फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य; JK के छह जिले बादल फटने से तबाह; भारत में कई व्हाट्सएप अकाउंट बंद

Tue, 04 Aug 2026 05:01 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज मंगलवार, 04 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से छह जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि राहत एवं बचाव दल ने 84 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ 25 राज्यों ने मोर्चा खोल दिया है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए इस नीति को चुनौती दी है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की पूर्व मंत्री शशि पांजा और सांसद काकोली घोष की लगातार मुलाकातों से राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें तेज हो गई हैं। वहीं, कई भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट बिना किसी पूर्व चेतावनी के बंद होने पर कंपनी ने सफाई दी है कि संदिग्ध गतिविधियों की जांच के तहत खातों की समीक्षा की जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

2 of 11
मौसम ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
Jammu & Kashmir: छह जिलों में बादल फटे, एक की मौत, 84 लोगों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर में मानसून सीजन तबाही ला रहा है। सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में बादल फटे। कुपवाड़ा के लोलाब में बाढ़ में बहने से महिला की मौत हो गई। शोपियां में बारिश ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ में फंसे 80 लोगों को बचाया गया है। डल झील में नाव में फंसे चार युवकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी भारी बारिश, बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिका में ही ट्रंप की टैरिफ नीति का विरोध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
ट्रंप की नई टैरिफ नीति के खिलाफ 25 राज्य
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति एक बार फिर चर्चा में है। 25 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इन राज्यों का आरोप है कि ये नए टैरिफ फरवरी में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए गए आयात करों को बदलने का बहाना हैं। पिछले महीने यानी जुलाई में अमेरिका ने 59 देशों और यूरोपीय संघ पर दोहरे अंक वाले टैरिफ लगाए थे। ये टैरिफ जबरन श्रम से उत्पादित आयात पर पर्याप्त कार्रवाई न करने के आरोप में लगाए गए। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
TMC - फोटो : TMC
TMC में एक और टूट के कयास: क्या सियासी पाला बदलेंगी शशि पांजा?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शशि पांजा की लगातार दूसरे दिन एनसीपीआई सांसद काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक पहुंचने से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि दोनों नेताओं ने इन मुलाकातों को पूरी तरह पेशेवर बताया है। कोलकाता स्थित काकली घोष दस्तीदार के क्लिनिक से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने शशि पांजा से पूछा कि क्या वह ममता बनर्जी गुट की टीएमसी छोड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस पर उन्होंने केवल मुस्कुराते हुए कहा 'मुझे जाना है' और बिना कोई जवाब दिए वहां से चली गईं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
दबंगों ने तीन सेल्समेनों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पेट्रोल पंप पर दबंगों का तांडव: बोतल में पेट्रोल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को इलेक्ट्रिक ऑटो से तीन युवक बोतल में पेट्रोल भरवाने आए। देने से मना करने पर दबंगों ने पंप के सेल्समेनों से हाथापाई कर दी। विरोध करने पर उन्होंने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में ऑटो में भरकर पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों से बेहरमी से पीटा। पेट्रोल भरवाने पहुंचे ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
व्हाट्सएप खातों की समीक्षा कर रही कंपनी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
बिना चेतावनी बंद हुए कई व्हाट्सएप अकाउंट
मेटा के स्वामित्व वाले मोबाइल मैसेजिंग एप- व्हाट्सएप के कई यूजर्स के खाते बंद किए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को बिना किसी चेतावनी के भारत सहित कई देशों के यूजर के अकाउंट अचानक बंद कर दिए। कंपनी ने इन सभी अकाउंट को 24 घंटे के लिए समीक्षा के तहत डाल दिए। यह समस्या रात लगभग 8 बजे के आसपास सामने आई। पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

7 of 11
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
300 करोड़ क्लब से सिर्फ दो कदम दूर 'स्पाइडर मैन 4'
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने यहां बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। वीकएंड पर और भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए इसने चार दिनों में 200 करोड़ी क्लब में नाम लिखवा लिया। जानिए पहले सोमवार इसने कितने कमाए?

8 of 11
पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा दोस्त - फोटो : Amar Ujala Graphics/AI
'इस्राइल को अविश्वसनीय समर्थन'; नेतन्याहू ईरान में जंग के बीच भारत-PM मोदी पर और क्या बोले?
ईरान के साथ जारी तनाव और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत इस्राइल के सबसे अहम साझेदारों में से एक है और प्रधानमंत्री मोदी उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि भारत से उन्हें और इस्राइल को मिलने वाला समर्थन अविश्वसनीय है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि अन्य देशों के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है। इसी रणनीति के तहत भारत के साथ संबंधों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा हमें नए गठबंधन बनाने होंगे। इसलिए मैं भारत के साथ अपने संबंधों में लगातार निवेश कर रहा हूं। मेरे मित्र नरेंद्र मोदी हमारे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IANS
बुमराह की अनुपस्थिति से घेरे में आया BCCI सीओई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने और उनके चयन को लेकर चयनकर्ताओं और सीओई की स्पोर्ट्स साइंस व मेडिकल टीम के बीच तालमेल की भारी कमी खुलकर सामने आ गई है। हाल ही में राष्ट्रीय चयन समिति को यह भरोसा दिलाया गया था कि जसप्रीत बुमराह 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन बाद में यह अहसास हुआ कि उनकी चोट उम्मीद से ज्यादा गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
गाजा में थमेंगे हमले? - फोटो : Amar Ujala Graphics
नेतन्याहू और बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में हमास निरस्त्रीकरण समझौते पर चर्चा
गाजा के युद्ध के बाद के संक्रमण की निगरानी कर रहे बोर्ड ऑफ पीस के अधिकारी ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। बोर्ड ऑफ पीस के बयान के अनुसार, इस बैठक में हमास के साथ हुए नए निरस्त्रीकरण समझौते पर चर्चा की गई। बोर्ड ऑफ पीस के अनुसार, गाजा के उच्च प्रतिनिधि निकोलाय म्लादेनोव ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी टीम के साथ रचनात्मक और विस्तृत बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
महंगाई की आहट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई
5% से अधिक बढ़ी चीनी और चावल की कीमत
कमजोर मानसून, वैशि्वक संकट और जमाखोरी ने देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही महंगाई बढ़ा दी है। एक माह में चीनी और चावल के दाम पांच फीसदी तक बढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, देशभर के बाजारों में चीनी की थोक कीमतें बीते एक महीने में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर औसतन 4,593 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई हैं। एक साल में दाम 7.64 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, खुदरा बाजार में कीमत एक महीने पहले के 47.11 रुपये से बढ़कर 3 अगस्त, 2026 को 49.53 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें