फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, बिहार में नए सीएम की होगी ताजपोशी; सुर्खियां

Tue, 14 Apr 2026 06:26 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे, जिससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही पीएम दून में पहली बार 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इधर बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है और राज्य में आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। वहीं, नोएडा में 13 साल बाद एक बार फिर वेतन की मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ और शहर में तनाव फैल गया। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द शुरू हो सकता है। इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसी बीच भारत में तेजस लड़ाकू विमान के इंजन अब देश में ही बनने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि अमेरिका की कंपनी और एचएएल के बीच बड़ा तकनीकी समझौता हुआ है। खेल की दुनिया में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर कहा कि इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Dehradun-Delhi Expressway: इंतजार खत्म, उत्तराखंड स्वागत के लिए तैयार, पीएम मोदी आज देंगे तीन राज्यों को सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्तराखंड तैयार है। आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सीएम रेस में कौन आगे? - फोटो : अमर उजाला
CM Bihar News : आज किसकी खुलेगी किस्मत, कल होगा शपथ; भाजपा का पहला मुख्यमंत्री कौन?
बिहार की राजनीतिक फिजाओं में अभी बस एक ही चर्चा चल रही है कि आखिर कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? वैसे तो सीएम रेस में कई नाम हैं, लेकिन आज की तारीख में फिर से सम्राट चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं। इसका सीधा प्रमाण यह है कि शाम में अचानक उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं मीडिया को भी एक परिधि के बाहर तक प्रतिबंधित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वेतन की जंग में जला नोएडा: याद आई 13 साल पुरानी कहानी, तब भी थीं वही मांगें; हंगामा भी उतना, पर कुछ नहीं बदला
एक बार फिर 13 साल बाद वेतन की जंग में यूपी का शो विंडो नोएडा जल गया। श्रमिकों का दर्द बढ़ा तो शहर की फिजा दागदार हो गई। आज से 13 साल पहले भी नोएडा में श्रमिकों का उग्र आंदोलन हुआ था। 13 साल बाद भी श्रमिकों की मांगें वही और हंगामा भी उतना ही बड़ा हुआ। बदला कुछ नहीं। श्रमिकों का कहना है कि हर बार शासन प्रशासन आश्वासन देता है लेकिन उनकी सुनवाई पूरी नहीं होती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई
Pakistan: 'अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर जल्द शुरू होने की संभावना', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ का दावा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब एक दिन पहले इस्लामाबाद वार्ता विफल हो गई थी। अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को 21 घंटे लंबी बातचीत चली। यह 1979 के बाद अपनी तरह पहली वार्ता थी, जिसमें दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था। हालांकि, साप्ताहांत में पाकिस्तान में हुई वार्ता के बाद दोनों पक्ष शत्रुता खत्म करने के लिए किसी स्थायी शांति समझौते पर नहीं पहुंच सके। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
Weather: सामान्य से कम बारिश होने के आसार, मानसून के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता; पैदावार पर पड़ेगा सीधा असर
इस साल मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। दो साल अच्छी बारिश होने के बाद इस साल सामान्य से कम बारिश होने के पूर्वानुमान ने चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि देश की लगभग आधी खेती मानसून पर निर्भर है। धान, दालों और तिलहन की बुवाई और पैदावार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपना पहला आधिकारिक अनुमान जारी किया। इसमें कहा गया है कि इस वर्ष देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के दौरान होने वाली वर्षा सामान्य से कम (लगभग सेंटीमीटर) रहने की संभावना है, जो भारत में मौसमी बारिश का दीर्घकालिक औसत (एलपीए-1971-2020) 87 सेंटीमीटर का लगभग 92 फीसदी है। एलपीए के 90 से 95% के बीच की बारिश को सामान्य से कम माना जाता है। निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी करीब 94% बारिश का अनुमान लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
तेजस लड़ाकू विमान - फोटो : IANS
Tejas: अब देश में ही बनेंगे तेजस लड़ाकू विमानों के इंजन, अमेरिकी कंपनी और एचएएल के बीच करार
दिग्गज अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस और भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) मिलकर भारत में ही लड़ाकू विमानों के इंजन बनाएंगी। समझौते के मुताबिक अमेरिका अपने एफ-414 जेट इंजन की 80% निर्माण तकनीक और बौद्धिक संपदा अधिकार भारत को देगा। अब तक अमेरिका ने इतनी उच्चस्तरीय तकनीक किसी भी गैर-नाटो सहयोगी देश के साथ साझा नहीं की है। समझौता विशेष रूप से भारत के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तेजस मार्क-2 के लिए किया गया है। तेजस मार्क-1ए में इससे कम शक्ति वाला इंजन लगा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन - फोटो : IANS
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयरथ, प्रफुल्ल और साकिब ने बरपाया कहर; मैच रिपोर्ट
ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
West Asia: यूएन प्रमुख की अपील- पश्चिम एशिया संघर्ष का सैन्य समाधान नहीं, दोबारा बातचीत शुरू करें वार्ता
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सैन्य कार्रवाई कोई समाधान नहीं है। उन्होंने सभी पक्षों से दोबारा वार्ता शुरू करने और समझौता करने की अपील की। एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर लिखा, हफ्तों से जारी तबाही और संकट के बाद यह स्पष्ट है कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है। मैं फिर से बातचीत शुरू करने और समझौता करने की अपील करता हूं। संघर्ष विराम को पूरी तरह बनाए रखा जाना चाहिए। सभी उल्लंघन तुरंत बंद होने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पोप लियो 14वें - फोटो : PTI
ट्रंप की टिप्पणियों पर पोप लियो 14वें का जवाब: कहा- मैं ट्रंप प्रशासन से नहीं डरता, मेरा काम शांति फैलाना है
पोप लियो 14वें ने सोमवार को राजनीतिक टकराव से दूर रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने साफ कहा कि उनका मकसद राजनीति करना नहीं, बल्कि धर्म और शांति का प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के साथ उनका टकराव में पड़ने का कोई इरादा नहीं है। अल्जीरिया जाते समय विमान में पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे थे। इसके जवाब में पोप ने कहा, मैं कोई राजनेता नहीं हूं। मेरा डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस करने का कोई इरादा नहीं है। लोग खुद समझदार हैं और वे अपनी राय बना सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
‘मैं दर्शकों में बैठकर हाथ हिलाकर खुश होने वाला नहीं’, अभिषेक बच्चन ने बताया क्यों नहीं खरीदी आईपीएल में टीम
अभिषेक बच्चन एक अभिनेता के अलावा कबड्डी और फुटबॉल जैसे खेलों में टीमों के मालिक भी हैं। कबड्डी में उनके मालिकाना हक वाली टीम विजेता भी रह चुकी है। हालांकि, दो अलग-अलग खेलों में टीमें खरीदने वाले अभिषेक बच्चन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से दूरी बनाए रखी है। जबकि आईपीएल में प्रीति जिंटा, शाहरुख खान, जूही चावला जैसे स्टार्स ने क्रिकेट टीमों में निवेश कर रखा है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने खुद बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल से दूरी बनाई है और लीग में कोई टीम में निवेश नहीं किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें