फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 80वें स्वतंत्रता दिवस का देशभर में जश्न; इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; कई राज्यों में मौसम का कहर

Sat, 15 Aug 2026 06:11 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
Top News Today: आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारत आज स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 429 गांव प्रभावित हुए और 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और 28 अगस्त तक रामनगरी में उत्सव की धूम रहेगी। उधर, इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई है और सुनामी के अलर्ट को लेकर नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और वह केवल राष्ट्रीय पशु नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
स्वतंत्रता दिवस 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम मोदी आज लाल किले पर करेंगे ध्वजारोहण

भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह लाल किले पर होता है। आज पीएम मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
किस प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मौसम का कहर: ओडिशा में बाढ़ से 429 गांव प्रभावित; हिमाचल में भूस्खलन से 114 सड़कें बंद

ओडिशा के छह जिलों में दो दिनों की भारी बारिश के बाद बाढ़ से 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 429 गांव प्रभावित हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के बाद 114 सड़कें बंद हैं और एक बस हादसे से बाल-बाल बची। मौसम विभाग ने ओडिशा के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
मणिपर्वत पर भगवान राम-सीता का झूला विहार होगा। - फोटो : अमर उजाला

Ayodhya: सावन झूला मेला आज से, 28 अगस्त तक रहेगी उत्सव की धूम

रामनगरी में श्रद्धालुओं का महाकुंभ माना जाने वाला सावन झूला मेला शनिवार से शुरू हो रहा है। 15 से 28 अगस्त तक चलने वाले इस मेले का पहला दिन मणिपर्वत पर मनाया जाएगा। मणिपर्वत पर भगवान राम-सीता का झूला विहार होगा। अयोध्या धाम के विभिन्न मंदिरों से 11 झांकियां विभिन्न रास्तों से होते हुए मणिपर्वत पहुंचेंगी। सावन मेले में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
इंडोनेशिया में भूकंप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने की खबर आई। भूकंप के बाद स्थानीय राहत-बचाव और मौसम संबंधी एजेंसियों की तरफ से सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जिन इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वहां आपदा राहत बल और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को भेजा गया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

गाय को पशु कहने के लिए मौलवी पर भड़के मुख्यमंत्री योगी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दिगंबर अखाड़ा में संत सभा में गो संरक्षण और सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति में माता का स्वरूप है। उन्होंने कुछ मौलवियों की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने संबंधी ज्ञापन दिए जाने का जिक्र करते हुए आपत्ति जताई और कहा कि गाय हमारी माता है, राष्ट्रीय पशु भर नहीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया वीरता पुरस्कारों का एलान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को 78 वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी से दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में सात मरणोपरांत सहित नौ कीर्ति चक्र शामिल हैं। इसके अलावा एक शौर्य चक्र बार, एक मरणोपरांत सहित 19 शौर्य चक्र, पांच सेना पदक बार (वीरता), पांच मरणोपरांत सहित 36 सेना पदक (वीरता), तीन नौसेना पदक (वीरता) और पांच वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
अदालत ने बैक वेजेस को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

Delhi: 47 साल बाद एम्स देगा कर्मचारी के परिवार को बकाया वेतन और रिटायरमेंट लाभ

दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्स के एक पूर्व नर्सिंग अर्दली की 1979 में कथित इस्तीफे को अनैच्छिक करार देते हुए लेबर कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अदालत ने बैक वेजेस को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। न्यायमूर्ति शैल जैन ने 6 अगस्त 2026 को दिए गए फैसले में एम्स की याचिका खारिज कर दी, जबकि कर्मचारी के कानूनी वारिसों की याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
वरिष्ठ IPS अधिकारी विनयतोष मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Graphics

ओडिशा के DGP पर सस्पेंस बरकरार: विनयतोष मिश्रा संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा 16 अगस्त से ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मौजूदा डीजीपी वाई बी खुरानिया के 16 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, वह अगले आदेश तक डीजीपी (पुलिस बल प्रमुख) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गृह विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: रवींद्र जडेजा रच सकते हैं इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार (15 अगस्त) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के सामने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी। वहीं, घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
डोनल बिष्ट, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'सलमान खान दोबारा नहीं आने देंगे'

अभिनेत्री डोनल बिष्ट अपने नए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिग बॉस 15 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। वह घर में ज्यादा समय तक नहीं रह पाईं। बातचीत के दौरान डोनल ने कहा कि वह बिग बॉस के लिए नहीं बनी थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कभी शो में वापस जाने का फैसला करेंगी, तो डोनल ने कहा कि सलमान खान उन्हें ऐसा करने नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें