेटी फंसीं। मणिपुर की नदियों के तटबंध टूटे, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। महाराष्ट्र में मुंबई और मराठवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां सेना-वायुसेना बचाव कार्यों में लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में आज जुटेंगी उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां
5 of 13
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक शहर में मंगलवार को उद्यमियों का महाकुंभ होगा जिसमें उद्योग जगत की जानी-मानीं हस्तियां जुटेंगी। अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव में उद्यमी सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल में उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर मंथन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टैरिफ तनाव के बीच भारत आया अमेरिकी शिष्टमंडल
6 of 13
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप की टैरिफ नीति लेकर पनपे तनाव के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू होने जा रही है। ट्रंप प्रशासन के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचा। रूस से तेल खरीदने को लेकर ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता होगी। गौरतलब है कि व्यापार वार्ता को लेकर हाल के कुछ दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप के रुख में बड़ा बदलाव आया है, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वाभाविक साझेदार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आनंदकुमार वेलकुमार ने रचा इतिहास
7 of 13
भारत के आनंदकुमार वेलकुमार
- फोटो : वीडियो ग्रैब एक्स@KirenRijiju
भारत ने एक बार फिर खेल की दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। भारत के आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन के बेइदाइहे में चल रही स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 22 वर्षीय आनंदकुमार ने सीनियर पुरुषों की 1000 मीटर स्प्रिंट रेस में 1:24.924 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और भारत को इस प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पढ़ें पूरी खबर...
MP में 18 IAS के ट्रांसफर, विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में सचिव
8 of 13
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सोमवार देररात 18 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के ट्रांसफर किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2008 बैच के आईएएस अधिकारी पदस्थापना के लिए पतीक्षारत विशेष गढ़पाले को ऊर्चा विभाग का सचिव बनाया है। वहीं, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं की संचालक एवं मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिरषद की प्रबंध संचालक वंदना वैद्य को मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर का प्रबंध संचालक पदस्थ किया है। वहीं, सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश को नरसिंहपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...
इंदौर में भीड़ को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक, तीन की मौत
9 of 13
हादसे के बाद ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 5 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीन की मौत की पुष्टि कर दी है। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है।पढ़ें पूरी खबर..
ग्रुप ए से भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा
10 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप के सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यूएई ने ग्रुप ए के मैच में ओमान को हराया जिससे भारत आधिकारिक रूप से अगले दौर में पहुंच गया। ग्रुप ए से भारत पहला देश है जो अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर गया है। दूसरे स्थान के लिए पाकिस्तान और यूएई के बीच टक्कर होगी। पढ़ें पूरी खबर...
तीन कंपनियों को मिले बाइक टैक्सी के अस्थायी लाइसेंस
11 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने मोबाइल एप-आधारित टैक्सी एग्रीगेटर्स ओला, उबर और रैपिडो को मुंबई महानगर क्षेत्र में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए अस्थायी लाइसेंस की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि ये कंपनियां एक महीने के भीतर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करें। पढ़ें पूरी खबर....
मतदाता सूची के SIR को लेकर तैयारी तेज
12 of 13
चुनाव आयोग का कार्यालय। फाइल फोटो।
पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इससे पहले राज्यभर की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। दूसरी ओर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच चुनाव आयोग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत से पहले मतदाता सूची से जुड़ी अधिकारियों की ट्रेनिंग आज से शुरू होने की संभावना है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पढ़ें पूरी खबर....
निर्देशक जीतू जोसेफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिराज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में, निर्देशक ने कल्याणी प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की सफलता पर बात की और सिनेमा में जल्द ही खत्म होने जाने वाले चलन के प्रति आगाह किया। पढ़ें पूरी खबर...